कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 92 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को यह समाधान दिवस होता है। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय में और अच्छी तरह से इन शिकायतों का निपटारा करें। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष और सही जांच की जाए। जांच के बाद ही रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतें निपटाने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय में उनका अच्छी तरह से समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ खानापूर्ति न हो, बल्कि फरियादी की समस्या का असली हल निकलना चाहिए। इस समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और तहसीलदार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 92 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को यह समाधान दिवस होता है। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय में और अच्छी तरह से इन शिकायतों का निपटारा करें। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष और सही जांच की जाए। जांच के बाद ही रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतें निपटाने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय में उनका अच्छी तरह से समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ खानापूर्ति न हो, बल्कि फरियादी की समस्या का असली हल निकलना चाहिए। इस समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और तहसीलदार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
- कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 92 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को यह समाधान दिवस होता है। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय में और अच्छी तरह से इन शिकायतों का निपटारा करें। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष और सही जांच की जाए। जांच के बाद ही रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतें निपटाने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय में उनका अच्छी तरह से समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ खानापूर्ति न हो, बल्कि फरियादी की समस्या का असली हल निकलना चाहिए। इस समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और तहसीलदार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- नहीं कम हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां ईदगाह और मस्जिद का आधा हिस्सा नदी में समाया सूरतगंज,बाराबंकी।हेतमापुर में सरयू नदी के कटान ने अब नया रुख ले लिया है। मंदिर के समीप बाढ़ खंड की ओर से बनाई गई ठोकर से एक दिशा में कटान थमा है, लेकिन नदी की धारा दूसरी ओर मुड़ गई है। अब जलधारा खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। केदारीपुर के बाद बाबा पुरवा गांव भी नदी की जद में आता दिखाई दे रहा है। सरयू नदी के कटान से हेतमापुर में अब तक दूरसंचार भवन, एक प्राचीन मंदिर समेत 33 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा अब केदारीपुर और हेतमापुर के बीच उपजाऊ कृषि भूमि को तेजी से काट रही है। हेतमापुर निवासी सुरेश, रियाज, रफीक, जान मोहम्मद, निसार, यार मोहम्मद, राधेश्याम, राजेश और नरेश की धान की फसल के साथ खेत भी नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब पांच सौ बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। खड़ी धान की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भी हेतमापुर पहुचकर कटान की स्थिति देखी और बाढ़ खण्ड को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समाया नदी की धारा तेजी से ईदगाह की ओर बढ़ रही है। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष हिस्सा नदी की कगार पर लटका हुआ है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में ईदगाह के अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र से नदी की दूरी महज तीन मीटर और पशु अस्पताल से करीब पांच मीटर रह गई है। नदी का रुख इसी तरह आबादी की ओर बढ़ा तो इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ सकता है। फिर गिरा मस्जिद का हिस्सा, बचाव कार्य शुरू हेतमापुर में कटान की चपेट में आई मस्जिद की स्थिति भी गंभीर हो गई है। दो दिन पहले मस्जिद की सीढ़ी नदी में समा गई थी। शनिवार सुबह वजूखाने का लटका हुआ हिस्सा भी नदी में गिर गया। अब मस्जिद का शेष भवन ही सुरक्षित बचा है, लेकिन उसमें भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद बाढ़ खंड ने शेष भवन को बचाने के लिए नदी की धारा के किनारे बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम कटान को रोकने और नदी की धारा को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। बाबा पुरवा में कटान तेज, तोड़े जा रहे आशियाने बाबा पुरवा में सरयू नदी के कटान ने भीषण रूप ले लिया है। श्रीकेशन, बनवारी और लालमती के घर नदी में समा चुके हैं। राम आशीष का घर और शौचालय भी नदी की जद में आ गया है। रामकरन, राजू, रामनिवास, महेश, कदमावती समेत कई ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कदमावती के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़कर नदी में समा गया। खतरा बढ़ने पर प्रभावित परिवार घर तोड़कर सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच कर बांटी दवाएं बाढ़ राहत केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच की। जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट विनय वर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्चना तिवारी और स्टाफ नर्स अनामिका ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी। "सरयू नदी की कटान में अब तक करीब 31 पक्के मकान और दो झोंपड़ियां नदी में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। मस्जिद की तरह अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाबा पुरवा गांव के पास हो रही कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आकांक्षा गुप्ता एसडीएम रामनगर4
- गोण्डा के कटरा बाजार के पांचूपुर सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* विकास खण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत पांचूपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी रक्षाराम जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर विकास खण्ड के कर्मचारियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंत्री संत प्रसाद शुक्ला, शिव प्रसाद यादव, राजकुमार, हरेन्द्र, ज्ञानेश पांडे, सुरेश, राजेश, हुकुम, केशरी राम, देव, सूर्य प्रकाश, अजय, मनोज, ब्रजलाल, चन्द्रभान, अमरजीत, शिवनाथ यादव, ओमकार सहित तमाम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, तत्काल कराया अंत्योदय कार्ड का निस्तारण एक सप्ताह में अंत्योदय कार्ड के सभी लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश बाराबंकी, तहसील फतेहपुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनीं। पति की मृत्यु के बाद कई माह से अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण के लिए भटक रही ग्राम दोहई निवासी रसुला पत्नी स्व. गुलाम की फरियाद पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आवेदिका का अंत्योदय कार्ड संशोधित कर तत्काल जारी कराया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड के स्थानांतरण और संशोधन से जुड़े सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण कराया जाए। उन्होंने चेताया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी दौरान ग्राम थनैतपुर निवासी संतोष कुमार की खतौनी में गलत अंश दर्ज होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक को बुलाकर तत्काल सुधार कराया और आवेदक को संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई। विद्युत संबंधी शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिक शिकायत वाले क्षेत्रों में विभागीय टीम भेजकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि स्थलीय सत्यापन के साथ वास्तविक समाधान होना चाहिए। समाधान दिवस में विभिन्न तहसीलों में कुल 478 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 43 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम तेलवारी में नदी का कटान शुरू होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रहे कटान के चलते ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। कटान बढ़ने से घरों और खेतों पर खतरा मंडराने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर कटानरोधी कार्य शुरू कराने तथा आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। 📍 मौके से जुड़े विजुअल संलग्न हैं। बाराबंकी से जिला संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट।3
- अनजान कॉल किसी का भी हो उस पर यकीन मत करो वरना फंस जाओगे1
- एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच आयोजित इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों से आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में मदद मिलती है। खेल का शुभारंभ भारत और नेपाल के राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच शुरू होने से पहले टॉस में एसएसबी की टीम ने जीत हासिल कर अपना कोर्ट चुना। इसके बाद शुरू हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन स्मैश और शानदार डिफेंस ने मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कड़े संघर्ष के बाद नेपाल एपीएफ की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच आयोजित इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों से आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने में मदद मिलती है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ लगातार ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए ऐसे आयोजन मानसिक रूप से तरोताजा करने के साथ उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं1
- बहराइच। जिले में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बेटे मनीराम ने बताया हमारे पिता का जमीन को लेकर विवाद था, उसमें मारपीट हुई थी। मेरे पिताजी घायल हुए थे। मेरे बका लगे थे और मेरी पत्नी का हाथ टूट गया, पिता का हाथ टूट गया। उनको लाकर प्लास्टर बंधवाए और इलाज करा रहे थे। तब से वो संभले नहीं, कल मौत हो गई मनीराम ने बताया कि मारपीट में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें उनकी पत्नी सुमन देवी, कल्लू और उनके पिता कल्लू वर्मा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लगभग चार बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर यह विवाद हुआ था। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी1