अनोखी पहल: रजौली में सशक्त महिला समिति की ओर से सत्तू घोल भंडारा का हुआ आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर रजौली के बजरंगबली मंदिर के पास लोगों के बीच नि:शुल्क सत्तू घोल का किया वितरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन पहली बार रजौली में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। सशक्त रजौली महिला समिति की ओर से अक्षय तृतीया के अवसर पर रजौली के बजरंगबली चौक पर सत्तू घोल एवं ठंडा पानी का भंडारा का आयोजन किया गया। सत्तू घोल भंडारे से पूर्व भारतवर्षीय बरनवाल के पूर्व महिला अध्यक्ष ललिता देवी एवं रजौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मानती देवी को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस भंडारे का मार्गदर्शिका ललिता देवी के सौजन्य से यह अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। इस सत्तू घोल भंडारे में प्रखंड क्षेत्र से बाजार आए लगभग 800 लोग सत्तू घोल पीकर तरावट महसूस किया। लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की। दर्जनों लोगों ने कहा कि रजौली में पहली बार ऐसी अनोखी पहल देखने को मिल रही है कि इस भीषण गर्मी में बरनवाल महिला समिति एवं गायत्री परिवार के संयुक्त नेतृत्व में सशक्त रजौली महिला समिति की ओर से सत्तू घोल भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने सत्तू घोल पीकर इस समिति से जुड़ी महिलाओं का धन्यवाद दिया। मार्गदर्शिका ललिता देवी ने बताई कि गर्मी में सत्तू का घोल पेट के लिए ठंडा होता है। गर्मी में लोगों को सत्तू का सेवन करना चाहिए। इस सत्तू के घोल में कागजी नींबू, काला नमक और लवण भास्कर मिला हुआ है जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी पेट के लिए अच्छा है। मौके पर बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष सरिता बरनवाल, रीना बरनवाल, ऊषा बरनवाल, मीरा बरनवाल, प्रमिला बरनवाल, रानी बरनवाल, सीमा बरनवाल, सोनी बरनवाल, अनीता भदानी, ममता रानी, नीलम लोहानी, प्रीति बरनवाल, राखी बरनवाल, सुनैना देवी, सुमित्रा देवी, रीता बरनवाल, बरनवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ धन्नू, विनोद कुमार पप्पू, डॉ नितिन भदानी, प्रहलाद पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।
अनोखी पहल: रजौली में सशक्त महिला समिति की ओर से सत्तू घोल भंडारा का हुआ आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर रजौली के बजरंगबली मंदिर के पास लोगों के बीच नि:शुल्क सत्तू घोल का किया वितरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन पहली बार रजौली में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। सशक्त रजौली महिला समिति की ओर से अक्षय तृतीया के अवसर पर रजौली के बजरंगबली चौक पर सत्तू घोल एवं ठंडा पानी का भंडारा का आयोजन किया गया। सत्तू घोल
भंडारे से पूर्व भारतवर्षीय बरनवाल के पूर्व महिला अध्यक्ष ललिता देवी एवं रजौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मानती देवी को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस भंडारे का मार्गदर्शिका ललिता देवी के सौजन्य से यह अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। इस सत्तू घोल भंडारे में प्रखंड क्षेत्र से बाजार आए लगभग 800 लोग सत्तू घोल पीकर तरावट महसूस किया। लोगों ने इस पहल की काफी सराहना की। दर्जनों लोगों ने कहा कि रजौली में पहली बार ऐसी
अनोखी पहल देखने को मिल रही है कि इस भीषण गर्मी में बरनवाल महिला समिति एवं गायत्री परिवार के संयुक्त नेतृत्व में सशक्त रजौली महिला समिति की ओर से सत्तू घोल भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने सत्तू घोल पीकर इस समिति से जुड़ी महिलाओं का धन्यवाद दिया। मार्गदर्शिका ललिता देवी ने बताई कि गर्मी में सत्तू का घोल पेट के लिए ठंडा होता है। गर्मी में लोगों को सत्तू का सेवन करना चाहिए। इस सत्तू के घोल में कागजी
नींबू, काला नमक और लवण भास्कर मिला हुआ है जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी पेट के लिए अच्छा है। मौके पर बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष सरिता बरनवाल, रीना बरनवाल, ऊषा बरनवाल, मीरा बरनवाल, प्रमिला बरनवाल, रानी बरनवाल, सीमा बरनवाल, सोनी बरनवाल, अनीता भदानी, ममता रानी, नीलम लोहानी, प्रीति बरनवाल, राखी बरनवाल, सुनैना देवी, सुमित्रा देवी, रीता बरनवाल, बरनवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ धन्नू, विनोद कुमार पप्पू, डॉ नितिन भदानी, प्रहलाद पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।
- Post by News Of Nawada1
- नए एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं, तस्करी और अवैध वसूली के खिलाफ चलेगा कड़ा अभियान1
- कोडरमा। जिले के डोमचांच नगर क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड में अव्यवस्थित यातायात के कारण एक एंबुलेंस लंबी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीज की हालत गंभीर होने की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं की सुचारु आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह धराया, जीआरपी ने दो महिला समेत तीन को पकड़ा कोडरमा जीआरपी ने ट्रेन में छिनतई और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये लोग ट्रेन में चढ़कर पहले यात्रियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व सामान उड़ा लेते थे। संदेह के आधार पर पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- 10 रुपये की. झालमुरी खाते दिखे प्रधानमंत्री, वीडियो वायरल संजय वर्मा " सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री एक साधारण भेलपुरी की दुकान पर पहुंचकर मात्र 10 रुपये की झालमुरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बेहद सादगी के साथ आम लोगों के बीच खड़े होकर झालमुरी खाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की राजनीति के संदर्भ में इस वीडियो को जोड़ते हुए चर्चा हो रही है कि इस तरह की छवि का आगामी समय में असर पड़ सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पुराने, संपादित या भ्रामक भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के दृश्य आम जनता के बीच नेताओं की छवि को प्रभावित करते हैं। सादगी और आम लोगों के बीच उपस्थिति लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर फोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल दोनों को पुलिस ले गई थाने। #viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews1
- Post by News Of Nawada1