logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी का झांसा, 2 साल का धोखा... और फिर भागने लगा फरेबी! शादी का झांसा, दो साल तक शोषण और जब जिम्मेदारी की बारी आई तो भागने की फिराक! लेकिन पुलिस ने धर दबोचा। भोपाल के शाहजहांनाबाद का ये मामला आपको सन्न कर देगा। 27 साल का आरोपी नीरज मैना रिश्तेदारी का फायदा उठाकर एक महिला को शादी के झूठे सपने दिखाता रहा और पूरे दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। हद तो तब हो गई जब पीड़िता के गर्भवती होने की खबर मिलते ही इस फरेबी ने दूरियां बना लीं और गिरफ्तारी के डर से शहर छोड़कर भागने लगा। लेकिन शाहजहांनाबाद पुलिस की मुस्तैदी से वो शिकायत के चंद घंटों में ही पकड़ा गया। आपको बता दें कि नीरज पर पहले से ही 4 केस दर्ज हैं! फिलहाल कोर्ट ने इस शातिर आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया है।

1 hr ago
user_KHABAR WITH KK
KHABAR WITH KK
Local News Reporter सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

शादी का झांसा, 2 साल का धोखा... और फिर भागने लगा फरेबी! शादी का झांसा, दो साल तक शोषण और जब जिम्मेदारी की बारी आई तो भागने की फिराक! लेकिन पुलिस ने धर दबोचा। भोपाल के शाहजहांनाबाद का ये मामला आपको सन्न कर देगा। 27 साल का आरोपी नीरज मैना रिश्तेदारी का फायदा उठाकर एक महिला को शादी के झूठे सपने दिखाता रहा और पूरे दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। हद तो तब हो गई जब पीड़िता के गर्भवती होने की खबर मिलते ही इस फरेबी ने दूरियां बना लीं और गिरफ्तारी के डर से शहर छोड़कर भागने लगा। लेकिन शाहजहांनाबाद पुलिस की मुस्तैदी से वो शिकायत के चंद घंटों में ही पकड़ा गया। आपको बता दें कि नीरज पर पहले से ही 4 केस दर्ज हैं! फिलहाल कोर्ट ने इस शातिर आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया है।

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • गाडरवारा नगर में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में आए विवेक तंखा। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा नगर द हीरा पार्क होटल में जबलपुर से राज्यसभा सदस्य कांग्रेस पार्टी के नेता विवेक टन का आगमन हुआ रोटरी क्लब के नए संगठन कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि की उपस्थिति रही पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित पूर्व मंत्री बिहार से उपस्थितरहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपस्थित रही कार्यक्रम संचालक जिनेश जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
    1
    गाडरवारा नगर में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में आए विवेक तंखा।
मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा नगर द हीरा पार्क होटल में जबलपुर से राज्यसभा सदस्य कांग्रेस पार्टी के नेता विवेक टन का आगमन हुआ रोटरी क्लब के नए संगठन कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि की उपस्थिति रही पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित पूर्व मंत्री बिहार से उपस्थितरहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपस्थित रही कार्यक्रम संचालक जिनेश जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
    user_विनायक न्यूज़ मध्य प्रदेश
    विनायक न्यूज़ मध्य प्रदेश
    Voice of people Gadarwara, Narsinghpur•
    8 hrs ago
  • जहरीली शराब मामले में म.प्र.के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया कठोर कार्रवाई करने का दिया आदेश
    1
    जहरीली शराब मामले में म.प्र.के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया 
कठोर कार्रवाई करने का दिया आदेश
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *बाइक स्लिप होने से 2 दोस्त गंभीर घायल, बरमान-चांवरपाठा मोड़ पर हुआ हादसा!* नरसिंहपुर। 6 सितंबर 2026 राजमार्ग से नरसिंहपुर के बांसकुंवारी लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 5 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अमन मेहरा अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों के मुंह, हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना में बाइक के असंतुलित होकर स्लिप होने को हादसे का कारण बताया गया है।
    1
    *बाइक स्लिप होने से 2  दोस्त गंभीर घायल, बरमान-चांवरपाठा मोड़ पर हुआ हादसा!*
नरसिंहपुर।  6 सितंबर 2026 राजमार्ग से नरसिंहपुर के बांसकुंवारी लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 5 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास हाईवे पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अमन मेहरा अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में दोनों युवकों के मुंह, हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
घटना में बाइक के असंतुलित होकर स्लिप होने को हादसे का कारण बताया गया है।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मण्डीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव आंगरा भी उपस्थित रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड मण्डीदीप द्वारा सीएसआर फंड अंतर्गत इस ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच कक्ष है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक श्री पटवा ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन के प्रारंभ में वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सीएमएचओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर्स की उपलब्धता, सहायक उपकरण, नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे कि मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। कार्यकम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सिविल अस्पताल मंडीदीप में वर्धमान टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप द्वारा चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री एसपी ओसवाल के सहयोग से 56 लाख रू की लागत से निर्मित 5 नवीन ओपीडी कक्षों का शुभारंभ हुआ है। इन नवीन ओपीडी कक्षों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मण्डीदीप सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
    1
    केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मण्डीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण
रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव आंगरा भी उपस्थित रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड मण्डीदीप द्वारा सीएसआर फंड अंतर्गत इस ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच कक्ष है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक श्री पटवा ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। 
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन के प्रारंभ में वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सीएमएचओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर्स की उपलब्धता, सहायक उपकरण, नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे कि मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। 
कार्यकम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सिविल अस्पताल मंडीदीप में वर्धमान टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप द्वारा चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री एसपी ओसवाल के सहयोग से 56 लाख रू की लागत से निर्मित 5 नवीन ओपीडी कक्षों का शुभारंभ हुआ है। इन नवीन ओपीडी कक्षों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मण्डीदीप सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण औद्योगिक विकास और रोजगार पर दिया जोर
    1
    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण औद्योगिक विकास और रोजगार पर दिया जोर
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आवारा मवेशियों से राहगीर और ग्राहक परेशान दुकान दारो का हुआ नुकसान
    1
    आवारा मवेशियों से राहगीर और ग्राहक परेशान दुकान दारो का हुआ नुकसान
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • पिपरिया जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला नन्हे कलाकारों ने बांधा आध्यात्मिक समां, सुदामा बने संस्कार कुशवाहा की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल पिपरिया, नर्मदापुरम।जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पिपरिया के नवचेतना पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में भक्ति, आस्था और संस्कारों से सराबोर माहौल देखने को मिला।  नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता तक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर सजी कृष्ण लीलाओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में कक्षा चौथी के छात्र संस्कार कुशवाहा द्वारा निभाया गया सुदामा का किरदार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संस्कार ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। उनके अभिनय में मित्रता, प्रेम और समर्पण की झलक दिखाई दी, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद भी पिपरिया में बालकों और पालकों के बीच संस्कार की इस प्रस्तुति की चर्चा होती रही। वहीं कक्षा पहली के छात्र गणेश मोर ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अपनी मासूमियत और अभिनय से सभी का मन मोह लिया। नर्सरी की छात्रा प्रियांशी गोस्वामी राधा के रूप में बेहद आकर्षक नजर आईं। इसके अलावा आजाद एवं मयंक रघुवंशी ने द्वारपाल की भूमिका निभाकर कृष्ण लीला को जीवंतता प्रदान की। मंच पर दिखी वृंदावन की झलक नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मित्रता और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बच्चों की मासूम अदाओं और भावपूर्ण अभिनय ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को भावुक कर दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट बच्चों का उत्साह बढ़ाती रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां कराई गईं। सहयोगी शिक्षिका वंदना चौबे एवं अजय सर ने बच्चों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से बच्चों को जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी विरासत को समझने का अवसर मिलता है, वहीं मंच पर प्रस्तुति देने से उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा में भी निखार आता है।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया, बल्कि प्रेम, मित्रता, भक्ति और संस्कारों का संदेश भी दिया।
    1
    पिपरिया जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला
जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला
नन्हे कलाकारों ने बांधा आध्यात्मिक समां, सुदामा बने संस्कार कुशवाहा की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल
पिपरिया, नर्मदापुरम।जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पिपरिया के नवचेतना पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में भक्ति, आस्था और संस्कारों से सराबोर माहौल देखने को मिला। 
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता तक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर सजी कृष्ण लीलाओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में कक्षा चौथी के छात्र संस्कार कुशवाहा द्वारा निभाया गया सुदामा का किरदार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
संस्कार ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। उनके अभिनय में मित्रता, प्रेम और समर्पण की झलक दिखाई दी, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद भी पिपरिया में बालकों और पालकों के बीच संस्कार की इस प्रस्तुति की चर्चा होती रही।
वहीं कक्षा पहली के छात्र गणेश मोर ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अपनी मासूमियत और अभिनय से सभी का मन मोह लिया। नर्सरी की छात्रा प्रियांशी गोस्वामी राधा के रूप में बेहद आकर्षक नजर आईं। इसके अलावा आजाद एवं मयंक रघुवंशी ने द्वारपाल की भूमिका निभाकर कृष्ण लीला को जीवंतता प्रदान की।
मंच पर दिखी वृंदावन की झलक
नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मित्रता और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बच्चों की मासूम अदाओं और भावपूर्ण अभिनय ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को भावुक कर दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट बच्चों का उत्साह बढ़ाती रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां कराई गईं। सहयोगी शिक्षिका वंदना चौबे एवं अजय सर ने बच्चों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से बच्चों को जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी विरासत को समझने का अवसर मिलता है, वहीं मंच पर प्रस्तुति देने से उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा में भी निखार आता है।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया, बल्कि प्रेम, मित्रता, भक्ति और संस्कारों का संदेश भी दिया।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ललितपुर तक पहुंची जांच एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।
    3
    चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच
एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। 
शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत
डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। 
छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश
घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
ललितपुर तक पहुंची जांच
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • सागर जिले के बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।- डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Uday Pratap Singh Prahlad Singh Patel PRO Jansampark Narsinghpur Collector Narsinghpur Jansampark Jabalpur PRO Jansampark Mandla
    1
    सागर जिले के बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।- डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Uday Pratap Singh Prahlad Singh Patel PRO Jansampark Narsinghpur Collector Narsinghpur Jansampark Jabalpur PRO Jansampark Mandla
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.