Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonusuman
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Sonusuman2
- कोटा, 18 अप्रैल 2026 कोटा की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एलन करियर इंस्टीट्यूट (ALLEN Career Institute) ने आज अपना 38वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के उभरते कलाकारों—ध्रुव शर्मा और स्वर्ण श्री—ने अपनी सुरीली और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुख्य आकर्षण: ध्रुव और स्वर्ण की जुगलबंदी कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्थान के गौरवशाली इतिहास के स्मरण के साथ हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण ध्रुव शर्मा और स्वर्ण श्री की लाइव परफॉर्मेंस रही। ध्रुव शर्मा: अपनी जादुई आवाज से ध्रुव ने छात्रों और शिक्षकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर पूरा कैंपस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वर्ण श्री: स्वर्ण श्री ने अपनी बेहतरीन गायकी और मंच पर अपनी ऊर्जा से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति ने पढ़ाई के तनाव के बीच छात्रों को एक यादगार शाम दी। पदयात्रा और आध्यात्मिक शुरुआत इससे पहले सुबह, एलन परिवार के सदस्यों और हज़ारों विद्यार्थियों ने 'पदयात्रा' निकाली। यह रैली एलन कैंपस से शुरू होकर शहर के प्रसिद्ध गोदावरी धाम बालाजी मंदिर तक गई, जहाँ सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। 38 वर्षों का बेमिसाल सफर स्थापना दिवस के मौके पर एलन के निदेशकों ने उन शुरुआती दिनों को याद किया जब 18 अप्रैल 1988 को महज 8 छात्रों के साथ एक छोटे से कमरे से यह सफर शुरू हुआ था। आज एलन न केवल कोटा, बल्कि पूरे भारत में लाखों विद्यार्थियों के सपनों को साकार कर रहा है। "ध्रुव शर्मा और स्वर्ण श्री जैसे युवा सितारों की मौजूदगी ने आज के दिन को और भी यादगार बना दिया है। एलन केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों और खुशियों का भी संगम है।" — संस्थान प्रतिनिधि रिपोर्ट: कोटा स्टोरीलाइन1
- कोटा के नयापुरा स्थित जेके लोन अस्पताल के पास 18 अप्रैल की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बाइक पर जा रही एक महिला का कुर्ता अचानक बाइक की चेन बॉक्स में फंस गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में महिला को हल्की चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत दोनों तरफ की गाड़ियों को रुकवाया और महिला की मदद के लिए आगे आए। काफी मशक्कत के बाद कुर्ते का कपड़ा काटकर महिला को चेन से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां से पुलिसकर्मी भी गुजर रहे थे, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी, लेकिन उन्होंने घटना को नजरअंदाज कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों की तत्परता से महिला को समय पर राहत मिल सकी। इस घटना ने एक बार फिर राहगीरों की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को उजागर किया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज ।। बारां शिवाजी नगर में युवक की हत्या के बाद बवाल, अस्पताल रोड पर जाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का विरोध, मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात लोकेशन: बारां, राजस्थान1
- कोटा जिले के कनवास में एचपी गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़: कई उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं मिलने से खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है, 41-42 डिग्री सेल्सियस में सुबह से धूप में लाइनों में लगे हुए हैं: एजेंसी के बाहर ना छाया का इंतजाम है ना पानी का...1
- Post by Mahendar.merotha1
- कापरेन में कृषि कार्य करते समय हेरा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों को सुपुर्द।71
- कोटा के नयापुरा स्थित जेके पवेलियन स्टेडियम में आज शाम से टाटा IPL फैन पार्क 2026 का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फैन पार्क में बड़ी LED स्क्रीन पर लाइव IPL मैच का प्रसारण किया जाएगा, जिससे दर्शकों को स्टेडियम जैसा रोमांचक अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही यहां म्यूजिक, फूड कोर्ट, गेम जोन और बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की इस पहल के तहत कोटा सहित देश के कई शहरों में एक साथ फैन पार्क आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि हर शहर में लोग IPL का मजा लाइव माहौल में ले सकें। आयोजकों द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे परिवार सहित आने वाले लोग आराम से इस क्रिकेट महोत्सव का आनंद उठा सकें। नयापुरा का जेके पवेलियन स्टेडियम आज शाम क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह से सराबोर नजर आएगा।1
- शादी वाले घरों में सिलेंडर का अभाव, सेंटर से लौटना पड़ रहा खाली हाथ कोटा/ सांगोद। सांगोद के एचपी गैस सेंटर पर शनिवार को सुबह से ही गैस उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से आम जनता बेहद परेशान है। की उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल शादी वाले घरों में हो रही है, जहां अचानक गैस खत्म होने से रसोई का काम एकदम ठप पड़ गया है। एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग किए कई दिन बीत जाने के बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। मजबूरी में लोगों को बार-बार सेंटर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी कई लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए। शादी वाले परिवारों की स्थिति और भी चिंताजनक है। त्योहार और शुभ अवसरों के मौके पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से घरों में हड़कंप मचा हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बावजूद डिलीवरी में देरी हो रही है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।4