Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिरोजाबाद के नए DM संतोष शर्मा का सख्त संदेश | कानून व्यवस्था पर ZERO Tolerance | Jan Sunwai Priority
Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
फिरोजाबाद के नए DM संतोष शर्मा का सख्त संदेश | कानून व्यवस्था पर ZERO Tolerance | Jan Sunwai Priority
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 10 साल से सड़क-नाली नहीं, ड्रम में जमा हो रहा गंदा पानी, पानी के लिए रातभर जाग रहे लोग फिरोजाबाद के रेपुरा रोड स्थित शांति नगर वार्ड नंबर 34 में रहने वाले लोग पिछले 10 साल से बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इलाके में ना सड़क बनी है और ना ही नाली की कोई व्यवस्था है। पूरी गली में कीचड़ और गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने एक ही पार्षद को लगातार दो बार जिताया, लेकिन इसके बावजूद आज तक इलाके की समस्याएं दूर नहीं हुईं। लोगों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में कोई देखने तक नहीं आता।1
- फिरोजाबाद के नए DM संतोष शर्मा का सख्त संदेश | कानून व्यवस्था पर ZERO Tolerance | Jan Sunwai Priority1
- संतोष कुमार शर्मा ने फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। अब जिले की प्रशासनिक कमान उनके हाथ में होगी, जिससे क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं।1
- शिकोहाबाद क्षेत्र के पीड़ित ने लगाई वरिष्ठ अधिकारीयों व मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार शिकोहाबाद क्षेत्र में एक गंभीर प्रकरण सामने आया है जिसमें कानून व्यवस्था और जांच की दिशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं| पीड़ित युवक द्वारा अपनी मां और पत्नी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है | पीड़ित इस घटना से इतना क्षुब्द हो गया है कि उसने न्या न मिलने पर अपने नन्हे पुत्र के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है | आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित मनीष जौदान का कहना है कि उसने अपनी मां और अपनी पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था परंतु दोषियों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है | पीड़ित का आरोप है कि जिन लोगों पर आरोप है वह खुलेआम घूम रहे हैं और उसको गंभीर परिणाम भुगतान की धमकी भी दे रहे हैं | पीड़ित के अनुसार उन्होंने 24 अप्रैल 2026 को माँ और पत्नी की हत्या का प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया था उसे समय संबंधित थाना अधिकारी को निर्धारित समय सीमा पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई | पीड़ित ने साफ शब्दों में दो टूक कहा है कि मेरी मां और पत्नी की हत्या के आरोपियों पर जल्द कार्रवाई हो और मुझे न्याय दिलाया जाये या फिर मुझे अपने पुत्र के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए | Updated News-06/मई/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत1
- आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने फतेहाबाद में नए महिला थाने का उद्घाटन किया है। यह थाना क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा और उनकी शिकायतों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित करेगा।1
- कानपुर पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 शातिर सट्टेबाजों को दबोचा है। यह गिरोह पूरे उत्तर भारत में अवैध रूप से सट्टा खिलाता था, जिसमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ₹1.43 लाख नकद, मोबाइल और एक स्कॉर्पियो बरामद की है, आगे की पड़ताल जारी है।1
- 🚨तमिलनाडु में विजय गाथा, अभिनेता से राजनेता 🖊️तमिलनाडु में हुई धांसू एंट्री, विजय थलापति की राजनीतिक एंट्री तमिलनाडु… जहाँ राजनीति सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि भावनाओं की लड़ाई होती है… जहाँ हर चुनाव एक कहानी लिखता है… लेकिन इस बार… कहानी कुछ अलग थी। एक ऐसा नाम… जो पर्दे से निकलकर सत्ता के दरवाज़े तक पहुँच गया… नाम— विजय थलापति। - फिल्मी दुनिया का सुपरस्टार… लाखों दिलों पर राज करने वाला चेहरा… लेकिन सवाल ये था— क्या स्क्रीन का हीरो… असल जिंदगी में भी जनता का नेता बन सकता है? राजनीतिक गलियारों में हलचल थी… पुराने दलों को भरोसा था कि ये सिर्फ एक “स्टार का शो” है… कुछ लोगों ने इसे “पॉपुलैरिटी का बुलबुला” बताया… लेकिन… जमीन पर कुछ और ही चल रहा था। गाँव-गाँव, शहर-शहर… एक नई लहर उठ रही थी… विजय थलापति— एक ऐसे नेता के रूप में सामने आए, जो सामाजिक न्याय और अम्बेडकरवादी सोच की बात कर रहे थे… एक ऐसा चेहरा… जो क्रिश्चियन समाज से आता है, लेकिन हर वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करता है… उनकी रैलियों में सिर्फ भीड़ नहीं, उम्मीद लेकर आ रहे थे। चुनाव नज़दीक आए… और फिर आया वो दिन… मतदान खत्म हुआ… एग्जिट पोल ने तस्वीर धुंधली कर दी… कोई साफ नहीं था… कोई दावा पक्का नहीं था… पूरे तमिलनाडु की नज़रें… बस एक सवाल पर टिकी थीं— क्या एक्टर सच में सत्ता तक पहुँच पाएगा? और फिर… गिनती शुरू हुई… पहले राउंड में हल्की बढ़त… दूसरे में मुकाबला कड़ा… तीसरे में— चौंकाने वाला उछाल… और फिर… पूरे राज्य में एक ही नाम गूंज उठा— विजय… विजय… विजय… इतिहास ने खुद को दोहराया… जैसे कभी और ने किया था… वैसे ही एक और अभिनेता… सत्ता की कुर्सी तक पहुँच गया। लेकिन ये सिर्फ जीत नहीं थी… ये एक मैसेज था— कि जनता अब नया चेहरा, नई सोच और नया नेतृत्व चाहती है। एक सुपरस्टार… अब एक जिम्मेदारी बन चुका है… फिल्मों की तालियों से निकलकर… अब असली परीक्षा शुरू हुई है… क्या विजय थलापति… अपने वादों को हकीकत में बदल पाएंगे? या ये जीत… सिर्फ एक कहानी बनकर रह जाएगी? --- मैं… अनिल कुमार आप देख रहे हैं ब्लू इंक वॉइस डिजिटल मीडिया चैनल को अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें, लाइक and share धन्यवाद।1
- टूण्डला पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत टूण्डला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 धारा (304) 2 बीएनएस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित सहअभियुक्त संजय सिसौदिया पुत्र किशनवीर निवासी कृष्णानगर ककराऊ कोठी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद मूल निवासी ग्राम ढकई थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद को मय मोबाइल के दिनांक 11/अप्रैल /2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र रनवीर सिंह निवासी कृष्णानगर ककराऊ कोठी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को मय मोटरसाइकिल स्पलेन्डर प्लस मय 1 अदद् अवैध तंमचा 315 बोर मय 02 अदद् जिन्दा कारतूस 315 बोर के दिनांक 05/मई /2026 को समय रात्रि 11 बजे के आस पास पुराना बाईपास पर रुदऊ कट से करीब 100 मीटर पहले थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 211 /2026 धारा (317) (5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त राहुल उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । Updated News-06/मई/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत1