logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के मीरगंज थाना पुलिस ने 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे मीरगंज पुलिस ने 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

1 hr ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बरेली के मीरगंज थाना पुलिस ने 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे मीरगंज पुलिस ने 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Bareilly Prem Nagar Se Badi khabar/ Bareilly police ka bada dhamaka/ Thana Prem police ki badi kamyabi/ bich Shahar chal rahi hathiyaron ki badi factory/ Bareilly police Ne kar dikhaya yah kam/ doshiyon ko bheja salakhon Ke piche/
    1
    Bareilly Prem Nagar Se Badi khabar/
Bareilly police ka bada dhamaka/
Thana Prem police ki badi kamyabi/
bich Shahar chal rahi hathiyaron ki badi factory/
Bareilly police Ne kar dikhaya yah kam/
doshiyon ko bheja salakhon Ke piche/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • नोएडा श्रमिक विवाद और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
    1
    नोएडा श्रमिक विवाद और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • *थाना मीरगंज #bareillyPolice द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को 711 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अजय कुमार क्षेत्राधिकारी मीरगंज की बाइट।*
    1
    *थाना मीरगंज #bareillyPolice द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को 711 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अजय कुमार क्षेत्राधिकारी मीरगंज की बाइट।*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • All India Muslim Majlis का बड़ा फैसला, अकील हुसैन बने बरेली के जिला महासचिव बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए अकील हुसैन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और समाज में योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकील हुसैन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। साथ ही उनसे उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद का भी उल्लेख किया गया है। अंत में पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। 🐄 मानवता की मिसाल: लेडीज पत्रकार ने बचाई गाय के बच्चे की जान बरेली। इंसानियत की एक मिसाल पेश करते हुए एक महिला पत्रकार ने घायल/फंसे हुए गाय के बच्चे (बछड़े) को बचाकर सराहनीय कार्य किया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनके इस साहसिक कदम की जमकर प्रशंसा की। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने बिना अपनी परवाह किए बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। इस कार्य के बाद स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने महिला पत्रकार की तारीफ करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया। 👉 इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता और संवेदनशीलता आज भी समाज में जीवित है।
    1
    All India Muslim Majlis का बड़ा फैसला, अकील हुसैन बने बरेली के जिला महासचिव
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए अकील हुसैन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और समाज में योगदान को देखते हुए की गई है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकील हुसैन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। साथ ही उनसे उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे।
पार्टी के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद का भी उल्लेख किया गया है। अंत में पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं।
🐄 मानवता की मिसाल: लेडीज पत्रकार ने बचाई गाय के बच्चे की जान
बरेली। इंसानियत की एक मिसाल पेश करते हुए एक महिला पत्रकार ने घायल/फंसे हुए गाय के बच्चे (बछड़े) को बचाकर सराहनीय कार्य किया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनके इस साहसिक कदम की जमकर प्रशंसा की।
बताया जा रहा है कि पत्रकार ने बिना अपनी परवाह किए बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। इस कार्य के बाद स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने महिला पत्रकार की तारीफ करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया।
👉 इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता और संवेदनशीलता आज भी समाज में जीवित है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सेवा का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया। डॉ. अभिनव कट्याल अब प्रत्येक महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे मरीजों को प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन की सुविधा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा कि किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका एक बड़ा कारण समय पर सही निदान और जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह आवश्यक है कि वे आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने आगे कहा कि इस नई OPD सेवा का उद्देश्य बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके। डॉ. कट्याल ने बताया कि इस पहल के तहत शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान, व्यक्तिगत उपचार योजना (पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट) और दीर्घकालिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकें। किडनी संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल बरेली के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे अब उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
    1
    सेवा का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. अभिनव कट्याल अब प्रत्येक महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे मरीजों को प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन की सुविधा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा कि किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका एक बड़ा कारण समय पर सही निदान और जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह आवश्यक है कि वे आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक रहें।
उन्होंने आगे कहा कि इस नई OPD सेवा का उद्देश्य बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके।
डॉ. कट्याल ने बताया कि इस पहल के तहत शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान, व्यक्तिगत उपचार योजना (पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट) और दीर्घकालिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकें।
किडनी संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल बरेली के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे अब उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *बरेली: सड़कों पर तड़पती गायें और बर्बादी की कगार पर किसान; ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने खोला मोर्चा** बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट **बरेली।** आवारा पशुओं की विकराल समस्या और गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद ने कहा, "आज शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जहाँ आवारा पशुओं का कब्जा न हो। इन बेजुबान जानवरों के कारण आए दिन भयानक सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भूख-प्यास से तड़पती गायें कचरे के ढेर में पन्नियां चबा रही हैं। यह सरकारों के लिए शर्म की बात है कि वे इस पर मूक-बधिर बनी बैठी हैं।" किसानों की बदहाली पर जोर देते हुए फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी दिपेश भारती और जिला अध्यक्ष अतीक कर्म इदरीसी ने कहा, "गांव-देहात के किसानों की कमर टूट चुकी है। पूरी-पूरी रात जागकर किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा है, फिर भी आवारा पशु किसानों की लहलहाती फसलों को मिनटों में उजाड़ रहे हैं। किसान कर्ज में डूबा है और उसकी मेहनत पशुओं का निवाला बन रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होगा।" संगठन मंत्री मुख्तार अहमद और दिल्ली प्रभारी अमान फारूकी ने आरोप लगाया कि सरकारी गौशालाएं केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, *"गौशालाओं के नाम पर आने वाला राशन कर्मचारियों के रिश्तेदारों के घरों में जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फर्जी तरीके से पशुओं की संख्या दिखाई जाती है और बाद में उन्हें फिर सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।"* पश्चिमी दिल्ली प्रभारी मोहम्मद इबाद ने मांग की कि गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि पशुओं के चारे, इलाज और सड़कों से उन्हें हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से बसी अहमद, मुख्तार अहमद, अमान फारूकी, मोहम्मद इबाद, अतीक कर्म इदरीसी और दिपेश भारती सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    *बरेली: सड़कों पर तड़पती गायें और बर्बादी की कगार पर किसान; ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने खोला मोर्चा**
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
**बरेली।** आवारा पशुओं की विकराल समस्या और गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।
ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद ने कहा, "आज शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जहाँ आवारा पशुओं का कब्जा न हो। इन बेजुबान जानवरों के कारण आए दिन भयानक सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भूख-प्यास से तड़पती गायें कचरे के ढेर में पन्नियां चबा रही हैं। यह सरकारों के लिए शर्म की बात है कि वे इस पर मूक-बधिर बनी बैठी हैं।"
किसानों की बदहाली पर जोर देते हुए फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी दिपेश भारती और जिला अध्यक्ष अतीक कर्म इदरीसी ने कहा, "गांव-देहात के किसानों की कमर टूट चुकी है। पूरी-पूरी रात जागकर किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा है, फिर भी आवारा पशु किसानों की लहलहाती फसलों को मिनटों में उजाड़ रहे हैं। किसान कर्ज में डूबा है और उसकी मेहनत पशुओं का निवाला बन रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होगा।"
संगठन मंत्री मुख्तार अहमद और दिल्ली प्रभारी अमान फारूकी ने आरोप लगाया कि सरकारी गौशालाएं केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, *"गौशालाओं के नाम पर आने वाला राशन कर्मचारियों के रिश्तेदारों के घरों में जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फर्जी तरीके से पशुओं की संख्या दिखाई जाती है और बाद में उन्हें फिर सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।"*
पश्चिमी दिल्ली प्रभारी मोहम्मद इबाद ने मांग की कि गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि पशुओं के चारे, इलाज और सड़कों से उन्हें हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बसी अहमद, मुख्तार अहमद, अमान फारूकी, मोहम्मद इबाद, अतीक कर्म इदरीसी और दिपेश भारती सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Abhinay Rastogi
    Abhinay Rastogi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #बरेली में पुलिस चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग#
    1
    #बरेली में पुलिस चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली। नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम मल्लहपुर में स्कूल न खोले जाने के विरोध में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने बच्चों की वहीं कक्षाएं लगाकर शिक्षा विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। सुनीता गंगवार ने कहा कि सरकार और न्यायालय के निर्देशानुसार एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों को खोला जाना चाहिए, लेकिन शिक्षा विभाग इन निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। इससे बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। उन्होंने लगभग तीन घंटे तक बच्चों को वहीं पढ़ाया। प्रदर्शन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बाहर आए और उन्होंने मौखिक आश्वासन दिया कि स्कूल खोलने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस पर सुनीता गंगवार ने चेतावनी दी कि यदि स्कूल नहीं खोला गया तो यहां अनिश्चितकालीन कक्षाएं चलती रहेंगी, जब तक स्कूल के ताले नहीं खुलते। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग, स्थानीय नेता और अधिकारी मिलकर स्कूलों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि सरकार के निर्देशानुसार जिन स्कूलों को एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर मर्ज किया गया है, उन्हें तत्काल खोला जाए। खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
    1
    बरेली। नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम मल्लहपुर में स्कूल न खोले जाने के विरोध में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने बच्चों की वहीं कक्षाएं लगाकर शिक्षा विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की।
सुनीता गंगवार ने कहा कि सरकार और न्यायालय के निर्देशानुसार एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों को खोला जाना चाहिए, लेकिन शिक्षा विभाग इन निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। इससे बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। उन्होंने लगभग तीन घंटे तक बच्चों को वहीं पढ़ाया।
प्रदर्शन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बाहर आए और उन्होंने मौखिक आश्वासन दिया कि स्कूल खोलने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस पर सुनीता गंगवार ने चेतावनी दी कि यदि स्कूल नहीं खोला गया तो यहां अनिश्चितकालीन कक्षाएं चलती रहेंगी, जब तक स्कूल के ताले नहीं खुलते।
उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग, स्थानीय नेता और अधिकारी मिलकर स्कूलों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि सरकार के निर्देशानुसार जिन स्कूलों को एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर मर्ज किया गया है, उन्हें तत्काल खोला जाए। खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.