logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी अमेठी। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को 21 वर्षीय जीएनएम छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। मृतका दीप्ति यादव (21) पुत्री कुंवर बख्श, सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव की रहने वाली थी। वह कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष में पढ़ रही थी। शुक्रवार दोपहर कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। साथी छात्राओं ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर मुंशीगंज पुलिस और सीओ अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्रा के मोबाइल और कमरे की तलाशी ली जा रही है।

1 hr ago
user_रामकृष्ण मिश्र
रामकृष्ण मिश्र
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी अमेठी। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को 21 वर्षीय जीएनएम छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। मृतका दीप्ति यादव (21) पुत्री कुंवर बख्श, सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव की रहने वाली थी। वह कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष में पढ़ रही थी। शुक्रवार दोपहर कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। साथी छात्राओं ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर मुंशीगंज पुलिस और सीओ अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्रा के मोबाइल और कमरे की तलाशी ली जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुंशीगंज में बालिका ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा अमेठी। थाना मुंशीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक बालिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    मुंशीगंज में बालिका ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमेठी। थाना मुंशीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक बालिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वार्ड नंबर नौ में एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर भरा गन्दा पानी मोहल्ले वासी हो रहे परेशान आदर्श नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर नौ जलभराव की समस्या से विकराल रूप धारण कर रहीहै एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर गन्दा पानी भर गया है लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है मोहल्ले वासियों ने बताया इसी रास्ते पर सार्वजनिक शौचालय भी है लोग वहां नहीं जा पा रहे हैं एसडीएम कॉलोनी गन्दा पानी भरने से पैदल तथा दो पहिया वाहन से लोग नहीं आ जा पा रहे हैं मौके की भयावह स्थिति बनी है पिछले 15 दिनों से नगर पंचायत अमेठी वार्ड नंबर 9 दुर्गापुर रोड से SDM कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा, बदबूदार पानी भरा हुआ है। जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं, वहां लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पंचायत अमेठी में कई बार शिकायत की गई, जल निकासी के नाम पर दस करोड़ रुपये लगभग भी खर्च हुआ बताया जा रहा है, लेकिन जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे बड़ी विडंबना अधिकारी तो अपना आवास छोड़कर दूसरी जगह रहने चले जाते हैं, लेकिन आम आदमी अपना घर छोड़कर आखिर कहाँ जाए? लोग पिछले कई दिनों से इसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। इस जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी और बीमारी का खतरा बना हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने जिला अधिकारी से जल निकासी की ब्यवस्था कराने की मांग किया है `
    1
    वार्ड नंबर नौ में एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर भरा गन्दा पानी मोहल्ले वासी हो रहे परेशान 
आदर्श नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर नौ  जलभराव की समस्या से विकराल रूप धारण कर रहीहै एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर गन्दा पानी भर गया है लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है मोहल्ले वासियों ने बताया इसी रास्ते पर सार्वजनिक शौचालय भी है लोग वहां नहीं जा पा रहे हैं  एसडीएम कॉलोनी गन्दा पानी भरने से पैदल तथा दो पहिया वाहन से लोग नहीं आ जा पा रहे हैं मौके की भयावह स्थिति बनी है 
पिछले 15 दिनों से नगर पंचायत अमेठी वार्ड नंबर 9 दुर्गापुर रोड से SDM कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा, बदबूदार पानी भरा हुआ है। जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं, वहां लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दुर्लभ  हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पंचायत अमेठी में कई बार शिकायत की गई, जल निकासी के नाम पर दस करोड़ रुपये लगभग  भी खर्च हुआ बताया जा रहा है, लेकिन जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
सबसे बड़ी विडंबना 
अधिकारी तो अपना आवास छोड़कर दूसरी जगह रहने चले जाते हैं, लेकिन आम आदमी अपना घर छोड़कर आखिर कहाँ जाए? लोग पिछले कई दिनों से इसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं।
इस जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी और बीमारी का खतरा बना हुआ है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने जिला अधिकारी से जल निकासी की ब्यवस्था कराने की मांग किया है 
`
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महेश सोनी ने जनपदवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं अमेठी। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने समस्त जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महेश सोनी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि यह आपसी स्नेह, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने जनपदवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हर परिवार में खुशियां लेकर आए। महेश सोनी ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। रक्षाबंधन का पर्व इस रिश्ते में प्रेम और विश्वास को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने अमेठी के व्यापारियों, नागरिकों और समस्त जनपदवासियों को पुनः रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    2
    महेश सोनी ने जनपदवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
अमेठी। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने समस्त जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महेश सोनी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि यह आपसी स्नेह, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने जनपदवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हर परिवार में खुशियां लेकर आए।
महेश सोनी ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। रक्षाबंधन का पर्व इस रिश्ते में प्रेम और विश्वास को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने अमेठी के व्यापारियों, नागरिकों और समस्त जनपदवासियों को पुनः रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमेठी पुलिस का पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर रही नजर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमेठी पुलिस का पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर रही नजर अमेठी। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेठी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया। गुरुवार शाम करीब सात बजे पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने कस्बा अमेठी, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने कस्बा जगदीशपुर व थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने थाना जायस क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों तथा शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के साथ आमजन को भी सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है।
    2
    रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमेठी पुलिस का पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर रही नजर
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमेठी पुलिस का पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर रही नजर
अमेठी। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेठी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया। गुरुवार शाम करीब सात बजे पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने पैदल गश्त की।
क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने कस्बा अमेठी, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने कस्बा जगदीशपुर व थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने थाना जायस क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही।
पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों तथा शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के साथ आमजन को भी सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर के जिलाधिकारी ने मेघावी छात्रा इशू यादव को दी आधी फीस तथा आधी कराई माफ एवं दी साईकिल रक्षाबंधन की डोर ने भाई-बहन का पवित्र बंधन निभाया। आर्थिक तंगी से जूझती 12वीं की मेधावी छात्रा इशु यादव ने कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। डीएम ने भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए उसकी 29 हजार रुपये की बकाया फीस में आधी राशि स्वयं जमा कराई, शेष माफ कराई और स्कूल जाने के लिए साइकिल भी भेंट की..एक छोटी सी राखी ने एक बड़ी उम्मीद जगा दी।
    1
    कानपुर के जिलाधिकारी ने मेघावी छात्रा इशू यादव को दी आधी फीस तथा आधी कराई माफ एवं दी साईकिल 
रक्षाबंधन की डोर ने भाई-बहन का पवित्र बंधन निभाया। आर्थिक तंगी से जूझती 12वीं की मेधावी छात्रा इशु यादव ने कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। डीएम ने भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए उसकी 29 हजार रुपये की बकाया फीस में आधी राशि स्वयं जमा कराई, शेष माफ कराई और स्कूल जाने के लिए साइकिल भी भेंट की..एक छोटी सी राखी ने एक बड़ी उम्मीद जगा दी।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहनों का प्यार और भाई का सम्मान, राकेश सिंह ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद रायबरेली रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओ ने हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह को राखी बांधी पूर्व विधायक राकेश सिंह ने महिलाओ के पैर छू कर आशीर्वाद लिया
    1
    बहनों का प्यार और भाई का सम्मान, राकेश सिंह ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
रायबरेली रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओ ने हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश सिंह को राखी बांधी पूर्व विधायक राकेश सिंह ने महिलाओ के पैर छू कर आशीर्वाद लिया
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी, संतोष सिंह ने उपहार देकर जताया सम्मान* *गोवर्धनपुर दुवारा में रक्षाबंधन पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, दिनभर बना रहा उत्सव जैसा माहौल* अमेठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भेंटुआ विकासखंड के गोवर्धनपुर दुवारा में भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी संतोष सिंह की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें पहुंचीं। सभी ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब आठ बजे हुई। इसके बाद धीरे-धीरे महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने उत्साह के साथ संतोष सिंह को राखी बांधी। इस दौरान संतोष सिंह ने भी बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए तथा सभी का आशीर्वाद लिया। रक्षाबंधन के इस आयोजन में महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और वातावरण में भाई-बहन के प्रेम के साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे की झलक देखने को मिली। समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम उन्हें भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता का एहसास कराता है। महिलाओं ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता के चलते गोवर्धनपुर दुवारा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम दिनभर आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन के माध्यम से प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
    4
    सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी, संतोष सिंह ने उपहार देकर जताया सम्मान*

*गोवर्धनपुर दुवारा में रक्षाबंधन पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, दिनभर बना रहा उत्सव जैसा माहौल*
अमेठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भेंटुआ विकासखंड के गोवर्धनपुर दुवारा में भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी संतोष सिंह की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें पहुंचीं। सभी ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब आठ बजे हुई। इसके बाद धीरे-धीरे महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने उत्साह के साथ संतोष सिंह को राखी बांधी। इस दौरान संतोष सिंह ने भी बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए तथा सभी का आशीर्वाद लिया।
रक्षाबंधन के इस आयोजन में महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और वातावरण में भाई-बहन के प्रेम के साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे की झलक देखने को मिली।
समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम उन्हें भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता का एहसास कराता है। महिलाओं ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।
सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता के चलते गोवर्धनपुर दुवारा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम दिनभर आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन के माध्यम से प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी अमेठी। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को 21 वर्षीय जीएनएम छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। मृतका दीप्ति यादव (21) पुत्री कुंवर बख्श, सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव की रहने वाली थी। वह कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष में पढ़ रही थी। शुक्रवार दोपहर कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। साथी छात्राओं ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर मुंशीगंज पुलिस और सीओ अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्रा के मोबाइल और कमरे की तलाशी ली जा रही है।
    1
    नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी
नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सनसनी
अमेठी। मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को 21 वर्षीय जीएनएम छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया।
मृतका दीप्ति यादव (21) पुत्री कुंवर बख्श, सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव की रहने वाली थी। वह कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष में पढ़ रही थी। शुक्रवार दोपहर कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। साथी छात्राओं ने देखा तो शोर मचाया।
सूचना पर मुंशीगंज पुलिस और सीओ अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्रा के मोबाइल और कमरे की तलाशी ली जा रही है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.