कटनी नगर//- शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस कर हत्थे 3 आरोपी अभी भी फ़रार *AIMA MEDIA* *जन जन की आवाज़* *श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी मध्यप्रदेश* *25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों की बड़ी चोरी का खुलासा, बरही पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर* - *कार्रवाई: कटनी जिले की बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वारदात में इस्तेमाल सफेद स्विफ्ट कार भी जब्त।* * *बरामदगी: 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद।* * *आरोपी: शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरोह के 3 अन्य आरोपी अब भी फरार।* कटनी: कटनी जिले की बरही थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता मिली है। *क्या थी पूरी वारदात?* जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को फरियादी प्रमोद लखेरा (निवासी वार्ड नंबर 11, खिलौली रोड, बरही) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर 12:30 से शाम 5:45 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर तिजोरी में रखे 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये आंकी गई थी। मामले में बरही पुलिस ने अपराध क्रमांक 544/2026, धारा 331(3), 305(37) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। *तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिला सुराग* घटनास्थल के निरीक्षण और साइबर सेल की मदद से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही बनुसकोर पारधी (पिता मांगी लाल पारधी, उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी गुनगा, भोपाल) को चिह्नित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के निर्देशन में उप निरीक्षक नरेश झारिया, आरक्षक नरेंद्र पटेल और रामकृष्ण पटेल की एक टीम आरोपी की तलाश में भोपाल और सीहोर (जावर) रवाना की गई। अंततः मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस के अथक प्रयासों से आरोपी को बरही के हीरापुर पारधी टोला से धर दबोचा गया। *पूछताछ में जुर्म कबूला, 25 लाख का मशरूका बरामद* सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी बनुसकोर ने अपने तीन अन्य साथियों—छुपे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचरु पारधी के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम खिरहनी पारधी टोला से चोरी गए लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार जब्त कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कटनी नगर//- शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस कर हत्थे 3 आरोपी अभी भी फ़रार *AIMA MEDIA* *जन जन की आवाज़* *श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी मध्यप्रदेश* *25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों की बड़ी चोरी का खुलासा, बरही पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर* - *कार्रवाई: कटनी जिले की बरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वारदात में इस्तेमाल सफेद स्विफ्ट कार भी जब्त।* * *बरामदगी: 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद।* * *आरोपी: शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरोह के 3 अन्य आरोपी अब भी फरार।* कटनी: कटनी जिले की बरही थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता मिली है। *क्या थी पूरी वारदात?* जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को फरियादी प्रमोद लखेरा (निवासी वार्ड नंबर 11, खिलौली रोड, बरही) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर 12:30 से शाम 5:45 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर तिजोरी में रखे 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20
से 25 लाख रुपये आंकी गई थी। मामले में बरही पुलिस ने अपराध क्रमांक 544/2026, धारा 331(3), 305(37) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। *तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिला सुराग* घटनास्थल के निरीक्षण और साइबर सेल की मदद से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही बनुसकोर पारधी (पिता मांगी लाल पारधी, उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी गुनगा, भोपाल) को चिह्नित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के निर्देशन में उप निरीक्षक नरेश झारिया, आरक्षक नरेंद्र पटेल और रामकृष्ण पटेल की एक टीम आरोपी की तलाश में भोपाल और सीहोर (जावर) रवाना की गई। अंततः मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस के अथक प्रयासों से आरोपी को बरही के हीरापुर पारधी टोला से धर दबोचा गया। *पूछताछ में जुर्म कबूला, 25 लाख का मशरूका बरामद* सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी बनुसकोर ने अपने तीन अन्य साथियों—छुपे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचरु पारधी के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम खिरहनी पारधी टोला से चोरी गए लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार जब्त कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
- 🔥 कटनी में महिला कांग्रेस का 'हल्ला बोल' : कंगना रनौत और भाजपा के खिलाफ फूटा गुस्सा, सांकेतिक पुतला दहन कर लगाए दोहरे चरित्र के आरोप रजनी वर्मा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, छात्रों के अपमान और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा कटनी | संवाददाता कटनी शहर में शनिवार को महिला कांग्रेस ने भाजपा और मंडी से सांसद कंगना रनौत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कंगना रनौत एवं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का सांकेतिक पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस का आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के संबंध में सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी युवाओं और छात्र शक्ति का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों का इस तरह अपमान करना निंदनीय है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता महिलाओं के सम्मान और संस्कार की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब महिलाओं के साथ अपराध या दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों का समर्थन या स्वागत किया जाता है, तब उनकी कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर दोहरी मानसिकता अपनाती है, जिसका महिला कांग्रेस पूरे देश में विरोध कर रही है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि जनता भाजपा के नेताओं के बयानों और कार्यशैली को देख रही है तथा आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय सरकार को युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन में राकेश जैन 'कक्का', हरिशंकर शुक्ला, प्रेम बत्रा, करण सिंह चौहान, विजय पटेल, सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह, अदिता वर्मा, लता कनौजिया, शशि यादव, कल्पना पाठक, मनीषा शर्मा, अर्चना जायसवाल, दुर्गावती कोल, रूपा पाठक, अर्चना दुबे, नजमा बी, सुषमा ठाकुर, रुक्मणी पांडे, लता खरे, सुनीता सोनी, सुमन सैनी, शशि शेखर भारद्वाज, कमलेश यादव, तुलाराम गोटिया, मौसुफ अहमद, संदीप यादव, श्याम पाहुजा, राकेश द्विवेदी, अजय कोल, फरीद मोहम्मद, साहिल नामदेव, ओंकार टेकाम, उदय सिंह, इमरान खान, दिलदार खान, विजय समुद्री, रमेश अहिरवार, अर्जुन सिंह, अमित सिंह, ज़ालिम यादव, अहमद कुरैशी, मारूफ अहमद, इरशाद खान, जॉर्ज डेविड, आनंद पटेल, विनोद डेंगरे, एजाज खान, हर्षित मिश्रा, राजा खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- पत्रकार ने जब जानना चाहा की कितना कंठ का किरण होता है एक ट्रक ड्राइवर का जीवन पत्रकार ने यह सोचा था किस सरल होता है जीवन लेकिन एक ट्रक ड्राइवर ने बताई सारी हकीकत1
- कटनी नगर//- जब छात्रों के बीच घुटनों के बल बैठे कलेक्टर 📰 AIMA MEDIA | जन जन की आवाज विशेष संवाददाता | कटनी जब छात्रों के बीच घुटनों के बल बैठे कलेक्टर, मुस्कुराहटों से गूंज उठा छात्रावास सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में विशेष विद्यार्थियों की प्रतिभा से प्रभावित हुए कलेक्टर आशीष तिवारी, ब्रेल, अबेकस और सांकेतिक भाषा से बच्चों ने दिखाई अद्भुत क्षमता कटनी, 31 जुलाई। प्रेमनगर स्थित सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों) छात्रावास में शुक्रवार को संवेदनशीलता, आत्मीयता और प्रेरणा का अनूठा दृश्य देखने को मिला। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने छात्रावास पहुंचकर औपचारिकताओं से दूर सीधे विद्यार्थियों के बीच जाकर घुटनों के बल बैठकर उनसे संवाद किया। कलेक्टर के इस आत्मीय व्यवहार ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी और कुछ ही पलों में पूरा परिसर अपनत्व और उत्साह से भर गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों पर चर्चा की। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। यह मुलाकात केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि विश्वास, प्रेरणा और संवेदनशीलता का संदेश बन गई। ब्रेल और अबेकस पर दिखाई प्रतिभा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों साहिल काछी, अनुराग यादव, अजय पटेल, रोहित बर्मन, मनीष सपेरा एवं पर्वत सिंह ने ब्रेल लिपि में पढ़ने और लिखने की अपनी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। अबेकस और टेलर फ्रेम की सहायता से उन्होंने गणितीय प्रश्नों का तेज और सटीक समाधान प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने डेज़ी प्लेयर, स्मार्टफोन और की-बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कर यह साबित किया कि यदि उचित अवसर और संसाधन मिलें तो कोई भी चुनौती उनके हौसलों के आगे बड़ी नहीं होती। सांकेतिक भाषा बनी संवाद का सशक्त माध्यम श्रवणबाधित विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से अपने विचारों और भावनाओं को सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ व्यक्त किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और यह संदेश दिया कि संवाद केवल शब्दों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सीखने की इच्छा से भी होता है। कलेक्टर ने दिए उपहार, बढ़ाया हौसला विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत से प्रभावित होकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उन्हें कॉपी, पेन, चॉकलेट और बिस्किट भेंट किए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आधुनिक सुविधाओं पर दिया विशेष जोर कलेक्टर ने छात्रावास में संचालित रिसोर्स सेंटर, जूडो सेंटर और फिजियोथेरेपी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष आवश्यकता वाले प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और आवश्यक सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रेम नारायण तिवारी, एपीसी (आईईडी) श्री अनिल त्रिपाठी, छात्रावास वार्डन श्री सुरेश कुमार धाकड़, सहायक वार्डन श्री अवनीश तिवारी, लेखापाल श्री अतुल बड़गैया, छात्रावास स्टाफ तथा साइटसेवर्स इंडिया की टीम उपस्थित रही।4
- *गुजरात में भयानक घटना!* *आरोप है कि 105 हार्ट सर्जरी ज़रूरी नहीं होने के बावजूद की गईं।* *पूछने पर वे बेखौफ होकर कहते हैं, “ऐसा क्यों किया?” —* *हॉस्पिटल चलाना है, सैलरी और दूसरे खर्चों के लिए पैसे चाहिए!* *लोगों को सावधान रहना चाहिए।* 😳😳😳😈👽👽👽1
- 3 साल से टूटा दतला नदी का पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण कटनी जिले के उमरियापान क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कचनारी के आश्रित ग्राम छीतापाल में दतला नदी का पुल पिछले तीन वर्षों से टूटा पड़ा है। बरसात में पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पुल बहने के बाद आज तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ। रोजाना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को नदी पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है, जबकि कई लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीण रोशन सिंह और अशोक सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आदिवासी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।1
- कोरोना के बाद फिर लौटी बाजार की रौनक, बखलेहटा में साप्ताहिक हाट का हुआ शुभारंभ कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बखलेहटा में कोरोना काल से बंद पड़ा साप्ताहिक गुरुवार बाजार वर्षों बाद फिर शुरू हो गया। बाजार के शुभारंभ से व्यापारियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। बाजार में दूर-दराज के व्यापारी अपनी दुकानें लेकर पहुंचे, वहीं ग्रामीणों ने भी जमकर खरीदारी की। यह बाजार वर्ष 1993 में पूर्व सरपंच स्वर्गीय चंदन आदिवासी द्वारा शुरू किया गया था। उनकी स्मृति में सरपंच सुनील हजारी कुशवाहा, उपसरपंच रंजिता पटेल, सचिव सुरेश पटेल और रोजगार सहायक चंद्रभान पटेल के मार्गदर्शन में बाजार को फिर से शुरू किया गया। खास बात यह है कि इस बाजार में व्यापारियों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा। पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने सभी व्यापारियों से नियमित रूप से दुकान लगाने और क्षेत्रवासियों से हर गुरुवार साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की।1
- ढीमरखेड़ा तहसील में "बारिश में बढ़ा खतरा: घर में 9 फीट का अजगर, नदी में मगरमच्छ से दहशत" कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बारिश के बीच जंगली जीव-जंतुओं की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक ओर घर में 9 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया, तो दूसरी ओर कंजिया की लभेर नदी में पिछले दो सप्ताह से मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। ग्राम खंदवारा में रामनेश पटेल के घर निकले अजगर का वन विभाग की टीम और स्थानीय रेस्क्यूकर्ता ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। वहीं लभेर नदी में बार-बार मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। इस पर वन विकास निगम के अधिकारियों ने कहा है कि मगरमच्छ दोबारा मिलने की पुष्टि होने पर जल्द रेस्क्यू कराया जाएगा। फिलहाल लोगों से नदी के किनारे सतर्क रहने की अपील की गई है।1
- के बरही में 25 लाख की दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और कार बरामद /बरही। बरही थाना क्षेत्र में व्यापारी के सूने मकान में हुई करीब 20 से 25 लाख रुपये की दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को वार्ड नंबर 11, खितौली रोड स्थित व्यापारी प्रमोद लखेड़ा के नए मकान में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:45 बजे के बीच अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत पर बरही पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 544/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस का संदेह बहुसकोर पिता मांगीलाल पारधी (32 वर्ष), निवासी त्रिवेणी, थाना गुनगा, जिला भोपाल पर गया। पुलिस टीम ने भोपाल सहित कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में सूचना मिलने पर हीरापुर पारधी टोला, बरही से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों छुट्टे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचर पारधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से इस बड़ी चोरी का सफल खुलासा किया गया, जिससे चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया गया।1