लखीमपुर के मोहल्ला ईदगाह स्थित संकटा प्रसाद वाजपेई पार्क में बनी पानी की टंकी से ट्यूबवेल ऑपरेटर की कथित लापरवाही के कारण अक्सर हजारों लीटर पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ट्यूबवेल ऑपरेटर हर्षित शुक्ला ड्यूटी के दौरान पंप चालू करके कमरे में ताला लगाकर चले जाते हैं। इसके चलते मोटर लगातार चलती रहती है और टंकी भरने के बाद सारा पानी पार्क में फैल जाता है। इस जलभराव के कारण सुबह योग करने, टहलने और पार्क में समय बिताने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बर्बादी के साथ-साथ पार्क का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए किसी जिम्मेदार कर्मचारी की तैनाती की जाए, ताकि पानी की बर्बादी रुक सके।
लखीमपुर के मोहल्ला ईदगाह स्थित संकटा प्रसाद वाजपेई पार्क में बनी पानी की टंकी से ट्यूबवेल ऑपरेटर की कथित लापरवाही के कारण अक्सर हजारों लीटर पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ट्यूबवेल ऑपरेटर हर्षित शुक्ला ड्यूटी के दौरान पंप चालू करके कमरे में ताला लगाकर चले जाते हैं। इसके चलते मोटर लगातार चलती रहती है और टंकी भरने के बाद सारा पानी पार्क में फैल जाता है। इस जलभराव के कारण सुबह योग करने, टहलने और पार्क
में समय बिताने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बर्बादी के साथ-साथ पार्क का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए किसी जिम्मेदार कर्मचारी की तैनाती की जाए, ताकि पानी की बर्बादी रुक सके।
- सावन की शुरुआत से ठीक पहले लखीमपुर खीरी स्थित प्रसिद्ध लिलोटी नाथ धाम के महंत रोहित गिरी ने शासन और प्रशासन से मंदिर पहुँचने वाली सड़क का निर्माण कार्य अगले 5 दिनों के भीतर पूरा कराने की अपील की है। महंत का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा रहने से सावन में जलाभिषेक के लिए पहुँचने वाले लाखों श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और दंडवत यात्रा करने वाले भक्तों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। महंत रोहित गिरी ने बताया कि मंदिर तक पहुँचने वाली सड़क के निर्माण के लिए लगभग ₹4.60 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, इसके बावजूद काम अभी तक अधूरा है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर सड़क को जल्द से जल्द सुगम बनाने के साथ-साथ मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का भी तुरंत शिलान्यास और लोकार्पण कराने का आग्रह किया है, ताकि सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का एक व्यवस्थित और भव्य व्यवस्था के साथ स्वागत हो सके।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक्स के खिलाफ ऐतिहासिक और कड़े फैसले लिए जाएंगे।1
- लखीमपुर के मोहल्ला ईदगाह स्थित संकटा प्रसाद वाजपेई पार्क में बनी पानी की टंकी से ट्यूबवेल ऑपरेटर की कथित लापरवाही के कारण अक्सर हजारों लीटर पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ट्यूबवेल ऑपरेटर हर्षित शुक्ला ड्यूटी के दौरान पंप चालू करके कमरे में ताला लगाकर चले जाते हैं। इसके चलते मोटर लगातार चलती रहती है और टंकी भरने के बाद सारा पानी पार्क में फैल जाता है। इस जलभराव के कारण सुबह योग करने, टहलने और पार्क में समय बिताने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बर्बादी के साथ-साथ पार्क का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए किसी जिम्मेदार कर्मचारी की तैनाती की जाए, ताकि पानी की बर्बादी रुक सके।2
- लखीमपुर खीरी के कोतवाली मोहम्मदी परिसर में आगामी सावन माह और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के समस्त कांवड़ यात्रा आयोजकों, प्रबुद्ध नागरिकों और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्था के इस पर्व पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। डीजे संचालकों को कड़े शब्दों में हिदायत दी गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जाएं और किसी भी परिस्थिति में भड़काऊ, अश्लील या आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं। रास्तों में लटकते हुए बिजली के तारों से किसी भी दुर्घटना की संभावना न रहे, इसके लिए कांवड़ व डीजे वाहनों की ऊंचाई सीमा में रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आयोजकों को तय पारंपरिक मार्गों से ही यात्रा निकालने और निर्धारित समय सारिणी का पालन करने को कहा गया है, जबकि मार्ग में किसी नए चलन या परंपरा की शुरुआत पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा में खलल डालने या अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में सभी आयोजकों और डीजे संचालकों ने शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक व भव्य रूप से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।4
- लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ग्राम ठाकुरपुरवा (मउ बैलहा) निवासी 21 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र सुंदर लाल के रूप में हुई है, जो थाना निघासन के मु0सं0 1311/2024 धारा 125 बीएनएसएस से संबंधित मामले में वारंटी था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आदित्य कुमार यादव, कांस्टेबल राजकुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह शामिल रहे। पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1