5 दिवसीय निंबेश्वर पशु मेले का समापन, विजेताओं को पुरस्कार व सम्मानित किया सुमेरपुर । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के बिंदु 133 के तहत सुमेरपुर तहसील के धार्मिक स्थल निंबेश्वर महादेव परिसर में 13 से 17 फरवरी तक जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार काे मेला स्थल पर समापन समारोह आयाेजित हुआ। जिला कलेक्टर एल एन मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. मनोज कुमार पंवार ने बताया कि समारोह में कलेक्टर मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली शैलेन्द्र सिंह, सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालुराम कुम्हार, विधानसभा सुमेरपुर कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा, निंबेश्वर महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष जगतसिंह राणावत आदि ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 5100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए तथा तृतीय को 2100 रुपए नकद दिए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। मेले के दौरान मूंछ प्रतियोगिता, गोड़वाड़ केसरी, गोड़वाड़ सुंदरी, बेस्ट कपल सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं भेड़-बकरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए, द्वितीय 1100 रुपए तथा तृतीय 500 रुपए नकद के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व संध्या पर रंगारंग भजन संध्या का आयाेजन हुआ। जिसमें कलाकाराें ने मनमाेहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजन का मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य कलाकाराें ने भी अपनी कला से दर्शकाें की तालियां बटाैरी। पशु पालन विभाग ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व पशुपालकों ने भाग लिया। पारंपरिक संस्कृति और पशुपालन से जुड़े आयोजनों ने लोगों का उत्साह बढ़ाया तथा मेले का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस माैके पर पशु पालन विभाग पदाधिकारी, प्रशासन, पुलिस व ट्रस्ट पदाधिकारियाें समेत सांडेराव ग्राम पंचायत का विशेष सहयाेग रहा। पशु मेले में 1537 पशुओं की आवक, बिक्री से पशुपालकों को 7.91 लाख की आय संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. पंवार ने बताया कि निंबेश्वर पशु मेले के दौरान 13 से 16 फरवरी तक विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में अस्थायी पशु औषधालय 24 घंटे संचालित रहा, जहां भेड़, बकरी, ऊंट, अश्व, गाय व भैंस सहित अन्य पशुओं का उपचार व निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मेले में विभिन्न प्रांतों से कुल 1537 पशुओं की आवक दर्ज हुई, जिनमें गौवंश 78, ऊंटवंश 161, अश्ववंश 201, भेड़वंश 445, भैंसवंश 32, बकरीवंश 440 तथा अन्य 180 पशु शामिल रहे। इनमें बकरीवंश के 43 सहित अन्य 21 पशुओं का विक्रय हुआ, जिससे पशुपालकों को 7 लाख 91 हजार 500 रुपए की आय प्राप्त हुई। मेले का प्रमुख आकर्षण श्रीकृष्ण गौशाला माण्डा (मारवाड़) की ओर से प्रदर्शित विश्व की सबसे छोटी गाय ‘पुगनुर’ रही। इसे देखने के लिए मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे आयोजन के दौरान यह आकर्षण का केंद्र बनी रही।
5 दिवसीय निंबेश्वर पशु मेले का समापन, विजेताओं को पुरस्कार व सम्मानित किया सुमेरपुर । राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के बिंदु 133 के तहत सुमेरपुर तहसील के धार्मिक स्थल निंबेश्वर महादेव परिसर में 13 से 17 फरवरी तक जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार काे मेला स्थल पर समापन समारोह आयाेजित हुआ। जिला कलेक्टर एल एन मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. मनोज कुमार पंवार ने बताया कि समारोह में कलेक्टर मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली शैलेन्द्र सिंह, सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालुराम कुम्हार, विधानसभा सुमेरपुर कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरिशंकर मेवाड़ा, निंबेश्वर महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष जगतसिंह राणावत आदि ने प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 5100 रुपए, द्वितीय को 3100 रुपए तथा तृतीय को 2100 रुपए नकद दिए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप
सम्मानित किया गया। मेले के दौरान मूंछ प्रतियोगिता, गोड़वाड़ केसरी, गोड़वाड़ सुंदरी, बेस्ट कपल सहित कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं भेड़-बकरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए, द्वितीय 1100 रुपए तथा तृतीय 500 रुपए नकद के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व संध्या पर रंगारंग भजन संध्या का आयाेजन हुआ। जिसमें कलाकाराें ने मनमाेहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजन का मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य कलाकाराें ने भी अपनी कला से दर्शकाें की तालियां बटाैरी। पशु पालन विभाग ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व पशुपालकों ने भाग लिया। पारंपरिक संस्कृति और पशुपालन से जुड़े आयोजनों ने लोगों का उत्साह बढ़ाया तथा मेले का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस माैके पर पशु पालन विभाग पदाधिकारी, प्रशासन, पुलिस व ट्रस्ट पदाधिकारियाें समेत सांडेराव ग्राम पंचायत का विशेष सहयाेग रहा। पशु मेले में 1537 पशुओं की आवक, बिक्री से पशुपालकों को 7.91 लाख की आय संयुक्त निदेशक पशुपालन
डॉ. पंवार ने बताया कि निंबेश्वर पशु मेले के दौरान 13 से 16 फरवरी तक विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में अस्थायी पशु औषधालय 24 घंटे संचालित रहा, जहां भेड़, बकरी, ऊंट, अश्व, गाय व भैंस सहित अन्य पशुओं का उपचार व निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मेले में विभिन्न प्रांतों से कुल 1537 पशुओं की आवक दर्ज हुई, जिनमें गौवंश 78, ऊंटवंश 161, अश्ववंश 201, भेड़वंश 445, भैंसवंश 32, बकरीवंश 440 तथा अन्य 180 पशु शामिल रहे। इनमें बकरीवंश के 43 सहित अन्य 21 पशुओं का विक्रय हुआ, जिससे पशुपालकों को 7 लाख 91 हजार 500 रुपए की आय प्राप्त हुई। मेले का प्रमुख आकर्षण श्रीकृष्ण गौशाला माण्डा (मारवाड़) की ओर से प्रदर्शित विश्व की सबसे छोटी गाय ‘पुगनुर’ रही। इसे देखने के लिए मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे आयोजन के दौरान यह आकर्षण का केंद्र बनी रही।
- बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग1
- शिवगन नगर पालिका चुंगी नाका हटाने के बाद अब नीम को हटाने तैयारी, आरोपों के बावजूद नहीं आई आधिकारिक सफाई, *विकास और विनाश के बीच की रेखा शिवगंज में धुंधली क्यों दिख रही है?*1
- सिरोही गिरवर जीएसएस का ट्रांसफॉर्मर जला, तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप आबूरोड क्षेत्र के गिरवर जीएसएस में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। प्रभावित गांव: गिरवर, महीखेड़ा, बहादुरपुरा, सकोड़ा, फतेहपुरा, चंडेला, चोटिला और बगेरी। बिजली बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सिंचाई बाधित होने से गेहूं की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। अधिकारियों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।1
- आबूरोड : नगरपालिका क्षेत्र में ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शांतिकुंज पार्क से निकली विशाल रैली, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर रैली में राज्य सरकार और पालिका के विरुद्ध की नारेबाजी, सड़क, सफाई, पार्किंग सहित विभिन्न 20 मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन, शहर के विभिन्न मार्गो से होकर रैली उपखंड कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन में हुई तब्दील, एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर जनसभा का हुआ आयोजन, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गंगाबेन गरासिया, रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने सभा को किया संबोधित, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन, कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद1
- Post by Pappu d1
- जालौर मंगलवार को बड़ी पोल के बाहर वैष्णव समाज भवन में फाग उत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्री राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने आज बिरज में होली औ रसिया फागणिया में उड़े रे गुलाल सांवरिया थारी ओलु आवे महीनो फागण रा सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की अग्रिम बधाई दी2
- सेंदड़ा (ब्यावर) ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज़ आवाज़ और कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ज़ब्त की गई बाइकों के 50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर की मदद से नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन में दहशत और असुविधा भी पैदा करते हैं। यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में डिप्टी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई, मंगल सिंह, सहित यातायात पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान एवं ज़ब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी।3
- Post by Pappu d1