logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात *बाराबंकी ब्रेकिंग मुकेश कुमार की रिपोर्ट* बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात।काफिले के साथ हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ- आजाद।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है- चंद्रशेखर आजाद। बोले- जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे////////////

13 hrs ago
user_मुकेश कुमार पत्रकार
मुकेश कुमार पत्रकार
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात *बाराबंकी ब्रेकिंग मुकेश कुमार की रिपोर्ट* बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात।काफिले के साथ हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ- आजाद।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है- चंद्रशेखर आजाद। बोले- जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे////////////

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पति की मृत्यु के बाद कई माह से लंबित था अंत्योदय कार्ड, सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने तत्काल कराया समाधान एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं : डीएम खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर तत्काल सुधार कराकर आवेदक को उपलब्ध कराई संशोधित खतौनी अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीम भेजकर मौके पर ही समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें : डीएम शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकीपति की मृत्यु के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए अंत्योदय योजना पर निर्भर श्रीमती रसुला पत्नी स्व गुलाम, निवासी ग्राम दोहई, विकास खण्ड सूरतगंज, का अंत्योदय कार्ड स्थानांतरण कई माह से लंबित था। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर वह तहसील फतेहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के समक्ष पहुंचीं। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर आवेदिका के अंत्योदय कार्ड में आवश्यक संशोधन कराते हुए उसे तत्काल जारी कराया गया।इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण एवं संशोधन से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद भी इस प्रकार की शिकायतें लंबित पाए जाने पर प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी संतोष कुमार ने खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षक को मौके पर बुलाया तथा आवश्यक कार्रवाई कर खतौनी में दर्ज गलत अंश को सही कराया। इसके बाद आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से विद्युत संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन्हें चिन्हित कर निर्धारित दिवस तय किया जाए। उक्त दिवस पर तहसील परिसर में विद्युत विभाग की टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में मौके पर टीम भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कराते हुए वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर, कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। विभिन्न तहसीलों में आयी शिकायतें और निस्तारण तहसील नवाबगंज में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 147 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील राम सनेहीघाट में आयोजित समाधान दिवस में 100 में से 13 का, तहसील सिरौलीगौसपुर मे 18 प्रार्थना पत्रों में से 04 का, तहसील रामनगर में 89 में से 05 का, तहसील फतेहपुर में 56 में से 07 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 68 में से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पति की मृत्यु के बाद कई माह से लंबित था अंत्योदय कार्ड, सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने तत्काल कराया समाधान

एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं : डीएम

खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर तत्काल सुधार कराकर आवेदक को उपलब्ध कराई संशोधित खतौनी

अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विद्युत विभाग की टीम भेजकर मौके पर ही समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें : डीएम


शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ

बाराबंकीपति की मृत्यु के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए अंत्योदय योजना पर निर्भर श्रीमती रसुला पत्नी स्व गुलाम, निवासी ग्राम दोहई, विकास खण्ड सूरतगंज, का अंत्योदय कार्ड स्थानांतरण कई माह से लंबित था। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर वह तहसील फतेहपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के समक्ष पहुंचीं। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर आवेदिका के अंत्योदय कार्ड में आवश्यक संशोधन कराते हुए उसे तत्काल जारी कराया गया।इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण एवं संशोधन से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद भी इस प्रकार की शिकायतें लंबित पाए जाने पर प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी  संतोष कुमार ने खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षक को मौके पर बुलाया तथा आवश्यक कार्रवाई कर खतौनी में दर्ज गलत अंश को सही कराया। इसके बाद आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई।

विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से विद्युत संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन्हें चिन्हित कर निर्धारित दिवस तय किया जाए। उक्त दिवस पर तहसील परिसर में विद्युत विभाग की टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में मौके पर टीम भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कराते हुए वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर, कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

विभिन्न तहसीलों में आयी शिकायतें और निस्तारण

तहसील नवाबगंज में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 147 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील राम सनेहीघाट में आयोजित समाधान दिवस में 100 में से 13 का, तहसील सिरौलीगौसपुर मे 18 प्रार्थना पत्रों में से 04 का,  तहसील रामनगर में 89 में से 05 का, तहसील फतेहपुर में 56 में से 07 का तथा तहसील हैदरगढ़ में 68 में से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम फतेहपुर  कार्तिकेय सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोण्डा के कटरा बाजार के पांचूपुर सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* विकास खण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत पांचूपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी रक्षाराम जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर विकास खण्ड के कर्मचारियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंत्री संत प्रसाद शुक्ला, शिव प्रसाद यादव, राजकुमार, हरेन्द्र, ज्ञानेश पांडे, सुरेश, राजेश, हुकुम, केशरी राम, देव, सूर्य प्रकाश, अजय, मनोज, ब्रजलाल, चन्द्रभान, अमरजीत, शिवनाथ यादव, ओमकार सहित तमाम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    गोण्डा  के कटरा बाजार के पांचूपुर सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त*
*सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त*
*गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* विकास खण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत पांचूपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी रक्षाराम जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर विकास खण्ड के कर्मचारियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर मंत्री संत प्रसाद शुक्ला, शिव प्रसाद यादव, राजकुमार, हरेन्द्र, ज्ञानेश पांडे, सुरेश, राजेश, हुकुम, केशरी राम, देव, सूर्य प्रकाश, अजय, मनोज, ब्रजलाल, चन्द्रभान, अमरजीत, शिवनाथ यादव, ओमकार सहित तमाम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर ने छात्रों की गूंज में किया राहुल गांधी का ज़ोरदार स्वागत 🔥🔥🔥
    1
    इंदौर ने छात्रों की गूंज में किया राहुल गांधी का ज़ोरदार स्वागत 🔥🔥🔥
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खतरे में घाघरा नदी कई गांव दुबे barabanki Social media 1
    1
    खतरे में घाघरा नदी कई गांव दुबे barabanki Social media 1
    user_Ashutosh Social Activist
    Ashutosh Social Activist
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 92 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को यह समाधान दिवस होता है। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय में और अच्छी तरह से इन शिकायतों का निपटारा करें। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष और सही जांच की जाए। जांच के बाद ही रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतें निपटाने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय में उनका अच्छी तरह से समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ खानापूर्ति न हो, बल्कि फरियादी की समस्या का असली हल निकलना चाहिए। इस समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और तहसीलदार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
    1
    कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 92 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को यह समाधान दिवस होता है। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय में और अच्छी तरह से इन शिकायतों का निपटारा करें। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष और सही जांच की जाए। जांच के बाद ही रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतें निपटाने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय में उनका अच्छी तरह से समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ खानापूर्ति न हो, बल्कि फरियादी की समस्या का असली हल निकलना चाहिए। इस समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और तहसीलदार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🌳 कलमी आम के 10 पेड़ों के पातन के बाद अभिवहन पास की प्रक्रिया, मौके की स्थिति पर उठे सवाल बाराबंकी। बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा कलमी आम वृक्षों के प्रकाष्ठ के अभिवहन पास जारी किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाराबंकी रेंज को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के पत्र के अनुसार, श्री राकेश कुमार पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम शुक्लाई (मंजीठा), पोस्ट बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, तहसील नवाबगंज की गाटा संख्या 21, रकबा 0.145 हेक्टेयर भूमि में कुल 10 कलमी आम वृक्ष बताए गए हैं। इनमें 5 सूखे खड़े तथा 5 हरे खड़े कलमी आम वृक्ष शामिल हैं। बताया गया है कि हरे कलमी आम के पांच पेड़ों के पातन के लिए अनुमति/परमिट की प्रक्रिया की गई थी। मौके के निरीक्षण को लेकर सामने आए विवरण के अनुसार, हरे पेड़ों में से करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि पांच पेड़ मौके पर शेष बताए गए। हालांकि, मौके पर वास्तविक रूप से कितने पेड़ काटे गए और किन पेड़ों के पातन की अनुमति थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच/रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। प्रभागीय वनाधिकारी के पत्र में निर्देश दिया गया है कि शासनादेशों के अनुसार अनुसूची ‘ख’ में आवेदन प्राप्त कर प्रकाष्ठ की माप (बोटा लिस्ट) तैयार की जाए तथा आवश्यक आख्या/संस्तुति के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद अभिवहन पास जारी करने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पत्र में वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में देशी/तुकमी आम वृक्षों का पातन न होने पाए। इस मामले में मौके पर पेड़ों की वास्तविक स्थिति, अनुमति के अनुरूप पातन हुआ या नहीं तथा काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित अभिलेख और मौके की जांच के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पत्र की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी नवाबगंज, उप प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर तथा संबंधित आवेदक राकेश कुमार को भी भेजी गई है। जारीकर्ता: आकाश दीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी वन प्रभाग, बाराबंकी। 🌳 कलमी आम के 10 पेड़ों के पातन के बाद अभिवहन पास की प्रक्रिया, मौके की स्थिति पर उठे सवाल बाराबंकी। बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा कलमी आम वृक्षों के प्रकाष्ठ के अभिवहन पास जारी किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाराबंकी रेंज को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के पत्र के अनुसार, श्री राकेश कुमार पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम शुक्लाई (मंजीठा), पोस्ट बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, तहसील नवाबगंज की गाटा संख्या 21, रकबा 0.145 हेक्टेयर भूमि में कुल 10 कलमी आम वृक्ष बताए गए हैं। इनमें 5 सूखे खड़े तथा 5 हरे खड़े कलमी आम वृक्ष शामिल हैं। बताया गया है कि हरे कलमी आम के पांच पेड़ों के पातन के लिए अनुमति/परमिट की प्रक्रिया की गई थी। मौके के निरीक्षण को लेकर सामने आए विवरण के अनुसार, हरे पेड़ों में से करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि पांच पेड़ मौके पर शेष बताए गए। हालांकि, मौके पर वास्तविक रूप से कितने पेड़ काटे गए और किन पेड़ों के पातन की अनुमति थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच/रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। प्रभागीय वनाधिकारी के पत्र में निर्देश दिया गया है कि शासनादेशों के अनुसार अनुसूची ‘ख’ में आवेदन प्राप्त कर प्रकाष्ठ की माप (बोटा लिस्ट) तैयार की जाए तथा आवश्यक आख्या/संस्तुति के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद अभिवहन पास जारी करने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पत्र में वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में देशी/तुकमी आम वृक्षों का पातन न होने पाए। इस मामले में मौके पर पेड़ों की वास्तविक स्थिति, अनुमति के अनुरूप पातन हुआ या नहीं तथा काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित अभिलेख और मौके की जांच के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पत्र की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी नवाबगंज, उप प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर तथा संबंधित आवेदक राकेश कुमार को भी भेजी गई है। जारीकर्ता: आकाश दीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी वन प्रभाग, बाराबंकी।
    4
    🌳 कलमी आम के 10 पेड़ों के पातन के बाद अभिवहन पास की प्रक्रिया, मौके की स्थिति पर उठे सवाल

बाराबंकी। बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा कलमी आम वृक्षों के प्रकाष्ठ के अभिवहन पास जारी किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाराबंकी रेंज को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग के पत्र के अनुसार, श्री राकेश कुमार पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम शुक्लाई (मंजीठा), पोस्ट बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, तहसील नवाबगंज की गाटा संख्या 21, रकबा 0.145 हेक्टेयर भूमि में कुल 10 कलमी आम वृक्ष बताए गए हैं। इनमें 5 सूखे खड़े तथा 5 हरे खड़े कलमी आम वृक्ष शामिल हैं।

बताया गया है कि हरे कलमी आम के पांच पेड़ों के पातन के लिए अनुमति/परमिट की प्रक्रिया की गई थी। मौके के निरीक्षण को लेकर सामने आए विवरण के अनुसार, हरे पेड़ों में से करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि पांच पेड़ मौके पर शेष बताए गए। हालांकि, मौके पर वास्तविक रूप से कितने पेड़ काटे गए और किन पेड़ों के पातन की अनुमति थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच/रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।

प्रभागीय वनाधिकारी के पत्र में निर्देश दिया गया है कि शासनादेशों के अनुसार अनुसूची ‘ख’ में आवेदन प्राप्त कर प्रकाष्ठ की माप (बोटा लिस्ट) तैयार की जाए तथा आवश्यक आख्या/संस्तुति के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद अभिवहन पास जारी करने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में देशी/तुकमी आम वृक्षों का पातन न होने पाए।

इस मामले में मौके पर पेड़ों की वास्तविक स्थिति, अनुमति के अनुरूप पातन हुआ या नहीं तथा काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित अभिलेख और मौके की जांच के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

पत्र की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी नवाबगंज, उप प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर तथा संबंधित आवेदक राकेश कुमार को भी भेजी गई है।

जारीकर्ता: आकाश दीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी वन प्रभाग, बाराबंकी।


🌳 कलमी आम के 10 पेड़ों के पातन के बाद अभिवहन पास की प्रक्रिया, मौके की स्थिति पर उठे सवाल
बाराबंकी। बाराबंकी वन प्रभाग द्वारा कलमी आम वृक्षों के प्रकाष्ठ के अभिवहन पास जारी किए जाने के संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाराबंकी रेंज को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग के पत्र के अनुसार, श्री राकेश कुमार पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम शुक्लाई (मंजीठा), पोस्ट बड़ेल, थाना कोतवाली नगर, तहसील नवाबगंज की गाटा संख्या 21, रकबा 0.145 हेक्टेयर भूमि में कुल 10 कलमी आम वृक्ष बताए गए हैं। इनमें 5 सूखे खड़े तथा 5 हरे खड़े कलमी आम वृक्ष शामिल हैं।
बताया गया है कि हरे कलमी आम के पांच पेड़ों के पातन के लिए अनुमति/परमिट की प्रक्रिया की गई थी। मौके के निरीक्षण को लेकर सामने आए विवरण के अनुसार, हरे पेड़ों में से करीब पांच पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि पांच पेड़ मौके पर शेष बताए गए। हालांकि, मौके पर वास्तविक रूप से कितने पेड़ काटे गए और किन पेड़ों के पातन की अनुमति थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित वन विभाग की जांच/रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।
प्रभागीय वनाधिकारी के पत्र में निर्देश दिया गया है कि शासनादेशों के अनुसार अनुसूची ‘ख’ में आवेदन प्राप्त कर प्रकाष्ठ की माप (बोटा लिस्ट) तैयार की जाए तथा आवश्यक आख्या/संस्तुति के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद अभिवहन पास जारी करने संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पत्र में वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में देशी/तुकमी आम वृक्षों का पातन न होने पाए।
इस मामले में मौके पर पेड़ों की वास्तविक स्थिति, अनुमति के अनुरूप पातन हुआ या नहीं तथा काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संबंधित अभिलेख और मौके की जांच के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
पत्र की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी नवाबगंज, उप प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर तथा संबंधित आवेदक राकेश कुमार को भी भेजी गई है।
जारीकर्ता: आकाश दीप बधावन, प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी वन प्रभाग, बाराबंकी।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बहराइच। जिले में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बेटे मनीराम ने बताया हमारे पिता का जमीन को लेकर विवाद था, उसमें मारपीट हुई थी। मेरे पिताजी घायल हुए थे। मेरे बका लगे थे और मेरी पत्नी का हाथ टूट गया, पिता का हाथ टूट गया। उनको लाकर प्लास्टर बंधवाए और इलाज करा रहे थे। तब से वो संभले नहीं, कल मौत हो गई मनीराम ने बताया कि मारपीट में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें उनकी पत्नी सुमन देवी, कल्लू और उनके पिता कल्लू वर्मा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लगभग चार बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर यह विवाद हुआ था। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी
    1
    बहराइच। जिले में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बेटे मनीराम ने बताया हमारे पिता का जमीन को लेकर विवाद था, उसमें मारपीट हुई थी। मेरे पिताजी घायल हुए थे। मेरे बका लगे थे और मेरी पत्नी का हाथ टूट गया, पिता का हाथ टूट गया। उनको लाकर प्लास्टर बंधवाए और इलाज करा रहे थे। तब से वो संभले नहीं, कल मौत हो गई  मनीराम ने बताया कि मारपीट में तीन लोग  घायल हुए थे, जिनमें उनकी पत्नी सुमन देवी, कल्लू और उनके पिता कल्लू वर्मा शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि लगभग चार बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर यह विवाद हुआ था। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखनऊ। राजधानी में ई रिक्शे पर लटकी युवती का वीडियो वायरल, नाका से चारबाग वाली रोड का वीडियो युवती का स्टंट या ई रिक्शे पर लटकने की मजबूरी ई रिक्शे पर लटकी युवती का वीडियो वायरल आखिर ई रिक्शा पर जान जोखिम में डालने की क्या पड़ी जरूरत
    1
    लखनऊ। राजधानी में ई रिक्शे पर लटकी युवती का वीडियो वायरल, नाका से चारबाग वाली रोड का वीडियो 
युवती का स्टंट या ई रिक्शे पर लटकने की मजबूरी
ई रिक्शे पर लटकी युवती का वीडियो वायरल
आखिर ई रिक्शा पर जान जोखिम में डालने की क्या पड़ी जरूरत
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    15 min ago
  • लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति पुलिस हिरासत में होने की सूचना लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पुष्पा कश्यप के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थी और लखनऊ में किराए के मकान में रह रही थी। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद महिला के पति सुजीत कश्यप को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पति को हिरासत में लिए जाने के कारणों और घटना की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति पुलिस हिरासत में होने की सूचना

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पुष्पा कश्यप के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थी और लखनऊ में किराए के मकान में रह रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद महिला के पति सुजीत कश्यप को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पति को हिरासत में लिए जाने के कारणों और घटना की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    12 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.