पिपरिया जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला नन्हे कलाकारों ने बांधा आध्यात्मिक समां, सुदामा बने संस्कार कुशवाहा की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल पिपरिया, नर्मदापुरम।जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पिपरिया के नवचेतना पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में भक्ति, आस्था और संस्कारों से सराबोर माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता तक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर सजी कृष्ण लीलाओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में कक्षा चौथी के छात्र संस्कार कुशवाहा द्वारा निभाया गया सुदामा का किरदार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संस्कार ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। उनके अभिनय में मित्रता, प्रेम और समर्पण की झलक दिखाई दी, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद भी पिपरिया में बालकों और पालकों के बीच संस्कार की इस प्रस्तुति की चर्चा होती रही। वहीं कक्षा पहली के छात्र गणेश मोर ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अपनी मासूमियत और अभिनय से सभी का मन मोह लिया। नर्सरी की छात्रा प्रियांशी गोस्वामी राधा के रूप में बेहद आकर्षक नजर आईं। इसके अलावा आजाद एवं मयंक रघुवंशी ने द्वारपाल की भूमिका निभाकर कृष्ण लीला को जीवंतता प्रदान की। मंच पर दिखी वृंदावन की झलक नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मित्रता और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बच्चों की मासूम अदाओं और भावपूर्ण अभिनय ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को भावुक कर दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट बच्चों का उत्साह बढ़ाती रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां कराई गईं। सहयोगी शिक्षिका वंदना चौबे एवं अजय सर ने बच्चों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से बच्चों को जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी विरासत को समझने का अवसर मिलता है, वहीं मंच पर प्रस्तुति देने से उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा में भी निखार आता है।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया, बल्कि प्रेम, मित्रता, भक्ति और संस्कारों का संदेश भी दिया।

- सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा नगर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 22 पर वाहन चेकिंग के चलते चारको में हड़कंप देखी जा रही है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 12:00 से मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे वाहन चालक चेकिंग होते देख दूर ही अपना वाहन रोक कर खड़े हुए हैं जिससे कि वह पुलिस जांच से बच सके। पुलिस द्वारा पहले भी राहगीरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने के हिदायत दी जाती रही है। परंतु कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं गाड़ी की जरूरी कागजात के बिना गाड़ी चलाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जा रहे जिन पर पुलिस द्वारा नियमों अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है1
- *बाइक स्लिप होने से 2 दोस्त गंभीर घायल, बरमान-चांवरपाठा मोड़ पर हुआ हादसा!* नरसिंहपुर। 6 सितंबर 2026 राजमार्ग से नरसिंहपुर के बांसकुंवारी लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 5 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अमन मेहरा अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों के मुंह, हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना में बाइक के असंतुलित होकर स्लिप होने को हादसे का कारण बताया गया है।1
- पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी मध्य प्रदेश जिला छिंदवाड़ा तहसील तामिया पातालकोट के कई गांव में से हैं गांव तक रोड नहीं है क्यों गांव से ऐसे हैं जो पैदल आना जाना पड़ रहा है अस्पताल जाना सरकारी स्कूल जाना सब मुसीबत हो गया है आखिर हमारी आवाज कब सुनेगी सरकार पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी इस गांव में तो सड़क तक नहीं है पैदल आना-जाना में मुसीबत हो रहा है1
- सागर नकली शराब कांड: बंडा थाना प्रभारी-गूगरा चौकी प्रभारी निलंबित, CM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई1
- खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues1
- पिपरिया में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 6 टीमों ने लिया हिस्सा 24 फीट ऊंची मटकी फोड़ कर छिंदवाड़ा टीम विजेता बनी 57 हजार रुपए का इनाम जीता1
- नकली शराब से मौतों पर सरकार का कड़ा एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित सागर की बंडा तहसील में कार्रवाई; एक अधिकारी ग्वालियर मुख्यालय अटैच, प्रभावित परिवारों से मिला अधिकारी दल1
- आधी रात में बहा पानी तो तुरंत दौड़े पार्षद मंजीत कलोशिया! जानिए कैसे चुटकियों में दूर की समस्या डिफ़्रैक्शन/डिस्क्रिप्शन (Description): शनिवार शाम को अचानक पाइपलाइन फटने से पानी बहने लगा और छुट्टी का दिन होने के कारण नगर पालिका कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में वार्ड के लोकप्रिय पार्षद मंजीत कलोशिया ने बिना एक पल गंवाए मौके का मोर्चा संभाला। अपने निजी खर्च से प्राइवेट प्लंबर बुलवाकर रात में ही लीकेज को ठीक करवाया और पानी की सप्लाई सुचारू की। जनता की परेशानी को दूर करने के लिए उठाया गया यह सराहनीय कदम वाकई मिसाल है! पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक देखें। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ManjitKaloshiya #ItarsiNews #PublicService #Itarsi #LocalNews #WardCouncillor #GoodWork #MadhyaPradeshNews आधी रात में बहा पानी तो तुरंत दौड़े पार्षद मंजीत कलोशिया! जानिए कैसे चुटकियों में दूर की समस्या डिफ़्रैक्शन/डिस्क्रिप्शन (Description): शनिवार शाम को अचानक पाइपलाइन फटने से पानी बहने लगा और छुट्टी का दिन होने के कारण नगर पालिका कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में वार्ड के लोकप्रिय पार्षद मंजीत कलोशिया ने बिना एक पल गंवाए मौके का मोर्चा संभाला। अपने निजी खर्च से प्राइवेट प्लंबर बुलवाकर रात में ही लीकेज को ठीक करवाया और पानी की सप्लाई सुचारू की। जनता की परेशानी को दूर करने के लिए उठाया गया यह सराहनीय कदम वाकई मिसाल है! पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक देखें। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ManjitKaloshiya #ItarsiNews #PublicService #Itarsi #LocalNews #WardCouncillor #GoodWork #MadhyaPradeshNews1
- तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल जुन्नारदेव ------ जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्हावाड़ी की एक नवविवाहिता को पेट में तकलीफ होने पर शनिवार को डोली में बिठाकर तीन उफनती नदियों और जंगल की पगडंडियों के रास्ते कट्टा (बिचबेहरी) तक करीब छह किमी लाना पड़ा। स्वजन ने निजी खर्च पर चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और गोरखघाट के रास्ते करीब 13 किमी दूर दमुआ पहुंचे। पील्हावाड़ी से दमुआ तक पहुंचने में परिवार को करीब छह घंटे का समय लग गया। यहां नवविवाहिता को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। नदी पार कर डोली में महिला को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल ----- इस ग्राम की बदहाली का पता इसी से लगता है कि ग्राम में आवागमन के सभी रास्ते बंद है और ना तो बारिश के दिनों में दो पहिया वाहन ग्राम में पहुंच सकते हैं और ना ही चौपहिया ऐसे में पीड़िता कड्डे ढ़ीकू (22) पत्नी राजू ढ़ीकू को शनिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द उठा पील्हावाड़ी से सड़क मार्ग न होने के कारण स्वजन ने इलाज के लिए डोली (लाठी में साड़ी बांधकर व गद्दा रखकर) तैयार की। ससुर मन्नू ढ़ीकू ने गांव के ही चैतराम भोपा, बारेलाल भोपा, हीरो दर्शमा और सुकरलाल ढ़ीकू को साथ लिया और सुबह 10 बजे पैदल सफर शुरू किया। मन्नू ढ़ीकू ने बताया कि पील्हावाड़ी से झालमऊ के बीच डोबरी डोह और दानी घाट नदी को तो उन्होंने किसी तरह पार कर लिया, लेकिन झालमऊ के पास रिंदों नदी में पानी अधिक होने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद भी स्वजन ने हार न मानते हुए मरीज को पहाड़ के किनारे-किनारे बनी पथरीली जंगली पगडंडी से लंबा चक्कर काटकर किसी तरह कट्टा (बिचबेहरी) तक पहुंचाया इसके बाद महिला को दमुआ के एक निजी क्लीनिक में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां महिला उपचाररत है। इस घटनाक्रम के बाद सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की पोल खोल नजर आ रही है जहां पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए कोषों पैदल चलना पड़ रहा है।1