MP - जिला पुलिस कप्तान श्री विनोद कुमार मीना की जिले की पुलिस टीम के द्वारा लगातार जहरीली शराब पकड़ने का सिलसिला जारी है वही आज अफजलपुर थाना प्रभारी श्री विकास गेहलोत की पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर लहान की शराब नष्ट कर 5 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त कर आगे की ठौस कार्यवाही चल रही है.।। आज मन्दसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अफजलपुर पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लहान को नष्ट करते हुए एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मन्दसौर जिला पुलिस कप्तान श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मन्दसौर ग्रामीण श्री जितेंद्र भास्कर के निर्देशन में अफजलपुर थाना प्रभारी श्री विकास गेहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की।दिनांक 24 सितंबर 2026 को अफजलपुर पुलिस द्वारा ग्राम डींगाव माली एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 300 लीटर लहान बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही लहान निर्माण में प्रयुक्त भट्टी को भी नष्ट किया गया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया तथा मौके से कुल 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की।पुलिस के अनुसार कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास गेहलोत एवं अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।📌 कार्रवाई के प्रमुख बिंदु: ➡️ 300 लीटर अवैध शराब निर्माण हेतु तैयार लहान नष्ट। ➡️ शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्टी नष्ट ➡️ 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त। ➡️ एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज,।।

- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया को कुछ नहीं दिख रहा ....... आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने बोला हमला1
- शामगढ सुवासरा वंदे मातरम् राष्ट्र गीत पूरे राष्ट्र में एक साथ एक समय पर एक लय में गाया गया1
- MP - कालूखेड़ा ब्रेकिंग :- ग्राम भाटखेड़ा में गत रात्रि में गोवर्धन लाल परमार के घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल चोरी चोर सीसी कैमरे में कैद। ग्राम भाटखेड़ा में गत रात्रि में गोवर्धन लाल परमार के घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल चोरी चोर सीसी कैमरे में कैद।1
- ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। आज कथा में रुक्मणी विवाह का भव्य प्रसंग हुआ। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध, वासुदेव-देवकी को कारागृह से मुक्त कराने तथा महाराज उग्रसेन का राजतिलक करने की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूम उठे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। 🙏🚩 📍 स्थान — ग्राम बरोठा 🎙️ कथा वाचक — कमलेश जी शास्त्री, डोराना 📖 श्रीमद्भागवत कथा — छठा दिवस3
- अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को दी विदाई, जयघोष के साथ हुआ विसर्जन मनासा। नगर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। नगर परिषद द्वारा नगर के तालाब पर गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं के गणपति प्रतिमा लेकर तालाब पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी एवं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहे।विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष लगाए। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई दी।1
- NEWS:-मनासा के खजूरी में भीषण सड़क हादसा: डीजे गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, एक घायल मनासा। ग्राम पंचायत खजूरी की नई आबादी में मुख्य सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक बाइक सवार कैलाश चंद्र गेहलोत (निवासी: आंतरी माताजी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी बाबूलाल पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाबूलाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।भाग रहे आरोपी चालक को ग्रामीणों ने दबोचाटक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी डीजे चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देवरी खवासा में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घेराबंदी की और डीजे गाड़ी को रुकवा लिया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक और उसके साथी को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस जांच में जुटी, शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टमहादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डीजे गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और चालक व उसके साथी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कैलाश चंद्र गेहलोत के शव को शासकीय अस्पताल मनासा के शव गृह में रखा गया है, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।1
- *नमामि वंदे मातरम् के अंतर्गत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन संपन्न... शामगढ़ - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘नमामि वंदे मातरम्’ अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शामगढ़ में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्र, समिति सदस्य, समाजजन, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अमृत जैन, (कोषाध्यक्ष, विवेकानंद शिक्षण समिति, शामगढ़) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुरेश यादव,(मुख्य नगर कार्यपालन अधिकारी, शामगढ़), विशेष अतिथि बंसीलाल कारपेंटर (प्राचार्य, शा.उमावि शामगढ़),श्रीराम चौहान (उपाध्यक्ष, विवेकानंद शिक्षण समिति शामगढ़ ) तथा श्री राजेश जी पाटीदार (सचिव, विवेकानंद शिक्षण समिति, शामगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण पुरोहित द्वारा रखी गई। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए सामूहिक गायन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता अमृत जैन ने अपने मार्गदर्शन में वंदे मातरम् के उद्भव, उसके गायन की शुरुआत तथा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इसके प्रति देशवासियों और स्वतंत्रता सेनानियों के समर्पण एवं राष्ट्रभावना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारत की मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने वाला प्रेरणादायी राष्ट्रगीत है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन प्रारंभ हुआ। विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्रों, समिति सदस्यों एवं समाजजनों ने एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का वातावरण निर्मित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा इस प्रकार के राष्ट्रभाव जागरण से जुड़े कार्यक्रमों को समाज में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्या भारती के राष्ट्रव्यापी अभियान में लगभग एक करोड़ भैया-बहनों, आचार्य परिवार, पूर्व छात्रों, समिति सदस्यों एवं समाजजनों की सहभागिता के साथ शामगढ़ की सहभागिता भी सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, विवेकानंद शिक्षण समिति, पूर्व छात्र, समाजजन, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थितजनों को शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन प्रेषित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- मंदसौर जिला थाना भानपुरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ पकड़ा गया की गई कार्रवाई* . मंदसौर जिला थाना भानपुरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ पकड़ा गया की गई कार्रवाई* भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम धनकपुरा श्मशान के पास से आरोपी राजु उर्फ राजवीर सिहं राठौर निवासी नयागाँव थाना भानपुरा को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया जाकऱ आरोपी के कब्जे से अबैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बजनी 481 किलोग्राम 592 ग्राम व एक टाटा कम्पनी का ट्रक RJ14 GH6295 को जप्त किया जाकर अपराध धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।1