Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन. कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन कोयलीबेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय में जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नक्सल गतिविधियों के लंबे दौर के बाद क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित शिविर में कोयलीबेड़ा सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्वास्थ्य शिविर में 1040 लोगों ने ओपीडी पंजीयन कराया, जबकि विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 240 आवेदन प्राप्त हुए।
Niyat shriwas
कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन. कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन कोयलीबेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय में जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नक्सल गतिविधियों के लंबे दौर के बाद क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित शिविर में कोयलीबेड़ा सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्वास्थ्य शिविर में 1040 लोगों ने ओपीडी पंजीयन कराया, जबकि विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 240 आवेदन प्राप्त हुए।
More news from Kanker and nearby areas
- कोयलीबेडा़ सेवा सेतु शिविर मे नि:शुल्क जांच ओर चश्मा से सुरजिला उसेंडी को मिली राहत,,,,,,, कोयलीबेडा़ / कोयलीबेड़ा ब्लाक के ग्राम तुरसानी निवासी श्रीमती सुरजिला उसेंडी के लिए सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर राहत और सुविधा लेकर आया। शिविर में उन्होंने अपनी आंखों की जांच ककोराई। पहले उन्हें धुंधला दिखाई देता था और चावल साफ करने जैसे रोजमर्रा के कावििनिमों मेंको भी परेशानी होती थी। जांच के बाद उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी परेशानी दूर हुई और वे बेहद खुश हैं। निःशुल्क जांच और चश्मा मिलने पर श्रीमती सुरजिला उसेंडी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सेवा सेतु शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।,,,,,1
- कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन. कोयलीबेड़ा में सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1040 लोगों ने कराया ओपीडी पंजीयन कोयलीबेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय में जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नक्सल गतिविधियों के लंबे दौर के बाद क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित शिविर में कोयलीबेड़ा सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्वास्थ्य शिविर में 1040 लोगों ने ओपीडी पंजीयन कराया, जबकि विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 240 आवेदन प्राप्त हुए।1
- भालू के आतंक से लारगांव के ग्रामीण है परेशान,दरवाजा तोड़ कर घरों में घुस रहे जिले में लगातार वन्य जीवों के आतंक के सभी लोग परेशान,कभी तेंदुआ पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा।तो कभी भालू घरों का दरवाजा तोड़ कर खाद्य सामग्री चट कर नुकसान भी कर रहे। लगातार वन्य प्राणियों आने से लोगो में डर के साथ साथ गुस्सा भी बढ़ते जा रहा है। लारगांव के एक ग्रामीण ने बताया की,गांव के प्रकाश कोर्राम,पुष्कर पटेल ,तामेश्वर पटेल,रूपेंद्र कोर्राम,चन्दन पटेल,भुवन सिन्हा,प्रभु पटेल व अन्य के घरों का दरवाज तोड़ कर भालू नुकसान पहुंचा रहे है1
- बिना ड्राइवर के लुढ़की पत्थर से भरी ट्रक, तीन वाहनों को मारी टक्कर बिना ड्राइवर के लुढ़की पत्थर से भरी ट्रक, तीन वाहनों को मारी टक्कर फरसगांव :- नेशनल हाईवे-30 पर फरसगांव नगर में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फरसी पत्थर से भरी एक ट्रक अचानक बिना ड्राइवर के लुढ़कते हुए सड़क पर आगे बढ़ने लगी। अनियंत्रित ट्रक ने रास्ते में खड़ी तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक सुजुकी बलेनो कार और दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार, ट्रक फारेस्ट ऑफिस के सामने से अचानक बिना ड्राइवर के आगे बढ़ी और सड़क पर खड़ी वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती रही। ट्रक की चपेट में आई सुजुकी बलेनो कार कमल मेडिकल के संचालक कमलदेव साहू की बताई जा रही है, जबकि दो दुहिया वाहन अन्य ग्रामीणों की हैं। लगातार वाहनों को टक्कर मारते हुए ट्रक कमल मेडिकल के सामने नेशनल हाईवे की नाली में जाकर फंस गई। घटना के दौरान अस्पताल चौक पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा जनहानि का हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने नगरवासियों की मदद से जेसीबी मशीन बुलाकर नाली में फंसी ट्रक को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को नाली से बाहर निकालने में सफलता मिली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ट्रक बिना ड्राइवर के कैसे लुढ़कने लगी और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।1
- ₹10 और ₹20 के नोट पर बड़ा अपडेट: जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक नोट भारत में जल्द ही 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट देखने को मिल सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन नोटों के फील्ड ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए RBI की सहायक कंपनी BRBNMPL ने कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनी UFlex ने अमेरिकी कंपनी Spectra Systems के साथ मिलकर बोली जमा की है। नए प्लास्टिक नोट कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं। ये आसानी से फटते नहीं, पानी से खराब नहीं होते और लंबे समय तक चलते हैं। इससे नोटों की छपाई और रखरखाव का खर्च भी कम हो सकता है। RBI इस दिशा में फील्ड ट्रायल के जरिए इन नोटों की व्यावहारिकता और सुरक्षा सुविधाओं का परीक्षण करेगा। अगर ट्रायल सफल रहता है तो आम जनता के हाथों में जल्द ही ये नए नोट पहुंच सकते हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ। Instagram और YouTube पर फॉलो करें। 📢 स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़, हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ, आपके साथ! 🎙️ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। 👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 फॉलो/सब्सक्राइब करें #RBI #PlasticNotes #10RupeeNote #20RupeeNote #IndianCurrency #NewCurrencyNotes #BRBNMPL #UFlex #SpectraSystems #CurrencyUpdate #RBIUpdate #PlasticMoney #IndianEconomy #NewsUpdate #SwatantraNews #ChhattisgarhNews #मुद्दोंपरबात #स्वतंत्रताकेसाथ #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #FinanceNews #RupeeNotes1
- अवैध शराब बिक्रीपर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 6.480 बल्क लीटर शराब एवं वाहन सहित ₹1,08,810 का मशरूका जप्त *अवैध शराब बिक्रीपर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 6.480 बल्क लीटर शराब एवं वाहन सहित ₹1,08,810 का मशरूका जप्त* ▪️ *चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर स्टील कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.480 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,360/- है, बरामद की गई।* ▪️ *अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित दो मोबाइल फोन एवं नगदी रकम भी जप्त की गई।* ▪️ *प्रकरण में कुल ₹1,08,810/- मूल्य का मशरूका जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।* ▪️ *चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर लगातार निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।* मुख्य बिंदु दिनांक 02.10.2026 को चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KM 8658 से अवैध शराब लेकर बिक्री हेतु स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। संक्षिप्त विवरण पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में विधिवत रेड कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार की देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.480 बल्क लीटर, कीमत ₹3,360/-, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 1466/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से देशी एवं अंग्रेजी शराब को बिक्री के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने परिवहन के दौरान घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। घटना स्थल कब्रिस्तान के पास, स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर, भिलाई, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. चर्तुभुज बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी रायपुरनाका चर्च के पास, दुर्ग। 2. श्यामल साव, उम्र 55 वर्ष, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग। जप्त सामग्री 1. देशी एवं अंग्रेजी शराब – 6.480 बल्क लीटर, कीमत ₹3,360/-। 2. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KM 8658 – लगभग ₹80,000/-। 3. रेडमी A-4 मोबाइल फोन – ₹15,000/-। 4. ओप्पो A-12 मोबाइल फोन – ₹10,000/-। 5. नगदी रकम – ₹450/-। कुल जप्त मशरूका – ₹1,08,810/-। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के परिवहन, बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—2
- ब्रेकिंग न्यूज : केसीजी जिले में छेड़छाड़ के आरोपी जीवन वर्मा गिरफ्तार केसीजी जिले में छेड़छाड़ के आरोपी जीवन वर्मा गिरफ्तार, 4 अक्टुबर रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी जीवन वर्मा (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(1)(i), 333 के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।1
- अब कोकड़ी के जंगल में फेंके कचरे के ढेर में भोजन ढूंढता भालू का वीडियो वायरल भोजन पानी की तलाश में वन्य प्राणी लगतार शहर के रिहायशी इलाकों में आने और घरों का दरवाजा तोड़ कर खाद्य सामग्री खाने का वीडियो तो वायरल होते रहता है। पर आज 4 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है।वीडियो में भालू कचरे के ढेर में भोजन तलाश करता दिखाई दे रहा।लगातार जंगलों में अतिक्रमण के चलते और प्राकृतिक भोजन नहीं मिलने से वन्य प्राणी अब शहर की ओर अपना रुख करने को मजबूर है।1