छतरपुर के गौ अभ्यारण्य जरारू धाम में पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 17/07/2026 को एक बृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है। इस गरिमामई कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल शामिल हुए और उन्होंने स्वयं पौधा रोपकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, इस पौधरोपण अभियान के पश्चात एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्तवीर बढ़-चढ़कर अपना रक्तदान करेंगे। इस मौके पर मंत्री श्री पटेल ने संदेश दिया कि गौ अभ्यारण्य को हरा-भरा बनाना और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना दोनों ही पुण्य के काम हैं, जिससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ मानव सेवा भी होगी। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का माहौल बना रहा।
छतरपुर के गौ अभ्यारण्य जरारू धाम में पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 17/07/2026 को एक बृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है। इस गरिमामई कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल शामिल हुए और उन्होंने स्वयं पौधा रोपकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, इस पौधरोपण अभियान के पश्चात एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्तवीर बढ़-चढ़कर अपना रक्तदान करेंगे। इस मौके पर मंत्री श्री पटेल ने संदेश दिया कि गौ अभ्यारण्य को हरा-भरा बनाना और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना दोनों ही पुण्य के काम हैं, जिससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ मानव सेवा भी होगी। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का माहौल बना रहा।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए गए टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए ₹189 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें प्रदेश की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, श्रीमती सरोज राजपूत, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा और पूर्व राज्य मंत्री राहुल सिंह सहित अन्य नेता शामिल थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ओर से भी मुख्यमंत्री की अगवानी की गई। मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में कमिश्नर अनिल सुचारी, आईजी मिथलेश शुक्ला, डीआईजी विजय खत्री, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे, जहां मंच पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- टीकमगढ़ जिले के खरगापुर अंतर्गत बलदेवगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धनेरा में विकास योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहाँ दिन के उजाले को छोड़कर रात के घने अंधेरे में पुलिया के लेंटर डालने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। रात में निर्माण इसलिए किया जा रहा है ताकि घटिया सामग्री का उपयोग छुपाया जा सके। पुलिया निर्माण में सीमेंट की मात्रा नाममात्र की है और बजरी का उपयोग अत्यधिक मात्रा में किया जा रहा है, जिससे पहली ही बारिश या भारी वाहनों के निकलने पर पुलिया के ताश के पत्तों की तरह ढहने और बड़ा हादसा होने की आशंका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव की आपसी मिलीभगत और शह के कारण ही ठेकेदार और बिचौलिए बेखौफ होकर इस घटिया निर्माण को अंजाम दे रहे हैं। इस मामले में जब सरपंच प्रतिनिधि 'पंचू' से रात में हो रहे निर्माण और गुणवत्ताहीन सामग्री पर सवाल किया गया, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए अहंकार में कहा कि "जहां डालना है डालो, न्यूज़ (खबर) बना कर दे दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।" इस संबंध में जब बलदेवगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विकास राव से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। सरपंच प्रतिनिधि के इस बेखौफ अंदाज और अहंकार से स्पष्ट है कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं है। अब ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन और जनपद पंचायत के आला अधिकारी इस मामले पर संज्ञान लेते हैं या भ्रष्टाचार के इस खेल पर पर्दा डाल दिया जाएगा।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हेलीकॉप्टर द्वारा टीकमगढ़ से खजुराहो एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट के लिए पहुंचे। विमानतल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री और चंद्रभान सिंह गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्लेन से भोपाल के लिए रवाना हो गए।4
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में सीएम डॉ मोहन यादव का कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया।1
- टीकमगढ़ जिले के किसानों के लिए भाजपा के पूर्व विधायक के.के. श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर धसान डायवर्सन योजना को जल्द मंजूरी देने की मांग की है। पूर्व विधायक ने बताया कि कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ आ रहे हैं। उनका कहना है कि धसान नदी का पानी लिफ्ट और पाइपलाइन प्रणाली के जरिए जामनी नदी की ओर डायवर्ट किया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से इस योजना को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया है।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर में ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम केड़ी में एक घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी दोनों ने कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार, पति परमलाल अहिरवार ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी भागवती अहिरवार के साथ कथित रूप से मारपीट की थी। इसके बाद परमलाल ने पहले कुएं में छलांग लगा दी और अपने पति को कुएं में कूदता देख पत्नी भागवती ने भी कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया और तत्परता दिखाते हुए पति-पत्नी दोनों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।2