Shuru
Apke Nagar Ki App…
नोएडा श्रमिक विवाद और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन नोएडा श्रमिक विवाद और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
ASHOK GUPTA
नोएडा श्रमिक विवाद और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन नोएडा श्रमिक विवाद और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली। नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम मल्लहपुर में स्कूल न खोले जाने के विरोध में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने बच्चों की वहीं कक्षाएं लगाकर शिक्षा विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। सुनीता गंगवार ने कहा कि सरकार और न्यायालय के निर्देशानुसार एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों को खोला जाना चाहिए, लेकिन शिक्षा विभाग इन निर्देशों की अनदेखी कर रहा है। इससे बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। उन्होंने लगभग तीन घंटे तक बच्चों को वहीं पढ़ाया। प्रदर्शन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बाहर आए और उन्होंने मौखिक आश्वासन दिया कि स्कूल खोलने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस पर सुनीता गंगवार ने चेतावनी दी कि यदि स्कूल नहीं खोला गया तो यहां अनिश्चितकालीन कक्षाएं चलती रहेंगी, जब तक स्कूल के ताले नहीं खुलते। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग, स्थानीय नेता और अधिकारी मिलकर स्कूलों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि सरकार के निर्देशानुसार जिन स्कूलों को एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर मर्ज किया गया है, उन्हें तत्काल खोला जाए। खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।1
- *थाना प्रेमनगर #bareillypolice द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री सहित गिरफ्तार कर कब्जे से निर्मित/अर्द्धनिर्मित शस्त्र बरामदगी के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम की बाइट।*2
- *बरेली: सड़कों पर तड़पती गायें और बर्बादी की कगार पर किसान; ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने खोला मोर्चा** बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट **बरेली।** आवारा पशुओं की विकराल समस्या और गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद ने कहा, "आज शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जहाँ आवारा पशुओं का कब्जा न हो। इन बेजुबान जानवरों के कारण आए दिन भयानक सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भूख-प्यास से तड़पती गायें कचरे के ढेर में पन्नियां चबा रही हैं। यह सरकारों के लिए शर्म की बात है कि वे इस पर मूक-बधिर बनी बैठी हैं।" किसानों की बदहाली पर जोर देते हुए फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी दिपेश भारती और जिला अध्यक्ष अतीक कर्म इदरीसी ने कहा, "गांव-देहात के किसानों की कमर टूट चुकी है। पूरी-पूरी रात जागकर किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा है, फिर भी आवारा पशु किसानों की लहलहाती फसलों को मिनटों में उजाड़ रहे हैं। किसान कर्ज में डूबा है और उसकी मेहनत पशुओं का निवाला बन रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होगा।" संगठन मंत्री मुख्तार अहमद और दिल्ली प्रभारी अमान फारूकी ने आरोप लगाया कि सरकारी गौशालाएं केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, *"गौशालाओं के नाम पर आने वाला राशन कर्मचारियों के रिश्तेदारों के घरों में जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फर्जी तरीके से पशुओं की संख्या दिखाई जाती है और बाद में उन्हें फिर सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।"* पश्चिमी दिल्ली प्रभारी मोहम्मद इबाद ने मांग की कि गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि पशुओं के चारे, इलाज और सड़कों से उन्हें हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से बसी अहमद, मुख्तार अहमद, अमान फारूकी, मोहम्मद इबाद, अतीक कर्म इदरीसी और दिपेश भारती सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कचहरी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पारिवारिक विवाद बना तमाशा बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती को उसके ही परिजनों ने जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मामला जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोप है कि युवती घर से नकदी लेकर चली गई थी और अब अपने नाम की जमीन किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करने की तैयारी में थी, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कचहरी परिसर में देर तक चर्चा का विषय बनी रही।1
- रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों का हुआ उत्साहवर्धन। बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन्स में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा में समर्पण और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे हर परिस्थिति में निभाना आवश्यक है।4
- #बादचरत होने के बाद भी नगर निगम के ठेकेदार के०टी० वार्य १० क के पार्षद मेसर खांन व अन्य लोग ने सांठ-गांठ करके रोज का निर्माण कर लेने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र #1
- मीरगंज पुलिस ने 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे1
- शादी समारोह में बारातियों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के कस्बा शेरगढ़ स्थित शिव शक्ति बैंकट हॉल में विवाह समारोह के दौरान बारातियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार, बैंकट हॉल के बाहर खड़े वाहनों को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने गाली-गलौज करते हुए अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद बारातियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। वादी ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना शेरगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल को शान, अली हसन और आमिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गुस्से में आकर मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- #UPPolice बरेली इज्जतनगर पुलिस द्वारा बारात में डांस कर रही महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने एवं पुलिस की जैकेट पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार । #bareillypolice1