बाजार में खरीदारी के दौरान महिला के बैग से 75 हजार रुपये चोरी करने शातिर मां बेटी गिरफ्तार गिरफ्तार Aks@Tkd news संवाददाता ,ठाकुरद्वारा। नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र मस्जिद छिपीयान के पास एक महिला के साथ खरीदारी के दौरान बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। शादी की तैयारियों के लिए बाजार आई महिला के बैग से 75,000 रुपये पार कर दिए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। , कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी शहाना बेगम पत्नी याद अली 8 फरवरी को अपनी पारिवारिक शादी के लिए सामान खरीदने मस्जिद छिपियान के निकट स्थित जूते की दुकान पर पहुंची थीं। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो महिला खरीदारों ने मौका पाकर बेहद शातिर तरीके से उनके बैग में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़िता को जब पैसे गायब होने का एहसास हुआ तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला निवासी नूर अफशा पुत्री निजाम और उसकी मां फातिमा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

- बिजनौर जिले के कस्बा शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी नजाकत के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ की धामपुर मे नूरपुर रोड स्तिथ नींदड़ू पेट्रोल पंप के पास बाइको की टक्कर मे दर्दनाक मौत हो गई। जबकी इस हादसे मे कई अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आनन फानन मे सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक कैफ बेहद खुश मिजाज और मिलनसार युवक था उसकी मौत से परिवार मे कोहराम मच गया और मोहल्ले मे शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक कैफ अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था उसको भी गौद लिया गया था। इस का1
- धामपुर-नूरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिजनौर 🚨 बिजनौर में समाजवादी पार्टी के PDA सदभावना सम्मेलन के बाद मुरादाबाद से सपा सांसद रूचि वीरा ने तालिब-खालिद बंधु प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। “तालिब खालिद बंधुओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। अगर कागज़ों में कोई कमी है तो उसकी जांच अधिकारी करेंगे या नेता।1
- थाना डिडौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार एक घायल अवैध असलहा व गोकशी के उपकरण बरामद, दो गोवंश सुरक्षित बरामद के संबध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा दी गयी बाइट।1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- मुरादाबाद के महिला जिला अस्पताल में नवजात शिशु की मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद बढ़ गया। एक कांस्टेबल ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी पिछले तीन महीनों से मायके में रह रही थी। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और दूसरे पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- *लोकेशन: मुरादाबाद* *स्लग: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सांसद पर वादाखिलाफी का आरोप* *रिपोर्ट: तनवीर राणा* एंकर: मुरादाबाद के ग्राम पंचायत सुआवाला में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सांसद रुचि वीरा पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सुआवाला से मकसूदाबाद और रफतपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी है। बरसात के दौरान यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब स्थिति का असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, वहीं मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सांसद से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, इस मामले में सांसद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1