Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाय दूध देती है तो तो माता कहते हो बकरी भी दूध देती है l आगे सुनिए और कौन कौन दूध देता है 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
Radheshyam jogi
गाय दूध देती है तो तो माता कहते हो बकरी भी दूध देती है l आगे सुनिए और कौन कौन दूध देता है 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कचनेर वाले बाबा की फिल्म की 22 दिवसीय शूटिंग के लिए इंदौर में अनेक नामी फ़िल्मी सितारों का डेरा, कचनेर वाले बाबा की फिल्म की 22 दिवसीय शूटिंग के लिए इंदौर में अनेक नामी फ़िल्मी सितारों का डेरा, नवम्बर माह में होगी रिलीज भगवान चिंतामणी पार्श्वनाथ की चमत्कारिक प्रतिमा पर केन्द्रित फिल्म 70 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी शहर में इन दिनों एक फिल्म ‘द कॉल ऑफ कचनेर’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) के पास स्थित कचनेर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चिंतामणी पार्श्वनाथ भगवान की चमत्कारिक और दिव्य प्रतिमा का जीवंत चित्रण फिल्माया जा रहा है, जिसमें 12 प्रख्यात कलाकार अपनी महत्वपूर्ण और दिलचस्प भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर इंदौर के राहुल सेठी और पीयूष रावका ने वरिष्ठ फिल्म अभिनेता सुधीर पाण्डेय, मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा मेहता, मिर्जापुर सीरिज के प्रमुख लक्की खान और मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 सलोनी नारंग धाकड़ तथा इंदोरी गोविंदा के नाम से प्रख्यात कलाकार श्याम पाण्डेय ने फिल्म के बारे में अनेक जानकारियां साझा की और बताया कि इंदौर में 22 दिनों की शूटिंग चल रही है जो सितम्बर के पहले सप्ताह तक पूरी होगी और उम्मीद है कि नवम्बर माह में यह फिल्म देश के 70 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित हो सकेगी। फिल्म के टाइटल स्पोन्सर्स में भी शहर के प्रमुख समाजसेवी नवीन गोधा, आनंद गोधा , हर्ष-तृप्ति जैन के नाम प्रमुख हैं जो संत शिरोमणि प.पू. विद्यासागर म.सा. के परम प्रभावक शिष्य और राष्ट्रसंत मुनि पुंगव प.पू. श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से इस फिल्म के निर्माण में सहयोगी बने हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर सेठी एवं रावका ने बताया कि ‘द कॉल ऑफ कचनेर’ की पटकथा काफी दिलचस्प और चमत्कारिक है। करीब 250 वर्ष पहले महाराष्ट के औरंगाबाद (अब संभाजीनगर) के निकट कचनेर गांव में चिंतामणी पार्श्वनाथ की यह प्रतिमा जमीन से प्रकट हुई थी। गाँव के लोगों ने इसे वहां स्थापित कर पूजा शुरू कर दी। इस बीच एक महिला द्वारा रजस्वला स्थिति में मंदिर प्रांगण में आने से यह प्रतिमा खंडित हो गई। कुछ दिनों बाद स्वप्न में भगवान का आदेश मिलता है कि इसे विसर्जन करने की बजाय 7 दिनों तक घी और शकर के घोल में रख दो और प्रतिदिन भजन कीर्तन करो। ग्रामीणों ने ऐसा ही किया तो 8वें दिन यह प्रतिमा जुड़ गई लेकिन आज भी उस जोड़ पर रक्त के चिन्ह नजर आते हैं। प्रतिमा से निकला हुआ रक्त स्पष्ट दिखाई देता है। यह स्थान अब दिगम्बर जैन समाज का अतिशय क्षेत्र है और इसी स्थान से जुडी घटनाओं तथा रोचक विवरणों को शामिल करते हुए पिछले एक सप्ताह से इंदौर के आसपास एवं अन्य स्थानों पर इसकी शूटिंग के लिए 60 से अधिक क्रू मेम्बर और अनेक मशहूर अभिनेता तथा अभिनेत्रियाँ इन दिनों इंदौर आए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग करीब 22 दिनों तक अर्थात सितम्बर के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। फिल्म में वरिष्ठ अभिनेता सुधीर पाण्डेय और अन्य 12 कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में गीत-संगीत सहित सभी आवश्यक सामग्री दर्शकों की रूचि को ध्यान में रखते हुए इस तरह शामिल की गई है कि परिवार के सभी सदस्य, चाहे वे किसी भी समाज के हों- इस फिल्म को साथ बैठकर देख सकेंगे।1
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी का लंगर तब्दील हुआ एक इज्तिमा शादी प्रोग्राम में इन्दौर के 71 नम्बर स्किम चन्दननगर मस्जिद सिद्दीक ए अकबर कमेटी द्वारा पीछले 15 वर्षों से तकरीबन 20 हजार लोगों का लंगर रखा जाता था लाकडाउन के बाद समाज की फ़िक्र करते हुए कमेटी के सभी सदस्यों ने फैसला लिया की ईद मिलादुन्नबी के इस दिन को क्यों ना एक और सुन्नत अदा कर मुस्लिम समाज के ग़रीब तबके की परेशानी दूर की जाएं इस लंगर के साथ इज्तिमाई शादी का प्रोग्राम करें पीछले 4 वर्ष से यह कार्यक्रम शुरू क्या जिसमें पहले वर्ष 10 जोड़ों का निकाह हुआ आज़ चौथे वर्ष मै 31 जोड़ें शामिल हुए जिनका मुस्लिम रिती रिवाज से निकाह करवाया गया जहां दुल्हन दुल्हे की और से मेहमानों को लाने की कोई पाबंदी नहीं जितने भी हो आपके मेहमान लाएं वहीं गृहस्थी की सभी सामग्री दी जाती है जिससे उनके नये जीवन की शुरुआत अच्छी हो इस पुरे कार्यक्रम की खास बातें यहां है कि इतने लोगों के भोजन की व्यवस्था को 150 महिला पुरुष सहित संभालते हैं हर कार्य के लिए अलग-अलग टीमें रहतीं हैं इस पुरे कार्यक्रम मै होने वाले खर्च को कमेटी द्वारा किया जाता है इसमें किसी भी प्रकार का चन्दा नहीं लिया जाता है आज़ चार वर्षों में अब तक 111 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ है1
- गाय दूध देती है तो तो माता कहते हो बकरी भी दूध देती है l आगे सुनिए और कौन कौन दूध देता है 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣1
- सांसद लालवानी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इंदौर बहुत तेजी से बढ़ता हुआ शहर है ।। यहां की पापुलेशन अन्य शहरों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है ।। यह अच्छी बात है की प्रति व्यक्ति आय बड़ी है ।। लेकिन कहीं ना कहीं पानी और ट्रैफिक यह दो बड़ी चुनौतियां हमारे सामने है ।। समय सपय पर इसको लेकर बैठेके भी होती है। ।। लेकिन इन दिनों शहर में घूमने पर ट्रैफिक की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। ।। उन्होंने कहा कि इस पर एक समग्र प्लेन बनाना चाहिए ।। मुझे लगता है कि सभी स्टेट होल्डर चाहे जन प्रतिनिधि है पुलिस हूं प्रशासन हो और आप लोग हो। ।।1
- थाना भंवरकुआं, जिला इंदौर (शहर अपराध क्रमांक: 911/2026 धारा: 309(4) बीएनएस (BNS) दिनांक 27.08.2026 थाना भंवरकुआं पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना भंवरकुआं, जिला इंदौर (शहर अपराध क्रमांक: 911/2026 धारा: 309(4) बीएनएस (BNS) दिनांक 27.08.2026 थाना भंवरकुआं पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट (चैन स्नैचिंग) की वारदात का त्वरित खुलासा 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार नशे की लत के लिए लूट करने वाले 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार लूटी गई 24 ग्राम बजनी सोने की चेन बरामद व घटना में प्रयुक्त वाहन किया जप्त । श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री विशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं निरीक्षक श्री संतोष दूधी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए लूट की घटना का पर्दाफाश किया गया। घटना का विवरण: दिनांक 24.08.2026 को फरियादी अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ जा रहा था। करीबन 21:40 बजे राजीव गांधी सर्विस रोड से शुभकारज गार्डन के कॉर्नर के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने फरियादी की मोटरसाइकिल में लात मारकर नीचे गिरा दिया तथा चाकू दिखाकर सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर थाना भँवरकुआं में अपराध क्रमांक 911/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया तथा आरोपियों से फरियादी की सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल बरामद की । गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: 1.नीलेश पिता जगदीश पिपले, उम्र 35 वर्ष, निवासी: 90 गणगौर नगर, राजेन्द्र नगर इन्दौर। (पूर्व रिकॉर्ड: 03 अपराध) 2.अजय पिता बलीराम बाशिन्दे, उम्र 24 वर्ष, निवासी: 02 अमर पैलेस कालोनी, राजेन्द्र नगर इन्दौर (पूर्व रिकॉर्ड: 06 अपराध) 3. दीपक पिता कमल बंजारा (नायक), उम्र 25 वर्ष, निवासी: 80 एन एक्स 05 अमर पैलेस कालोनी, राजेन्द्र नगर इन्दौर (पूर्व रिकॉर्ड: 02 अपराध) अपराध करने का तरीका - तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए थाना राजेन्द्र नगर व भंवरकुआं क्षेत्र में सुनसान इलाकों में राहगीरों से चैन स्नैचिंग व लूटपाट करते हैं। जप्त सामग्री - आरोपियों से एक सोने की चेन करीब 24 ग्राम वजनी एवं घटना में प्रयुक्त हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल, कुल कीमती मश्रूका करीब 3,50,000/- रुपये का जप्त किया गया। जनता से अपील एवं पुलिस का संदेश - 1. इंदौर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सुनसान स्थानों पर सतर्क रहें, कीमती सामान का प्रदर्शन न करें। 2. आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ जारी है, नशे के आदी अपराधियों के विरुद्ध भंवरकुआं पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष दूधी, उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक श्री चैन सिंह चौहान, आरक्षक विनीत राजपूत, आरक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक रविकांत शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal Antecedents): तीनों शातिर बदमाश हैं, इनके विरुद्ध थाना राजेन्द्र नगर, भंवरकुआं व अन्य थानों में लूट, चैन स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट सहित कई अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। • नीलेश पिपले: अ.क्र. 404/2022 (भादंवि 294, 323, 506), अ.क्र. 408/2022 (आबकारी एक्ट), अ.क्र. 405/2022 (आर्म्स एक्ट)। अजय बाशिन्दे: अ.क्र. 700/2019, 8/2021, 910/2021 (भादंवि 294, 323, 324, 341, 506), अ.क्र. 698/2023 (आर्म्स एक्ट), अ.क्र. 825/2024 & 188/2026 (आबकारी एक्ट)। दीपक बंजारा: अ.क्र. 184/2019, 527/2021 (भादंवि 294, 323, 324, 34, 506)।1
- इंदौर के सबसे पुराने क्षेत्र जूनी इंदौर में अचानक धंसी सड़क हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा इंदौर में जूनी इंदौर व्यापारिक क्षेत्र की प्रमुख सड़क अचानक धंस गयी और 20 फ़ीट गहरा गड्डा हो गया कांग्रेस नेता दीपक जोशी पिंटू एवं साथियों द्वारा आज इस गड्ढे का लोकार्पण और नामकरण महापौर के नाम कर दिया।1
- इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया है। सोशल सेल द्वारा वीडियो की पहचान की गई है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो पलासिया क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की पहचान होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गाड़ी टकराने के दौरान विवाद हुआ था। मामले में एक फरियादी द्वारा शिकायत भी की गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वीडियो की पहचान होने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- महू विधायक लव जिहाद पर बोलिं कानून उन्हें दंड देगा न्यायपालिका अपना काम कर रहे हैं1