logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_Sugirv Kushwha
Sugirv Kushwha
Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन के उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की पर टिप्पणी करने को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। न्यायालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर खुलेआम मारपीट होने से लोग हैरान थे।
    1
    जालौन के उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की पर टिप्पणी करने को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। न्यायालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर खुलेआम मारपीट होने से लोग हैरान थे।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खास और सावधान करती खबर है जालौन जिले के समीपवर्ती झांसी जिले से जहां आज जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला चोर पकड़ी गई है इस महिला का नाम रुखसार तथा पति का नाम इरफान बताया गया है ये महिला जालौन जिले से झांसी जाकर चोरी को अंजाम देती थी
    1
    खास और सावधान करती खबर है जालौन जिले के समीपवर्ती झांसी जिले से जहां आज जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला चोर पकड़ी गई है 
इस महिला का नाम रुखसार तथा पति का नाम इरफान बताया गया है 
ये महिला जालौन जिले से झांसी जाकर चोरी को अंजाम देती थी
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • "वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराज छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी शासन से भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज उनके पावन जन्मोत्सव पर हम संकल्प लें कि उनके आदर्शों—साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा—को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देंगे।" — डॉ. रंजना दुबे जालौन
    1
    "वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराज छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी शासन से भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
आज उनके पावन जन्मोत्सव पर हम संकल्प लें कि उनके आदर्शों—साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा—को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देंगे।"
— डॉ. रंजना दुबे
जालौन
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Ashish kumar
    1
    Post by Ashish kumar
    user_Ashish kumar
    Ashish kumar
    Driver अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण जालौन में महाराज छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई जालौन। नगर जालौन के द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज लगाकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और गौरव का भाव दिखाई दिया। जयंती के अवसर पर महाराज छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा रंगोली के माध्यम से तैयार की गई। नगर जालौन की निवासी आशा प्रजापति, विशाल कुशवाहा, सोनिया वेद एवं उनके सहयोगियों द्वारा आकर्षक और जीवंत रंगोली बनाई गई, जिसमें महाराज के शौर्य, पराक्रम और तेजस्वी व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप राजावत, प्रदीप सक्सेना, कुंवर सिंह यादव, डॉ. बृजेंद्र द्विवेदी, डॉ. रंजना द्विवेदी, सतीश सिंह सेंगर, मधु पांडे, कंचन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंशुल प्रजापति, रूपेश साहू,धीरज साहू , शिशुपाल कुशवाहा, अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, सोनू परिहार, देव प्रताप सिंह , स्वयं गोस्वामी सूर्यांश गुर्जर, डॉ. भूपेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि महाराज छत्रपति शिवाजी साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, संगठन और राष्ट्र सेवा का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का समापन महाराज छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
    1
    द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण जालौन में महाराज छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई
जालौन। नगर जालौन के द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज लगाकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और गौरव का भाव दिखाई दिया।
जयंती के अवसर पर महाराज छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा रंगोली के माध्यम से तैयार की गई। नगर जालौन की निवासी आशा प्रजापति, विशाल कुशवाहा, सोनिया वेद एवं उनके सहयोगियों द्वारा आकर्षक और जीवंत रंगोली बनाई गई, जिसमें महाराज के शौर्य, पराक्रम और तेजस्वी व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप राजावत, प्रदीप सक्सेना, कुंवर सिंह यादव, डॉ. बृजेंद्र द्विवेदी, डॉ. रंजना द्विवेदी, सतीश सिंह सेंगर, मधु पांडे, कंचन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंशुल प्रजापति, रूपेश साहू,धीरज साहू , शिशुपाल कुशवाहा, अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, सोनू परिहार, देव प्रताप सिंह , स्वयं गोस्वामी  सूर्यांश गुर्जर, डॉ. भूपेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि महाराज छत्रपति शिवाजी साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, संगठन और राष्ट्र सेवा का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम का समापन महाराज छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बांदा। कोर्ट ने सुनाई फांसी/मृत्युदंड की सजा।जज बोले आरोपी को आखिरी सांस तक फांसी मे लटकाना। सिंचाई विभाग के जेई रहे रामभवन पटेल व उसकी पत्नी को पाक्सो कोर्ट ने नाबालिग बच्चों के साथ कुकृत्य करने व उनके वीडियो विदेशों में बेचने के जुर्म में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी।जिसमे आज आरोपी रामभवन व उसकी पत्नी को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।
    1
    बांदा। कोर्ट ने सुनाई फांसी/मृत्युदंड की सजा।जज बोले आरोपी को आखिरी सांस तक फांसी मे लटकाना।
सिंचाई विभाग के जेई रहे रामभवन पटेल व उसकी पत्नी को पाक्सो कोर्ट ने नाबालिग बच्चों के साथ कुकृत्य करने व उनके वीडियो विदेशों में बेचने के जुर्म में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी।जिसमे आज आरोपी रामभवन व उसकी पत्नी को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में झल्ली विक्रेताओं की मनमानी से किसानों में रोष, एसडीएम से शिकायत जालौन में झल्ली (सब्जी/मटर भरने की प्लास्टिक बोरी) विक्रेताओं द्वारा यूनियन बनाकर अचानक दाम बढ़ाने से किसानों में भारी नाराज़गी है। विक्रेताओं ने 15 रुपये में मिलने वाली झल्ली को 25 रुपये और 20 रुपये वाली झल्ली को 35 रुपये में बेचने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि पहले से ही मंडी में मटर के दाम गिरे हुए हैं, जिससे उन्हें लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में झल्ली के दाम बढ़ा दिए जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, खेती पहले ही मौसम की मार और बाजार की मंदी से जूझ रही है, ऊपर से पैकिंग सामग्री के बढ़े हुए दाम अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। इस मामले की शिकायत एसडीएम जालौन को की गई है। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करेगा और बढ़े हुए दामों पर रोक लगाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन झल्ली विक्रेताओं की इस मनमानी पर क्या कदम उठाता है। फिलहाल, बढ़ती लागत और घटते दामों के बीच किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
    1
    जालौन में झल्ली विक्रेताओं की मनमानी से किसानों में रोष, एसडीएम से शिकायत
जालौन में झल्ली (सब्जी/मटर भरने की प्लास्टिक बोरी) विक्रेताओं द्वारा यूनियन बनाकर अचानक दाम बढ़ाने से किसानों में भारी नाराज़गी है। विक्रेताओं ने 15 रुपये में मिलने वाली झल्ली को 25 रुपये और 20 रुपये वाली झल्ली को 35 रुपये में बेचने का निर्णय लिया है।
किसानों का कहना है कि पहले से ही मंडी में मटर के दाम गिरे हुए हैं, जिससे उन्हें लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में झल्ली के दाम बढ़ा दिए जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, खेती पहले ही मौसम की मार और बाजार की मंदी से जूझ रही है, ऊपर से पैकिंग सामग्री के बढ़े हुए दाम अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।
इस मामले की शिकायत एसडीएम जालौन को की गई है। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करेगा और बढ़े हुए दामों पर रोक लगाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन झल्ली विक्रेताओं की इस मनमानी पर क्या कदम उठाता है।
फिलहाल, बढ़ती लागत और घटते दामों के बीच किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विना ज़रुरी प्रपत्रों के यात्री परिवहन कर रहे वाहनों को रोका गया और उन पर जुर्माना भी लगाया गया है
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विना ज़रुरी प्रपत्रों के यात्री परिवहन कर रहे वाहनों को रोका गया और उन पर जुर्माना भी लगाया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.