logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने बरेली-पीलीभीत सीमा पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव मिश्रा एवं जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा थाना बीसलपुर क्षेत्रान्तर्गत चुर्रा सकतपुर स्थित बरेली-पीलीभीत जनपद सीमा (बॉर्डर) का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन हेतु निर्धारित मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, पार्किंग, कंट्रोल प्वाइंट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िये की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम रहे। बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस बल की सतत तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग की जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात का सुचारु संचालन बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। *इसके अतिरिक्त निम्न बिंदुओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—* * कांवड़ियों के सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। * बरेली-पीलीभीत जनपद सीमा पर दोनों जनपदों की पुलिस के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए। * कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। * संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। * यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन एवं बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। * कांवड़ियों को पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। * किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

3 hrs ago
user_Pankaj gupta
Pankaj gupta
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
bbae197b-9b8a-4262-86de-0e14cf27ff9c

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने बरेली-पीलीभीत सीमा पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव मिश्रा एवं जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा थाना बीसलपुर क्षेत्रान्तर्गत चुर्रा सकतपुर स्थित बरेली-पीलीभीत जनपद सीमा (बॉर्डर) का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन हेतु निर्धारित मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, पार्किंग, कंट्रोल प्वाइंट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िये की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम रहे। बॉर्डर पर पर्याप्त

7963d9f2-8d2a-4e58-b082-fa57e9a936c6

पुलिस बल की सतत तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग की जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात का सुचारु संचालन बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का

fd1854d6-0cb5-4ce5-9761-a70863f0b4a5

निर्वहन करें। *इसके अतिरिक्त निम्न बिंदुओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—* * कांवड़ियों के सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। * बरेली-पीलीभीत जनपद सीमा पर दोनों जनपदों की पुलिस के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए। * कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। * संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। * यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन एवं बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। * कांवड़ियों को पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। * किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत: कंजा हरैया के विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान, पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कंजा हरैया स्थित संजय गांधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) रीना ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन तथा कानून द्वारा उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। एसआई रीना ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं और छात्राएं बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन और कानूनी सहायता का लाभ उठाएं। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं ने भी कानूनी विषयों से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।
    1
    पीलीभीत: कंजा हरैया के विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान,
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कंजा हरैया स्थित संजय गांधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक (एसआई) रीना ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन तथा कानून द्वारा उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। एसआई रीना ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में महिलाएं और छात्राएं बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें तथा सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन और कानूनी सहायता का लाभ उठाएं।
उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं ने भी कानूनी विषयों से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका विस्तार से जवाब दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।
    user_Bharat Public Samachar Up
    Bharat Public Samachar Up
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत
    1
    जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत
    user_Munish Chaudhry
    Munish Chaudhry
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by AASHIQ ALI
    1
    Post by AASHIQ ALI
    user_AASHIQ ALI
    AASHIQ ALI
    Amariya, Pilibhit•
    3 hrs ago
  • पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा (पीलीभीत)। ससुराल में रह रहे पति और पत्नी के बीच का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजाड़ गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते पत्नी ने ही अपने पति की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरपुर गांव निवासी उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा पिछले कुछ समय से अपने गांव के बजाय अपनी ससुराल लोहरपुरी में 'घर-जमाई' के रूप में रह रहा था। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के ही घर में उमाशंकर का शव मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच आपस में गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ममता उर्फ सीमा ने पति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने उमाशंकर से पहले गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में वह उमाशंकर के संपर्क में आई। पुलिस अब महिला के इस आपराधिक और व्यक्तिगत बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों—विकास और गीता—को पूरी तरह अनाथ कर दिया है। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या का लग रहा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार
पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार
माधोटांडा (पीलीभीत)।
ससुराल में रह रहे पति और पत्नी के बीच का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजाड़ गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते पत्नी ने ही अपने पति की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरपुर गांव निवासी उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा पिछले कुछ समय से अपने गांव के बजाय अपनी ससुराल लोहरपुरी में 'घर-जमाई' के रूप में रह रहा था। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के ही घर में उमाशंकर का शव मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच आपस में गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ममता उर्फ सीमा ने पति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने उमाशंकर से पहले गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में वह उमाशंकर के संपर्क में आई। पुलिस अब महिला के इस आपराधिक और व्यक्तिगत बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
इस दिल दहला देने वाली वारदात ने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों—विकास और गीता—को पूरी तरह अनाथ कर दिया है। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या का लग रहा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor Kalinagar, Pilibhit•
    4 hrs ago
  • बड़ी खबर: CHC अधीक्षक ने अनुशासनहीनता की हद पार की, DM और CMO के सामने शर्ट का ऊपरी बटन खोलकर बैठे।
    1
    बड़ी खबर: CHC अधीक्षक ने अनुशासनहीनता की हद पार की, DM और CMO के सामने शर्ट का ऊपरी बटन खोलकर बैठे।
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    1
    #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice 

पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice #YogiAdityanath पीलीभीत में तेज रफ्तार के चलते स्कूली वैन पेड़ से टकरा गई जिसमें 8 ब*च्चे सवार थे जिनमें से तीन ब*च्चे घायल हो गए घा*य*ल ब*च्चों को देखने के लिए पीटीओ जिला अस्पताल पहुंच गए वहीं पीटीओ ने वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया है पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नबदिया दहला के पास हुई घटना।
    1
    #pilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Dmpilibhit #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice #YogiAdityanath 

पीलीभीत में तेज रफ्तार के चलते स्कूली वैन पेड़ से टकरा गई जिसमें 8 ब*च्चे सवार थे जिनमें से तीन ब*च्चे घायल हो गए घा*य*ल ब*च्चों को देखने के लिए पीटीओ जिला अस्पताल पहुंच गए वहीं पीटीओ ने वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त किया है पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नबदिया दहला के पास हुई घटना।
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.