पति की मृत्यु के बाद कई माह से लंबित था अंत्योदय कार्ड, सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने तत्काल कराया समाधान एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं : डीएम खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर तत्काल सुधार कराकर आवेदक को उपलब्ध कराई संशोधित खतौनी अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीम भेजकर मौके पर ही समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें : डीएम शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकीपति की मृत्यु के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए अंत्योदय योजना पर निर्भर श्रीमती रसुला पत्नी स्व गुलाम, निवासी ग्राम दोहई, विकास खण्ड सूरतगंज, का अंत्योदय कार्ड स्थानांतरण कई माह से लंबित था। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर वह तहसील फतेहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के समक्ष पहुंचीं। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर आवेदिका के अंत्योदय कार्ड में आवश्यक संशोधन कराते हुए उसे तत्काल जारी कराया गया।इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण एवं संशोधन से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद भी इस प्रकार की शिकायतें लंबित पाए जाने पर प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी संतोष कुमार ने खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षक को मौके पर बुलाया तथा आवश्यक कार्रवाई कर खतौनी में दर्ज गलत अंश को सही कराया। इसके बाद आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से विद्युत संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन्हें चिन्हित कर निर्धारित दिवस तय किया जाए। उक्त दिवस पर तहसील परिसर में विद्युत विभाग की टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में मौके पर टीम भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कराते हुए वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर, कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विभिन्न तहसीलों में आयी शिकायतें और निस्तारण तहसील नवाबगंज में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 147 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील राम सनेहीघाट में आयोजित समाधान दिवस में 100 में से 13 का, तहसील सिरौलीगौसपुर मे 18 प्रार्थना पत्रों में से 04 का, तहसील रामनगर में 89 में से 05 का, तहसील फतेहपुर में 56 में से 07 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 68 में से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम तेलवारी में नदी का कटान शुरू होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रहे कटान के चलते ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। कटान बढ़ने से घरों और खेतों पर खतरा मंडराने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर कटानरोधी कार्य शुरू कराने तथा आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। 📍 मौके से जुड़े विजुअल संलग्न हैं। बाराबंकी से जिला संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट।3
- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात *बाराबंकी ब्रेकिंग मुकेश कुमार की रिपोर्ट* बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात।काफिले के साथ हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ- आजाद।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है- चंद्रशेखर आजाद। बोले- जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे////////////1
- *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह * रिपोर्ट - विकेश कुमार, बाराबंकी* *सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।1
- बाराबंकी में बेटियों के लिए अफसरों का अनोखा तोहफा DM-SP ने छात्राओं संग बैठकर खाया खाना, टॉपर बेटियों को किया सम्मानित ब्यूरो चीफ फतेहपुर/बाराबंकी। शासन की मंशा के अनुरूप जब आला अफसर खुद जमीनी हकीकत परखने निकलें तो तस्वीर बदल जाती है। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, फतेहपुर पहुंच गए। डीएम-एसपी को अपने बीच देखकर 172 बालिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों अधिकारियों ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं से पढ़ाई, हॉस्टल, भोजन और सुरक्षा को लेकर खुलकर बात की। खास बातें - 1. कक्षा 10 की दो टॉपर बालिकाओं को DM-SP ने प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया और डॉक्टर-इंजीनियर बनने का मंत्र दिया। 2. अधिकारियों ने सभी 172 बेटियों को कॉपी, पेन, पानी की बोतल, चिप्स-चॉकलेट बांटी। 3. बालिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोजन से पहले छात्राओं के भोजन मंत्र से अफसर गदगद हो गए। डीएम ने कहा - _"इन बेटियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता है।"_ निरीक्षण के दौरान एएसपी आफताब, एसडीएम फतेहपुर और बीएसए नवीन पाठक मौजूद रहे।1
- Long Term से बनेगा India का Chip Ecosystem: China से Semiconductor Competition पर Ashwini Vaishnaw1
- काटकर नष्ट किया जा रहे प्रतिबंधित पेड़ जिम्मेदार बने अनजान काटकर नष्ट किया जा रहे प्रतिबंधित पेड़ जिम्मेदार बने अनजान बाराबंकी जनपद के थाना टिकैतनगर वन रेंज रामनगर अंतर्गत बलपुर गांव में पक्के तालाब के सामने रोड किनारे बाग में एक पेड़ आम का आध सुखा रात के अंधेरे में काटकर किया गया नष्ट इसी क्रम में वन रेंज बाराबंकी थाना मसौली क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गाँव से गैस एजेंसी जाने वाले मार्ग पर रोड के दाहिने तरफ लगभग 17 से 18 पेड़ हरे भरे देसी आम के बहुत पुराने काटकर किए गए नष्ट और कुछ पेड़ों के अवशेष ठुंठो को जमीन में दबा दिया गया और ट्रैक्टर से बाग की जुताई कर दी गई जिससे बेखौफ लकड़कट्टो के कारनामे सामने ना सके इसके संबंध में क्षेत्रीय वनकर्मियों से जानकारी ली गई तो बताया गया वन विभाग द्वारा 10 कलमी पेड़ों का परमिट जारी किया गया लेकिन जानकारी के अनुसार बता दे की देसी पेड़ काटकर नष्ट किये जा रहे और कलमी पेड़ों का परमिट बनाया जा रहा है फिलहाल 17 से 18 पेड़ काट कर नष्ट कर दिए गए और कुछ पेड़ के अवशेषों को जमीन के नीचे जमीदोज कर दिया गया फिलहाल जांच का विषय है इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत अमदहा गांव में गांव से मीडिया वाले मार्ग पर गांव से लगभग 150 मीटर की दूरी पर रूट किनारे दाहिने तरफ बाग में 20 से 25 दिन पहले लगभग 12 से 13 पेड़ आम के हरे-भरे काटकर नष्ट कर दिए गए जिसमें से पेड़ के अवशेषों में से बड़ी-बड़ी शाखाएं काटकर नष्ट कर दी गई इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत करपियन पुरवा गांव में गांव पश्चिम सरकारी स्कूल के पास एक पेड़ हरा भरा गूलर का व 6 से 7 पेड़ आम के देसी हरे-भरे काटकर नष्ट कर दिए गए और पेड़ के अवशेष ठूठों को उखाड़ कर फेंक दिया गया जो की मौके पर देखा जा सकता है इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत नेवला करसंडा से जहांगीराबाद जाने वाले मार्ग पर करसंडा गांव के पश्चिमी भाग में एक झुकी हुई हरी भरी नीम रोड किनारे काट कर नष्ट कर दी गई इसी क्रम में इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत मसौली से भयारा जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे दाहिने तरफ बाग में दो पेड़ हरे भरे व दो पेड़ अध सूखे जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते काटकर नष्ट कर दिए गए जिसमें से एक पेड़ के अवशेष को जमीदोज कर दिया गया कुल 4 पेड़ मौके पर काटकर नष्ट कर दिए गए इसी क्रम में थाना मसौली वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव गांव में बड़ागांव से गैस एजेंसी जाने वाले मार्ग पर माइनर से पहले बालू मौरंग की दुकान के पीछे बाग में दो पेड़ हरे भरे देसी लगभग हफ्ता भर पहले काटकर नष्ट कर दिए गए और उनके ऊपर मिट्टी रख दी गई जिससे लकड़कट्टो के कारनामे किसी के सामने ना सके इसके संबंध में जब वनकर्मियों से जानकारी ली जाए तो सिर्फ परमिट का हवाला ही दिया जाता है फिलहाल जांच का विषय क्या वन विभाग इन प्रकरणों पर जांच कार्यवाही कर पाएगा इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद वन रेंज बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत मसौली से भयारा जाने वाले मार्ग पर भयार से लगभग 300 मीटर पहले रोड के बाएं तरफ एक पेड़ हरा भरा आम का देसी विशाल बहुत पुराना काटकर नष्ट कर दिया गया इसके संबंध में वनकर्मियों से जानकारी ली गई तो बताया गया परमिट जारी किया गया है अब देखना है कि वन विभाग द्वारा इन प्रकरणों पर क्या कार्यवाही की जाती है कितने पेड़ों का परमिट जारी किया गया है व कितने पेड़ों का नहीं1
- नहीं कम हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां ईदगाह और मस्जिद का आधा हिस्सा नदी में समाया सूरतगंज,बाराबंकी।हेतमापुर में सरयू नदी के कटान ने अब नया रुख ले लिया है। मंदिर के समीप बाढ़ खंड की ओर से बनाई गई ठोकर से एक दिशा में कटान थमा है, लेकिन नदी की धारा दूसरी ओर मुड़ गई है। अब जलधारा खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। केदारीपुर के बाद बाबा पुरवा गांव भी नदी की जद में आता दिखाई दे रहा है। सरयू नदी के कटान से हेतमापुर में अब तक दूरसंचार भवन, एक प्राचीन मंदिर समेत 33 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा अब केदारीपुर और हेतमापुर के बीच उपजाऊ कृषि भूमि को तेजी से काट रही है। हेतमापुर निवासी सुरेश, रियाज, रफीक, जान मोहम्मद, निसार, यार मोहम्मद, राधेश्याम, राजेश और नरेश की धान की फसल के साथ खेत भी नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब पांच सौ बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। खड़ी धान की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भी हेतमापुर पहुचकर कटान की स्थिति देखी और बाढ़ खण्ड को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समाया नदी की धारा तेजी से ईदगाह की ओर बढ़ रही है। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष हिस्सा नदी की कगार पर लटका हुआ है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में ईदगाह के अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र से नदी की दूरी महज तीन मीटर और पशु अस्पताल से करीब पांच मीटर रह गई है। नदी का रुख इसी तरह आबादी की ओर बढ़ा तो इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ सकता है। फिर गिरा मस्जिद का हिस्सा, बचाव कार्य शुरू हेतमापुर में कटान की चपेट में आई मस्जिद की स्थिति भी गंभीर हो गई है। दो दिन पहले मस्जिद की सीढ़ी नदी में समा गई थी। शनिवार सुबह वजूखाने का लटका हुआ हिस्सा भी नदी में गिर गया। अब मस्जिद का शेष भवन ही सुरक्षित बचा है, लेकिन उसमें भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद बाढ़ खंड ने शेष भवन को बचाने के लिए नदी की धारा के किनारे बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम कटान को रोकने और नदी की धारा को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। बाबा पुरवा में कटान तेज, तोड़े जा रहे आशियाने बाबा पुरवा में सरयू नदी के कटान ने भीषण रूप ले लिया है। श्रीकेशन, बनवारी और लालमती के घर नदी में समा चुके हैं। राम आशीष का घर और शौचालय भी नदी की जद में आ गया है। रामकरन, राजू, रामनिवास, महेश, कदमावती समेत कई ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कदमावती के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़कर नदी में समा गया। खतरा बढ़ने पर प्रभावित परिवार घर तोड़कर सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच कर बांटी दवाएं बाढ़ राहत केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच की। जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट विनय वर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्चना तिवारी और स्टाफ नर्स अनामिका ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी। "सरयू नदी की कटान में अब तक करीब 31 पक्के मकान और दो झोंपड़ियां नदी में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। मस्जिद की तरह अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाबा पुरवा गांव के पास हो रही कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आकांक्षा गुप्ता एसडीएम रामनगर4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी गोंडा में काफिले पर हमले को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान—बोले, “बिना सत्ता के संरक्षण के ऐसा हमला संभव नहीं” 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी गोंडा में काफिले पर हमले को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान—बोले, “बिना सत्ता के संरक्षण के ऐसा हमला संभव नहीं” बाराबंकी। अयोध्या जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज और बावली चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने 13 सितंबर को गोंडा जाते समय अपने काफिले पर हुए पथराव/हमले के आरोपों को लेकर सरकार और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब किसी राजनीतिक दल की ताकत बढ़ती है तो सरकार घबराकर इस तरह के हथकंडे अपनाती है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि “कोई भी इस तरह का अपराध बिना सत्ता के संरक्षण और पुलिस के संरक्षण के नहीं होता।” उन्होंने कहा कि पुलिस हाईटेक हो चुकी है, इसके बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता इस घटना से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी संविधानवादी तरीके से काम करती रहेगी। गोंडा प्रकरण के बाद बाराबंकी में पुलिस अलर्ट 13 सितंबर को गोंडा जाते समय बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में चंद्रशेखर आजाद को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद हंगामा और पथराव के आरोप सामने आए थे। इस मामले में बाद में पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए और जांच शुरू की। इसी घटनाक्रम के मद्देनजर चंद्रशेखर आजाद के बाराबंकी से गुजरने के दौरान हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। बाराबंकी से जिला संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट।3