तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल जुन्नारदेव ------ जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्हावाड़ी की एक नवविवाहिता को पेट में तकलीफ होने पर शनिवार को डोली में बिठाकर तीन उफनती नदियों और जंगल की पगडंडियों के रास्ते कट्टा (बिचबेहरी) तक करीब छह किमी लाना पड़ा। स्वजन ने निजी खर्च पर चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और गोरखघाट के रास्ते करीब 13 किमी दूर दमुआ पहुंचे। पील्हावाड़ी से दमुआ तक पहुंचने में परिवार को करीब छह घंटे का समय लग गया। यहां नवविवाहिता को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। नदी पार कर डोली में महिला को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल ----- इस ग्राम की बदहाली का पता इसी से लगता है कि ग्राम में आवागमन के सभी रास्ते बंद है और ना तो बारिश के दिनों में दो पहिया वाहन ग्राम में पहुंच सकते हैं और ना ही चौपहिया ऐसे में पीड़िता कड्डे ढ़ीकू (22) पत्नी राजू ढ़ीकू को शनिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द उठा पील्हावाड़ी से सड़क मार्ग न होने के कारण स्वजन ने इलाज के लिए डोली (लाठी में साड़ी बांधकर व गद्दा रखकर) तैयार की। ससुर मन्नू ढ़ीकू ने गांव के ही चैतराम भोपा, बारेलाल भोपा, हीरो दर्शमा और सुकरलाल ढ़ीकू को साथ लिया और सुबह 10 बजे पैदल सफर शुरू किया। मन्नू ढ़ीकू ने बताया कि पील्हावाड़ी से झालमऊ के बीच डोबरी डोह और दानी घाट नदी को तो उन्होंने किसी तरह पार कर लिया, लेकिन झालमऊ के पास रिंदों नदी में पानी अधिक होने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद भी स्वजन ने हार न मानते हुए मरीज को पहाड़ के किनारे-किनारे बनी पथरीली जंगली पगडंडी से लंबा चक्कर काटकर किसी तरह कट्टा (बिचबेहरी) तक पहुंचाया इसके बाद महिला को दमुआ के एक निजी क्लीनिक में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां महिला उपचाररत है। इस घटनाक्रम के बाद सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की पोल खोल नजर आ रही है जहां पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए कोषों पैदल चलना पड़ रहा है।

- पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी मध्य प्रदेश जिला छिंदवाड़ा तहसील तामिया पातालकोट के कई गांव में से हैं गांव तक रोड नहीं है क्यों गांव से ऐसे हैं जो पैदल आना जाना पड़ रहा है अस्पताल जाना सरकारी स्कूल जाना सब मुसीबत हो गया है आखिर हमारी आवाज कब सुनेगी सरकार पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी इस गांव में तो सड़क तक नहीं है पैदल आना-जाना में मुसीबत हो रहा है1
- छिंदवाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम; राज नगर साउथ सिविल लाइन में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन, उमड़े श्रद्धालु। छिंदवाड़ा शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत इन दिनों धार्मिक आयोजनों की बहार छाई हुई है। राज नगर, साउथ सिविल लाइन स्थित कांग्रेसी नेता पप्पू यादव, यदुराज यादव एवं समस्त यादव परिवार के निज निवास पर एक भव्य और 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस महोत्सव के तहत आगामी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को हवन-पूजन, भव्य भजन संध्या, महाप्रसाद और शाम 7:00 बजे से प्रीय भोज का आयोजन रखा गया है। वहीं, 9 सितंबर 2026, बुधवार को श्रीकृष्ण विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाने और पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।4
- राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित होती है जिसमें घायल व्यक्ति को घटनास्थल से अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से ₹25000 की सहायता राशि दी जाती है।1
- प्रजापिताब्रह्मा कुमारीज में मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव ,,,,,,, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय विश्व दर्शन भवन नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआरडीए विभाग से एन पी मर्सकोले एसबीआई बैंक से मनीष बागड़े जी श्री मनीराम पवार पेट्रोल पंप के संचालक एडवोकेट सुभाष जावरे ब्रह्माकुमारी गणेशी बहन बी के शक्ति बहन की गरिमामयी उपस्थिति में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का दीप जलाकर आवाहन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा श्री कृष्णा श्री राधा के परिवेश में सजे धजे स्वरूप में कुमारी परी कुमारी प्रियांशी कुमारी दिव्यांशी कुमारी नाव्या कुमारी पलक अक्षत लक्षित अन्य के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर अतिथि गणों ने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किया। ब्रह्माकुमारी गणेशी दीदी द्वारा बताया गया की श्री कृष्ण का जन्म काली रात अंधेरी रात में बताया गया जहां दुख अशांति भरी रात्रि का प्रतिक है। भविष्य में श्री कृष्णा इस धरा पर आ रहे हैं। उनके आगमन मात्र से ही संसार के दुख क्लेश स्वत: समाप्त हो जाते हैं। भारतीय संस्कृति में कल्पना रही है की हर बच्चा श्री कृष्णा और हर बालिका राधा बन जाए इस प्रकार 16 कला संपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री कृष्णा की महिमा है यह हमारी आत्मा की उच्च अवस्था का प्रतीकात्मक स्वरूप है इस अवसर पर हर मनुष्य की चेतना आध्यात्मिक जागृति से जगना संभव है। इसलिए हर मनुष्य को अपनी आध्यात्मिक चेतना का पुरुषार्थ करना चाहिए तब सही मायने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मटकी फोड़ी गई केक काटा गया और लड्डू प्रसाद वितरित किए गए।2
- छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए। छिंदवाड़ा के लालबाग रोड स्थित द होटल गैलेक्सी में रविवार, 6 सितंबर को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार सातपुते ने की। आमसभा में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति सदस्यों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 17 बच्चों को नगद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं आगामी वर्षों में प्रत्येक बोर्ड कक्षा के पुरस्कार की राशि में 200 रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही समिति सदस्य की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने तथा दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया आमसभा में समिति के कार्मिकों को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी वाडीवा, संचालक संतोष चौरिया, संजय श्रीवास्तव, राजेश राउलवार, के.के. यादव, राजेश राउत, श्रीमती प्रियंका सोमकवर सहित समिति के सदस्य और पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे मौजूद रहे। भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।4
- तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल जुन्नारदेव ------ जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्हावाड़ी की एक नवविवाहिता को पेट में तकलीफ होने पर शनिवार को डोली में बिठाकर तीन उफनती नदियों और जंगल की पगडंडियों के रास्ते कट्टा (बिचबेहरी) तक करीब छह किमी लाना पड़ा। स्वजन ने निजी खर्च पर चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और गोरखघाट के रास्ते करीब 13 किमी दूर दमुआ पहुंचे। पील्हावाड़ी से दमुआ तक पहुंचने में परिवार को करीब छह घंटे का समय लग गया। यहां नवविवाहिता को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। नदी पार कर डोली में महिला को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल ----- इस ग्राम की बदहाली का पता इसी से लगता है कि ग्राम में आवागमन के सभी रास्ते बंद है और ना तो बारिश के दिनों में दो पहिया वाहन ग्राम में पहुंच सकते हैं और ना ही चौपहिया ऐसे में पीड़िता कड्डे ढ़ीकू (22) पत्नी राजू ढ़ीकू को शनिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द उठा पील्हावाड़ी से सड़क मार्ग न होने के कारण स्वजन ने इलाज के लिए डोली (लाठी में साड़ी बांधकर व गद्दा रखकर) तैयार की। ससुर मन्नू ढ़ीकू ने गांव के ही चैतराम भोपा, बारेलाल भोपा, हीरो दर्शमा और सुकरलाल ढ़ीकू को साथ लिया और सुबह 10 बजे पैदल सफर शुरू किया। मन्नू ढ़ीकू ने बताया कि पील्हावाड़ी से झालमऊ के बीच डोबरी डोह और दानी घाट नदी को तो उन्होंने किसी तरह पार कर लिया, लेकिन झालमऊ के पास रिंदों नदी में पानी अधिक होने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद भी स्वजन ने हार न मानते हुए मरीज को पहाड़ के किनारे-किनारे बनी पथरीली जंगली पगडंडी से लंबा चक्कर काटकर किसी तरह कट्टा (बिचबेहरी) तक पहुंचाया इसके बाद महिला को दमुआ के एक निजी क्लीनिक में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां महिला उपचाररत है। इस घटनाक्रम के बाद सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की पोल खोल नजर आ रही है जहां पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए कोषों पैदल चलना पड़ रहा है।1
- CRIME NEWS | बैतूल 🚨 पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया! चरित्र संदेह में पति ने उतारा मौत के घाट, फिर आत्महत्या का रचा झूठा खेल! बोरदेही पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति को दबोचा। वैज्ञानिक जांच ने खोला हत्या का राज, सबूतों के साथ आरोपी गिरफ्तार!1
- चरित्र पर संदेह में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तार हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी पर लटकाया, पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों से किया खुलासा बोरदेही। बोरदेही थाना क्षेत्र के मोरखा गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद व मारपीट होती थी। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर को रामरती पति लखन धुर्वे निवासी छिंदी ने बोरदेही थाने में सूचना दी थी कि उसकी बहन रूकवती पति प्रहलाद सरियाम (35) निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा की फांसी लगाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। इसके बाद एसडीओपी मुलताई एसके सिंह, क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम की जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को हत्या के महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में सामने आया कि 3-4 सितंबर की दरम्यानी रात आरोपी प्रहलाद सरियाम ने पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या छिपाने के लिए शव को हरे रंग के पतले वायर की मदद से झोपड़ी के लकड़ी के हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी और मारपीट में इस्तेमाल कमर पट्टे का टुकड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रहलाद सरियाम पिता मंगल सरियाम (40 वर्ष), निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा के रूप में हुई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी भैयालाल उईके, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक पंचमसिंह उईके, सहायक उपनिरीक्षक हरिराम डंढोरे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने घरेलू हिंसा और लगातार हो रही मारपीट की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।3