Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोण्डा के कटरा बाजार के पांचूपुर सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* विकास खण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत पांचूपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी रक्षाराम जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर विकास खण्ड के कर्मचारियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंत्री संत प्रसाद शुक्ला, शिव प्रसाद यादव, राजकुमार, हरेन्द्र, ज्ञानेश पांडे, सुरेश, राजेश, हुकुम, केशरी राम, देव, सूर्य प्रकाश, अजय, मनोज, ब्रजलाल, चन्द्रभान, अमरजीत, शिवनाथ यादव, ओमकार सहित तमाम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
गोण्डा के कटरा बाजार के पांचूपुर सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* विकास खण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत पांचूपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी रक्षाराम जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर विकास खण्ड के कर्मचारियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंत्री संत प्रसाद शुक्ला, शिव प्रसाद यादव, राजकुमार, हरेन्द्र, ज्ञानेश पांडे, सुरेश, राजेश, हुकुम, केशरी राम, देव, सूर्य प्रकाश, अजय, मनोज, ब्रजलाल, चन्द्रभान, अमरजीत, शिवनाथ यादव, ओमकार सहित तमाम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोण्डा के कटरा बाजार के पांचूपुर सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *सफाई कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त* *गोण्डा, 18 सितम्बर 2026।* विकास खण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत पांचूपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी रक्षाराम जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर विकास खण्ड के कर्मचारियों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंत्री संत प्रसाद शुक्ला, शिव प्रसाद यादव, राजकुमार, हरेन्द्र, ज्ञानेश पांडे, सुरेश, राजेश, हुकुम, केशरी राम, देव, सूर्य प्रकाश, अजय, मनोज, ब्रजलाल, चन्द्रभान, अमरजीत, शिवनाथ यादव, ओमकार सहित तमाम सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी तेलवारी गांव में नदी का कटान शुरू, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम तेलवारी में नदी का कटान शुरू होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रहे कटान के चलते ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। कटान बढ़ने से घरों और खेतों पर खतरा मंडराने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर कटानरोधी कार्य शुरू कराने तथा आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। 📍 मौके से जुड़े विजुअल संलग्न हैं। बाराबंकी से जिला संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट।3
- नहीं कम हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां ईदगाह और मस्जिद का आधा हिस्सा नदी में समाया सूरतगंज,बाराबंकी।हेतमापुर में सरयू नदी के कटान ने अब नया रुख ले लिया है। मंदिर के समीप बाढ़ खंड की ओर से बनाई गई ठोकर से एक दिशा में कटान थमा है, लेकिन नदी की धारा दूसरी ओर मुड़ गई है। अब जलधारा खेतों को काटते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। केदारीपुर के बाद बाबा पुरवा गांव भी नदी की जद में आता दिखाई दे रहा है। सरयू नदी के कटान से हेतमापुर में अब तक दूरसंचार भवन, एक प्राचीन मंदिर समेत 33 घर नदी में समा चुके हैं। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने का संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा अब केदारीपुर और हेतमापुर के बीच उपजाऊ कृषि भूमि को तेजी से काट रही है। हेतमापुर निवासी सुरेश, रियाज, रफीक, जान मोहम्मद, निसार, यार मोहम्मद, राधेश्याम, राजेश और नरेश की धान की फसल के साथ खेत भी नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब पांच सौ बीघे जमीन नदी में समा चुकी है। खड़ी धान की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भी हेतमापुर पहुचकर कटान की स्थिति देखी और बाढ़ खण्ड को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समाया नदी की धारा तेजी से ईदगाह की ओर बढ़ रही है। ईदगाह का आधे से अधिक हिस्सा नदी में समा चुका है, जबकि शेष हिस्सा नदी की कगार पर लटका हुआ है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में ईदगाह के अस्तित्व को लेकर चिंता बढ़ गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र से नदी की दूरी महज तीन मीटर और पशु अस्पताल से करीब पांच मीटर रह गई है। नदी का रुख इसी तरह आबादी की ओर बढ़ा तो इन महत्वपूर्ण स्थानों पर भी खतरा बढ़ सकता है। फिर गिरा मस्जिद का हिस्सा, बचाव कार्य शुरू हेतमापुर में कटान की चपेट में आई मस्जिद की स्थिति भी गंभीर हो गई है। दो दिन पहले मस्जिद की सीढ़ी नदी में समा गई थी। शनिवार सुबह वजूखाने का लटका हुआ हिस्सा भी नदी में गिर गया। अब मस्जिद का शेष भवन ही सुरक्षित बचा है, लेकिन उसमें भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मस्जिद का हिस्सा गिरने के बाद बाढ़ खंड ने शेष भवन को बचाने के लिए नदी की धारा के किनारे बचाव कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की टीम कटान को रोकने और नदी की धारा को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। बाबा पुरवा में कटान तेज, तोड़े जा रहे आशियाने बाबा पुरवा में सरयू नदी के कटान ने भीषण रूप ले लिया है। श्रीकेशन, बनवारी और लालमती के घर नदी में समा चुके हैं। राम आशीष का घर और शौचालय भी नदी की जद में आ गया है। रामकरन, राजू, रामनिवास, महेश, कदमावती समेत कई ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कदमावती के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी कटान की भेंट चढ़कर नदी में समा गया। खतरा बढ़ने पर प्रभावित परिवार घर तोड़कर सामान समेट रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच कर बांटी दवाएं बाढ़ राहत केंद्र पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अब्दुल रहमान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 80 लोगों की जांच की। जुकाम, बुखार और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट विनय वर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्चना तिवारी और स्टाफ नर्स अनामिका ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं। स्वास्थ्य टीम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी। "सरयू नदी की कटान में अब तक करीब 31 पक्के मकान और दो झोंपड़ियां नदी में समा चुकी हैं। प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। मस्जिद की तरह अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया है। बाबा पुरवा गांव के पास हो रही कटान पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। आकांक्षा गुप्ता एसडीएम रामनगर4
- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात *बाराबंकी ब्रेकिंग मुकेश कुमार की रिपोर्ट* बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान।अयोध्या जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया चंद्रशेखर आजाद का स्वागत।13 सितंबर को काफिला रोके जाने की घटना पर दी प्रतिक्रिया।बोले- राजनीतिक ताकत बढ़ने से घबराकर अपनाए जा रहे तरह-तरह के हथकंडे। जनता का प्यार और विश्वास बढ़ने से सरकारें घबराती हैं- चंद्रशेखर आजाद। सत्ता के संरक्षण में कार्रवाई का आरोप, बोले- आजाद समाज पार्टी डरने वाली नहीं।संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात।काफिले के साथ हुए घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ- आजाद।पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मजबूती से खड़ी है- चंद्रशेखर आजाद। बोले- जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाते रहेंगे////////////1
- *बाराबंकी: सफदरगंज चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह * रिपोर्ट - विकेश कुमार, बाराबंकी* *सफदरगंज/बाराबंकी।* आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सफदरगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम के सिलसिले में क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सफदरगंज चौराहे पर काफी देर तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने "भाई चंद्रशेखर आजाद जिंदाबाद" के नारे लगाए। स्वागत के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। मौके पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।1
- कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 92 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शासन के निर्देश पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को यह समाधान दिवस होता है। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय में और अच्छी तरह से इन शिकायतों का निपटारा करें। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष और सही जांच की जाए। जांच के बाद ही रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतें निपटाने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय में उनका अच्छी तरह से समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतों का निपटारा सिर्फ खानापूर्ति न हो, बल्कि फरियादी की समस्या का असली हल निकलना चाहिए। इस समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और तहसीलदार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- बाराबंकी में बेटियों के लिए अफसरों का अनोखा तोहफा DM-SP ने छात्राओं संग बैठकर खाया खाना, टॉपर बेटियों को किया सम्मानित ब्यूरो चीफ फतेहपुर/बाराबंकी। शासन की मंशा के अनुरूप जब आला अफसर खुद जमीनी हकीकत परखने निकलें तो तस्वीर बदल जाती है। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अचानक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, फतेहपुर पहुंच गए। डीएम-एसपी को अपने बीच देखकर 172 बालिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों अधिकारियों ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं से पढ़ाई, हॉस्टल, भोजन और सुरक्षा को लेकर खुलकर बात की। खास बातें - 1. कक्षा 10 की दो टॉपर बालिकाओं को DM-SP ने प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया और डॉक्टर-इंजीनियर बनने का मंत्र दिया। 2. अधिकारियों ने सभी 172 बेटियों को कॉपी, पेन, पानी की बोतल, चिप्स-चॉकलेट बांटी। 3. बालिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोजन से पहले छात्राओं के भोजन मंत्र से अफसर गदगद हो गए। डीएम ने कहा - _"इन बेटियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता है।"_ निरीक्षण के दौरान एएसपी आफताब, एसडीएम फतेहपुर और बीएसए नवीन पाठक मौजूद रहे।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी गोंडा में काफिले पर हमले को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान—बोले, “बिना सत्ता के संरक्षण के ऐसा हमला संभव नहीं” 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी गोंडा में काफिले पर हमले को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान—बोले, “बिना सत्ता के संरक्षण के ऐसा हमला संभव नहीं” बाराबंकी। अयोध्या जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज और बावली चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने 13 सितंबर को गोंडा जाते समय अपने काफिले पर हुए पथराव/हमले के आरोपों को लेकर सरकार और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब किसी राजनीतिक दल की ताकत बढ़ती है तो सरकार घबराकर इस तरह के हथकंडे अपनाती है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि “कोई भी इस तरह का अपराध बिना सत्ता के संरक्षण और पुलिस के संरक्षण के नहीं होता।” उन्होंने कहा कि पुलिस हाईटेक हो चुकी है, इसके बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता इस घटना से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी संविधानवादी तरीके से काम करती रहेगी। गोंडा प्रकरण के बाद बाराबंकी में पुलिस अलर्ट 13 सितंबर को गोंडा जाते समय बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में चंद्रशेखर आजाद को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद हंगामा और पथराव के आरोप सामने आए थे। इस मामले में बाद में पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए और जांच शुरू की। इसी घटनाक्रम के मद्देनजर चंद्रशेखर आजाद के बाराबंकी से गुजरने के दौरान हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। बाराबंकी से जिला संवाददाता रवि गुप्ता की रिपोर्ट।3