logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सादड़ी में बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, घायलः ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, घर लौट रहे थे सादड़ी। सादड़ी,भीकाराम,रिपोटर कंडारा,से देवधड़ा जा रहे बाइक सवार दम्पति को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भेराराम (42) और पवनी देवी (36) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवधड़ा निवासी भेराराम पुत्र चतराराम गमेती भील और पवनी देवी पत्नी भैराराम सादड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार एक निजी होटल का कर्मचारी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

1 hr ago
user_Bhikaram Kandar
Bhikaram Kandar
अरथुना, बांसवाड़ा, राजस्थान•
1 hr ago
d5ed8460-af26-4898-818e-f49677e02a8d

सादड़ी में बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, घायलः ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, घर लौट रहे थे सादड़ी। सादड़ी,भीकाराम,रिपोटर कंडारा,से देवधड़ा जा रहे बाइक सवार दम्पति को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भेराराम (42) और पवनी देवी (36) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवधड़ा निवासी भेराराम पुत्र चतराराम गमेती भील और पवनी देवी पत्नी भैराराम सादड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार एक निजी होटल का कर्मचारी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सादड़ी में बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, घायलः ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, घर लौट रहे थे सादड़ी। सादड़ी,भीकाराम,रिपोटर कंडारा,से देवधड़ा जा रहे बाइक सवार दम्पति को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भेराराम (42) और पवनी देवी (36) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवधड़ा निवासी भेराराम पुत्र चतराराम गमेती भील और पवनी देवी पत्नी भैराराम सादड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार एक निजी होटल का कर्मचारी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    2
    सादड़ी में बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, घायलः ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, घर लौट रहे थे
सादड़ी। सादड़ी,भीकाराम,रिपोटर कंडारा,से देवधड़ा जा रहे बाइक सवार दम्पति को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भेराराम (42) और पवनी देवी (36) घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, देवधड़ा निवासी भेराराम पुत्र चतराराम गमेती भील और पवनी देवी पत्नी भैराराम सादड़ी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार एक निजी होटल का कर्मचारी है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Bhikaram Kandar
    Bhikaram Kandar
    अरथुना, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पीठ पंचायत में नई सरकार ने संभाली कमान, विकास और जनहित को प्राथमिकता देने का संकल्प सरपंच हितेश पारगी, उपसरपंच गोवर्धन डेचिया सहित सभी वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के ग्राम पंचायत पीठ में गुरुवार को नवगठित पंचायत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच हितेश पारगी, उपसरपंच गोवर्धन डेचिया सहित सभी वार्ड पंचों ने पद एवं दायित्वों की शपथ लेकर कार्यभार संभाला। ग्राम विकास अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। समारोह में पंचायत की नई कार्यकारिणी से गांव के विकास, जनकल्याण और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने तथा पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई। इस अवसर पर सरपंच हितेश पारगी और उपसरपंच गोवर्धन डेचिया ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि गांव के विकास के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयासों से विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा ग्रामीणों की जरूरतों और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने नई पंचायत कार्यकारिणी से गांव में विकास कार्यों को गति देने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान ने किया। समारोह में नागेंद्र सिंह चौहान, रतन सिंह चौहान, कुंदन सिंह चौहान, विद्युत सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह चौहान, वीरभद्र सिंह चौहान, दयालाल पांचाल, देवेंद्र पांचाल, जगपाल सिंह शक्तावत, युसूफ भाई, रमेश चंद्र मसार, अरविंद दर्जी, प्रवीण जैन, सुशील जी, माजिद भाई मगरेजा, प्रताप सिंह चौहान, राम सिंह चौहान, राजकुमार जैन, मारता भाई डामोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    2
    पीठ पंचायत में नई सरकार ने संभाली कमान, विकास और जनहित को प्राथमिकता देने का संकल्प

सरपंच हितेश पारगी, उपसरपंच गोवर्धन डेचिया सहित सभी वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार
सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के ग्राम पंचायत पीठ में गुरुवार को नवगठित पंचायत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच हितेश पारगी, उपसरपंच गोवर्धन डेचिया सहित सभी वार्ड पंचों ने पद एवं दायित्वों की शपथ लेकर कार्यभार संभाला। ग्राम विकास अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। समारोह में पंचायत की नई कार्यकारिणी से गांव के विकास, जनकल्याण और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने तथा पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर सरपंच हितेश पारगी और उपसरपंच गोवर्धन डेचिया ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि गांव के विकास के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयासों से विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा ग्रामीणों की जरूरतों और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने नई पंचायत कार्यकारिणी से गांव में विकास कार्यों को गति देने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान ने किया। 
समारोह में नागेंद्र सिंह चौहान, रतन सिंह चौहान, कुंदन सिंह चौहान, विद्युत सिंह चौहान, चंद्रवीर सिंह चौहान, वीरभद्र सिंह चौहान, दयालाल पांचाल, देवेंद्र पांचाल, जगपाल सिंह शक्तावत, युसूफ भाई, रमेश चंद्र मसार, अरविंद दर्जी, प्रवीण जैन, सुशील जी, माजिद भाई मगरेजा, प्रताप सिंह चौहान, राम सिंह चौहान, राजकुमार जैन, मारता भाई डामोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    40 min ago
  • पीठ पंचायत नवनिर्वाचित पंच सरपंच हितेश पारगी व उपसरपंच गोवर्धन डेचिया ने किया पदभार ग्रहण। पीठ पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच हितेश पारगी सहित जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार पीमे नवनिर्वाचित सरपंच ठ। ग्राम पंचायत पीठ में गुरुवार, 29 अक्टूबर को नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सरपंच हितेश पारगी एवं उपसरपंच गोवर्धन डेचिया सहित सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सरपंच एवं उपसरपंच ने ग्राम विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने गांव की समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों ने नई पंचायत कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह चौहान, रतन सिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान ने किया।
    1
    पीठ पंचायत नवनिर्वाचित पंच सरपंच हितेश पारगी व उपसरपंच गोवर्धन डेचिया ने किया पदभार ग्रहण।
पीठ पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच हितेश पारगी सहित जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार
पीमे नवनिर्वाचित सरपंच ठ। ग्राम पंचायत पीठ में गुरुवार, 29 अक्टूबर को नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में सरपंच हितेश पारगी एवं उपसरपंच गोवर्धन डेचिया सहित सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पदभार ग्रहण किया।
ग्राम विकास अधिकारी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सरपंच एवं उपसरपंच ने ग्राम विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
उन्होंने गांव की समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों ने नई पंचायत कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह चौहान, रतन सिंह चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चौहान ने किया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ढूंढावाड़ा नदी का हाल बेहाल है सफाई के इंतजार मे वातरक् नदी
    1
    ढूंढावाड़ा नदी का हाल बेहाल है सफाई के इंतजार मे वातरक् नदी
    user_Kapil Kumar
    Kapil Kumar
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • घाटोल में शांतिपूर्ण मतदान, स्थानीय समस्याएं रहीं प्रमुख मुद्दे चार पीढ़ियों के साथ मतदान करने पहुंचीं कचरी देवी, तीन पीढ़ियों के साथ कंकु देवी ने किया मतदान खमेरा के आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी, केंद्र 128 पर पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर जताया विरोध घाटोल। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में बुधवार को घाटोल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। दोपहर 12 बजे तक केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं, वहीं नरवाली में शाम 4 बजे तक मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें बनी रहीं। मतदान के दौरान पेयजल, सफाई, विद्युत आपूर्ति और क्षेत्र के विकास जैसे स्थानीय मुद्दे चर्चा में रहे। मतदाताओं ने इन समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। चार पीढ़ियों के साथ पहुंचीं कचरी देवी मतदान के दौरान पारिवारिक भागीदारी का दृश्य भी देखने को मिला। कचरी देवी पत्नी कोदर अपनी चार पीढ़ियों के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं कंकु देवी पत्नी केवजी पंचाल ने तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया। आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी खमेरा स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल के लिए टंकियां रखी गई थीं, लेकिन पानी पीने के लिए पात्र उपलब्ध नहीं होने से लोगों को हाथ से ही पानी पीना पड़ा। आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में यह कमी नजर आई। पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर विरोध खमेरा के मतदान केंद्र संख्या 128 पर कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनके केंद्र पहुंचने से पहले ही उनके वोट डाले जा चुके थे। इसको लेकर विरोध हुआ। बाद में अधिकारियों ने समझाइश की, जिसके बाद संबंधित मतदाताओं का मतदान करवाया गया। मामले में अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। खमेरा, उदाजी का गड़ा, डुंगरिया, नरवाली, भगोरो का खेड़ा और रूपजी का खेड़ा सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान रहा।
    4
    घाटोल में शांतिपूर्ण मतदान, स्थानीय समस्याएं रहीं प्रमुख मुद्दे
चार पीढ़ियों के साथ मतदान करने पहुंचीं कचरी देवी, तीन पीढ़ियों के साथ कंकु देवी ने किया मतदान
खमेरा के आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी, केंद्र 128 पर पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर जताया विरोध
घाटोल। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में बुधवार को घाटोल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। दोपहर 12 बजे तक केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं, वहीं नरवाली में शाम 4 बजे तक मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें बनी रहीं।
मतदान के दौरान पेयजल, सफाई, विद्युत आपूर्ति और क्षेत्र के विकास जैसे स्थानीय मुद्दे चर्चा में रहे। मतदाताओं ने इन समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
चार पीढ़ियों के साथ पहुंचीं कचरी देवी
मतदान के दौरान पारिवारिक भागीदारी का दृश्य भी देखने को मिला। कचरी देवी पत्नी कोदर अपनी चार पीढ़ियों के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं कंकु देवी पत्नी केवजी पंचाल ने तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया।
आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी
खमेरा स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल के लिए टंकियां रखी गई थीं, लेकिन पानी पीने के लिए पात्र उपलब्ध नहीं होने से लोगों को हाथ से ही पानी पीना पड़ा। आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में यह कमी नजर आई।
पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर विरोध
खमेरा के मतदान केंद्र संख्या 128 पर कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनके केंद्र पहुंचने से पहले ही उनके वोट डाले जा चुके थे। इसको लेकर विरोध हुआ। बाद में अधिकारियों ने समझाइश की, जिसके बाद संबंधित मतदाताओं का मतदान करवाया गया। मामले में अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
खमेरा, उदाजी का गड़ा, डुंगरिया, नरवाली, भगोरो का खेड़ा और रूपजी का खेड़ा सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान रहा।
    user_Dilip Kumar
    Dilip Kumar
    न्यूज़ रिपोर्टर घाटोल, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • दो बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार की हुई मौत, दुसरा हुआ घायल एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के तीजवड स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर हो गई | हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई | जबकि अन्य बाइक सवार घायल हो गया | घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | बॉडी - सदर थाने के एसआई महेश ने बताया कि मनपुर निवासी नाथा कटारा ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा छगनलाल  घर से सामान लाने के लिए बाइक लेकर डूंगरपुर गया था। डूंगरपुर से सामान लेकर वापस घर लौटते समय डूंगरपुर जाने वाले रोड पर तीज स्कूल के पास आसपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने रोंग साइड आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी | टक्कर लगने से छगनलाल मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर पडा और उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वही दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया | हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अन्य वाहन द्वारा जनरल हॉस्पिटल डूंगरपुर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जाँच के बाद छगनलाल को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |
    1
    दो बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार की हुई मौत, दुसरा हुआ घायल
एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के तीजवड स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर हो गई | हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई | जबकि अन्य बाइक सवार घायल हो गया | घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है |
बॉडी - सदर थाने के एसआई महेश ने बताया कि मनपुर निवासी नाथा कटारा ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा छगनलाल  घर से सामान लाने के लिए बाइक लेकर डूंगरपुर गया था। डूंगरपुर से सामान लेकर वापस घर लौटते समय डूंगरपुर जाने वाले रोड पर तीज स्कूल के पास आसपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने रोंग साइड आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी | टक्कर लगने से छगनलाल मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर पडा और उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वही दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया | हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अन्य वाहन द्वारा जनरल हॉस्पिटल डूंगरपुर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जाँच के बाद छगनलाल को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है |
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    23 min ago
  • झाबुआ जिला के मेघनगर खंड की संचलन निकल गई फूलों से स्वागत किया
    1
    झाबुआ जिला के मेघनगर खंड की  संचलन निकल गई फूलों से स्वागत किया
    user_Sunil Ganawa
    Sunil Ganawa
    थांदला, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • घुवेड़ बस स्टैंड पर रोहित की चाकू मारकर हत्या का मामला: फरार आरोपी गोविंद कटारा गिरफ्तार धंबोला थाना पुलिस की कार्रवाई, भादर निवासी 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के घुवेड़ बस स्टैंड के पास रोहित डेंडोर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भादर निवासी गोविंद पिता हुका कटारा (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बस स्टैंड के पास मिला था युवक का शव पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को कालीकापारड़ा, ग्राम पंचायत भादर निवासी लक्ष्मण पिता दलजी डेंडोर (55) ने धंबोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र रोहित गुजरात में मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले ही घर आया था। 18 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे रोहित का दोस्त कांतिलाल निवासी भादर मोटरसाइकिल लेकर उसे घर से अपने साथ ले गया था। इसके कुछ समय बाद रोहित के रिश्तेदार का फोन आया और उसने रोहित की हत्या होने की जानकारी दी। परिजन घुवेड़ बस स्टैंड के आगे कोपा मोड़ पहुंचे, जहां सड़क किनारे पेड़ के नीचे रोहित का शव मिला। उसकी शर्ट खून से सनी हुई थी तथा पेट के बाईं ओर और पैर में गहरे घाव थे। रिपोर्ट में गोविंद कटारा पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। एसपी के निर्देश पर गठित की टीम मामले में पुलिस थाना धंबोला में प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने अनुसंधान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देश तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद कटारा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल शंभुसिंह, आसूचना अधिकारी करण, गोपाल, विनोद (चालक) एवं हरिश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आसूचना अधिकारी करण की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
    3
    घुवेड़ बस स्टैंड पर रोहित की चाकू मारकर हत्या का मामला: फरार आरोपी गोविंद कटारा गिरफ्तार

धंबोला थाना पुलिस की कार्रवाई, भादर निवासी 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के घुवेड़ बस स्टैंड के पास रोहित डेंडोर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भादर निवासी गोविंद पिता हुका कटारा (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
बस स्टैंड के पास मिला था युवक का शव
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को कालीकापारड़ा, ग्राम पंचायत भादर निवासी लक्ष्मण पिता दलजी डेंडोर (55) ने धंबोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र रोहित गुजरात में मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले ही घर आया था। 18 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे रोहित का दोस्त कांतिलाल निवासी भादर मोटरसाइकिल लेकर उसे घर से अपने साथ ले गया था।
इसके कुछ समय बाद रोहित के रिश्तेदार का फोन आया और उसने रोहित की हत्या होने की जानकारी दी। परिजन घुवेड़ बस स्टैंड के आगे कोपा मोड़ पहुंचे, जहां सड़क किनारे पेड़ के नीचे रोहित का शव मिला। उसकी शर्ट खून से सनी हुई थी तथा पेट के बाईं ओर और पैर में गहरे घाव थे। रिपोर्ट में गोविंद कटारा पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया।
एसपी के निर्देश पर गठित की टीम
मामले में पुलिस थाना धंबोला में प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने अनुसंधान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देश तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद कटारा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल शंभुसिंह, आसूचना अधिकारी करण, गोपाल, विनोद (चालक) एवं हरिश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आसूचना अधिकारी करण की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.