ज्वैलर्स व्यपारियों ने क्राइम ब्रांच स्वॉट व थाना सिहानी गेट पुलिस को किया अभिनंदन नाथू स्वीट आरडीसी में पुलिस सम्मान समारोह का किया आयोजन चोरों का गैंग पकड़े जाने पर हुआ सम्मान ज्वैलर्स व्यपारियों ने क्राइम ब्रांच स्वॉट व थाना सिहानी गेट पुलिस को किया अभिनंदन नाथू स्वीट आरडीसी में पुलिस सम्मान समारोह का किया आयोजन चोरों का गैंग पकड़े जाने पर हुआ सम्मान गाजियाबाद शहर के सर्राफा कारोबारियों ने हाल ही में ज्वैलरी दुकानों में चोरी के प्रयास का सफल खुलासा करने पर थाना सिहानी गेट क्षेत्र के क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम का भव्य अभिनंदन किया। धवल जायसवाल, आईपीएस डीसीपी सिटी एवं पीयूष कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध एवं जियाउद्दीन, सहायक पुलिस आयुक्त व अनिल राजपूत, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, थाना सिहानी गेट इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित द्वारा सराहनीय कार्य करने पर उनका मनोबल बढ़ाने हेतु सरार्फा एसोसिएशन गाज़ियाबाद (रजि.) के संरक्षक राज किशोर गुप्ता अंबेडकर रोड व्यापार मण्डल के चेयरमैन मुकेश गोयल, अध्यक्ष गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष नवीन तथा तनिष्क फ्रेंचाइजी अशोक डागा एवं अंबेडकर रोड व्यापार मण्डल के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दिन सोमवार को नाथू स्वीट आर डी सी में दोपहर 12:30 बजे पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दीपाली ज्वेलर्स, नक्षत्र ज्वेलर्स सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यापारियों ने पुलिस टीम के - कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। बीते दिनों थाना सिहानी गेट क्षेत्र में दो प्रमुख ज्वेलरी - शॉप्स में चोरी का प्रयास किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस के पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि अन्य क्षेत्रों में सक्रिय इसी गिरोह के सदस्यों को भी दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़ा सामान भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से बाजार में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और व्यापारियों के बीच यह सहयोग भविष्य में भी इसी तरह कायम रहेगा।
ज्वैलर्स व्यपारियों ने क्राइम ब्रांच स्वॉट व थाना सिहानी गेट पुलिस को किया अभिनंदन नाथू स्वीट आरडीसी में पुलिस सम्मान समारोह का किया आयोजन चोरों का गैंग पकड़े जाने पर हुआ सम्मान ज्वैलर्स व्यपारियों ने क्राइम ब्रांच स्वॉट व थाना सिहानी गेट पुलिस को किया अभिनंदन नाथू स्वीट आरडीसी में पुलिस सम्मान समारोह का किया आयोजन चोरों का गैंग पकड़े जाने पर हुआ सम्मान गाजियाबाद शहर के सर्राफा कारोबारियों ने हाल ही में ज्वैलरी दुकानों में चोरी के प्रयास का सफल खुलासा करने पर थाना सिहानी गेट क्षेत्र के क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम का
भव्य अभिनंदन किया। धवल जायसवाल, आईपीएस डीसीपी सिटी एवं पीयूष कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध एवं जियाउद्दीन, सहायक पुलिस आयुक्त व अनिल राजपूत, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, थाना सिहानी गेट इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित द्वारा सराहनीय कार्य करने पर उनका मनोबल बढ़ाने हेतु सरार्फा एसोसिएशन गाज़ियाबाद (रजि.) के संरक्षक राज किशोर गुप्ता अंबेडकर रोड व्यापार मण्डल के चेयरमैन मुकेश गोयल, अध्यक्ष गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष नवीन तथा तनिष्क फ्रेंचाइजी अशोक डागा एवं अंबेडकर रोड व्यापार मण्डल के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दिन सोमवार को नाथू स्वीट आर डी सी में दोपहर 12:30 बजे
पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दीपाली ज्वेलर्स, नक्षत्र ज्वेलर्स सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यापारियों ने पुलिस टीम के - कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। बीते दिनों थाना सिहानी गेट क्षेत्र में दो प्रमुख ज्वेलरी - शॉप्स में चोरी का प्रयास किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस के पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल घटना
में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बल्कि अन्य क्षेत्रों में सक्रिय इसी गिरोह के सदस्यों को भी दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़ा सामान भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से बाजार में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और व्यापारियों के बीच यह सहयोग भविष्य में भी इसी तरह कायम रहेगा।
- गाजियाबाद:- आज १७ फरवरी २०२६ को सीमा पूरी के चालीस चौक पर ही हिंदू हित चिंतक परिवार द्वारा हर मंगलवार की भाँती इस मंगलवार को भी श्री हनुमान चालीस का आयोजन किया गया व सभी सनातनी भक्तों द्वारा जोरदार उदघोष किया गया वही पर मेरी भी उपस्थिति दर्ज हुई और मै भी हर्षित होते हुए इस कार्यक्रम मे सामिल हो कर बहुत ही हर्षित हो रहा हु और मेरी तरह ही सैकड़ो लोग इस चालीस पाठ मे सम्मिलित हुए व अन्य लोग भी जो रास्ते से आ जा रहे थे वो भी इस पाठ का आनंद रश की प्राप्ति कर रहे थे संतनियो का ऐसा ही संगम अगर इसी कर्म मे चलता रहा तो लोगो मे धर्म के प्रति हमारी आने वाली पीढी जागरूक व अस्थावान होगी इसमें एक दूसरे से मेल जल व सादसँगति की प्राप्ति होगी यहाँ के मुख्य पुजारी का कहना है की हर मंगलवार को चालीस पाठ के समय सभी सनातनी एक साथ आयेंगे तो धर्म के साथ साथ एक दूसरे की सहयोग की भावना भी होगी इस मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र जी, हरपाल जी, आकाश जी व अन्य सैकड़ो मे भक्त माज़ुद् रहे4
- कई क्षेत्रों में सरिया चोरी,का खुलासा स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना वेवसिटी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की संयुक्त कार्यवाही में सरिया चोर गिरोह के 04 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार खबरों का दंगल संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP(8506037852) गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत एडिशनल कमिश्नर महोदय केशव कुमार चौधरी की संयुक्त पुलिसद्वारा स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना वेवसिटी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की संयुक्त कार्यवाही में सरिया चोर गिरोह के 04 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कब्जे से कम्प्यूट्रीकृत धर्मकांटे में प्रयुक्त होने वाली 02 इलेक्ट्रॉनिक चिप व इलेक्ट्रॉनिक चिप को ऑपरेट करने वाले 10 अदद रिमोट, चोरी का सरिया को होने में उपयोग में लाये जा रहे फर्जी नम्बर प्लेट लगे 03 अदद 18 टायरा ट्रक ट्रॉले, जिनमें लदा 44,550 किलोग्राम चोरी का सरिया व घटना में प्रयुक्त ग्राण्ड विटारा कार व टेस्टिंग मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद।दिनांक-08/02/2026 को थाना वेव सिटी पर आदित्य वर्ल्ड सिटी में निर्माणाधीन आदित्य कुटुम्बकम परियोजना में निर्माण कार्य के दौरान कम्प्यूटराईज्ड धर्मकांटा में इलैक्ट्रोनिक चिप लगाकर हेरा-फेरी कर कम्पनी के कर्मचारी व उसके अन्य साथियो के द्वारा सरिया चोरी करने के की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-3 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।दिनाँक 09/02/2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना वेव सिटी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में कार्यवाही में सरिया चोरी की घटना में संलिप्तता पाये जाने पर आदित्य वर्ल्ड सिटी के कर्मचारी श्रवण को गिरफ्तार किया गया था तथा दिनाँक 10/02/2026 को उक्त अभियोग में अभियुक्त बाबर मलिक पुत्र अच्यूत्र मलिक निवासी कैला भट्टा थाना कोतवाली गाजियाबाद को 03 अदद ट्रक ट्रॉला 18 टायरा में चोरी के 7800 किलोग्राम सरिया व फर्जी बिल्टी, इलैक्ट्रोनिक चिप मय रिमोट व ओरा कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।उक्त सरिया चोरी प्रकरण में प्रकाश में आये अभियुक्त आफताब को दिनांक 16.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर मेरठ मोड से ग्राण्ड विटारा कार न0-LUP14GD4914 में स्वाट टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 02 इलेक्ट्रॉनिक चिप. 10 अदद चिप ऑपरेट करने वाले रिमोट, शोल्डरिंग वायर, टेस्टिंग मशीन, चोरी के सरिये के 02 फर्जी बिल चिल्टी व अन्य उपकरण बरामद हुए थे। अभियुक्त आफताब उर्फ अफजाल की निशादेही पर हमदर्द ग्राउण्ड की पार्किंग के पास लोहिया नगर थाना क्षेत्र सिहानीगेट से फर्जी नम्बर प्लेट लगे 03 ट्रक ट्रॉला मय 44,550 किलोग्राम चोरी किये हुए सरिये सहित अन्य 03 सह अभियुक्त ट्रक ड्राईवरों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त आफताब उर्फ अफजाल ने पूछताछ पर बताया कि वर्ष 2006 में अपनी बुआ के लड़के हसमत के साथ ट्रक क्लीनर का काम किया था। 03 वर्ष काम करने के बाद ट्रक चलाना सीख लिया था। वर्ष 2008 में बुआ के लड़के हसमत के जानकार अमित नागर (ट्रॉन्सपोर्टर) के यहाँ लोहा मण्डी गाजियाबाद में ट्रक ट्रॉला को 10,000 रू0 प्रतिमाह पर चलाता था। वर्ष 2018 में सरिया चोरी में थाना मसूरी से जेल चला गया। बेल से छूटने के बाद वर्ष 2020 में मोरटा के एक ट्रान्सपोर्टर के यहाँ ट्रक ट्रॉला चलाना शुरू किया।उसी दौरान अपने साथी शम्शू व उसके अन्य साथियो के साथ बाना मसूरी क्षेत्र में सरिया लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमे थाना मसूरी पुलिस द्वारा आफताब, शम्शू, रियाज व अन्य साथियों को सरिया लूट की घटना में जेल भेजा गया था। 06 माह बाद जेल से छूटने के बाद अपने साथी इमरान के साथ मिलकर पुनः जनपद अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र से सरिया से भरे ट्रक की लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमे थाना गभाना जनपद अलीगढ पुलिस द्वारा आफताब को उसके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।अलीगढ़ बेल से वापस आने के बाद वर्ष 2022 में अभियुक्त आफताच उर्फ अफजाल की मुलाकात साजिद व राशिद प्रधान निवासी आहार बाँगर जनपद बु०शहर से हुई। उन्ही के साथ धर्मकॉट पर इलैक्ट्रोनिक चिप लगाकर सरिया की तौल में हेरी-फेरी कर सरिया चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम देना प्रारम्भ कर दिया तथा ऑल प्रेस प्लाण्ट, झबीरन, देवबन्द, सहारनपुर से अपने साथी हिमाँशु, साजिद व राशिद प्रधान के साथ सरिया चोरी की घटना में थाना देवबन्द से जेल जाना बताया।वर्ष 2023 में जेल से वापस आने के बाद अभियुक्त आफताब की मुलाकात बाबर मलिक व राजू उर्फ राजकुमार अधाना से हुई जिसके साथ मिलकर लगातार जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुः नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, बु०शहर व उत्तराखण्ड में कम्प्यूट्रीकृत धर्मकांटों में इलैक्ट्रोनिक चिप लगाकर सरिया चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।राजू उर्फ राजकुमार अधाना के साथ सरिया चोरी में पार्टनर्शिप में काम कर रहा था। चोरी का सरिया बेचने मे जो भी मुनाफा आता था, उसे दोनो आपस मे बराबर-बराबर बाँट लेते है। राजू उर्फ राजकुमार अधाना सरिया व स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना का सगा ममेरा भाई है।गिरफ्तार अभियुक्त आफताब उर्फ अफजाल से पूछताछ के दौरान उक्त सरिया चोरी से प्राप्त अवैध धन से अब तक कई जमीन मकान व कई 18 टायरा ट्रक ट्रॉला व चार पहिया गाडी का क्रय किया जाना प्रकाश में आया है जिनके सत्यापन की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। निकट भविष्य में इनके जब्तीकरण की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1.आफताब उर्फ अफजाल पुत्र दीन मौहम्मद निवासी अबूबकर मस्जिद के पास डासना थाना मसूरी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र 36 वर्ष। 2.शाहरुख पुत्र शहजाद निवासी ग्राम बादौली थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर उम्र 23 वर्ष3.नईम पुत्र नजर मौहम्मद निवासी ग्राम लालपुर थाना धौलाना जनपद हापुङ उम्र-24 वर्ष4.वासिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम लालपुर थाना धौलाना जनपद हापुङ उम्र-25 वर्ष।अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-1. चोरी का सरिया - 44550 किलोग्राम 2. चोरी का सरिया को ढोने में प्रयुक्त - 03 अदद ट्रक 3. फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट- 02 अदद 4. धर्मकांटे पर वजन की हेरा फेरी करने में प्रयुक्त इलैक्ट्रोनिक चिप - 02 अदद 5. इलैक्ट्रोनिक चिप के रिमोट- 10 अदद 6. ग्राण्ड विटारा कार रंग सफेद रजि० नं0 UP14GD4914 7. चोरी के सरिया के फर्जी बिल - 02 अदद 8. शोल्डरिंग वायर- 01 अदद 9. पोर्टेबल शोल्डर आयरन - 02 अदद10. टेस्टिंग मशीन-01 अदद 11. शोल्डर आयरन-01 अदद 12. सरिये की हुकनुमा रॉड- 02 अदद।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-आफताब उर्फ अफजाल पुत्र दीन मौहम्मद निवासी वासिद पुत्र साहिल निवासी उपरोक्तः- बीएनएस थाना वेवसिटी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।/5(A) एससी/एसटी एक्ट थाना धौलाना जनपद हापुड।शाहरूख खान पुत्र शहजाद निवासी उपरोक्त 1(2) बीएनएस थाना वेवसिटी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।नईम पुत्र नजर मौहम्मद निवासी 1./317(2) बीएनएस थाना वेवसिटी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद अब इन ग्रहों के सदस्यों के साथ कमाई गई काले धन से खरीदे गई प्रॉपर्टी प्लॉट की जांच करेगी पुलिस।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-1. स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।2.थाना वेवसिटी, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ।पुरस्कार- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय / अपराध द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 50,000/- रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।3
- गाजियाबाद: बाप बना दरिंदा, अपनी ही ढाई साल की बेटी से दरिंदगी, मां ने रिकॉर्ड कर खोला राज। गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। मां ने आरोपी पिता को रंगेहाथों पकड़कर वीडियो सबूत के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।1
- Metro Enterprises बना मुरादनगर की पहचान, सबसे सस्ता केमिकल और निर्माण सामान उपलब्ध1
- GAZIYABAAD DESK:- कूड़ाघर को हटाने की मांग को लेकर पुलिस व किसानों के बीच हुई झड़प, हुआ पथराव और लाठीचार्ज।1
- साहिबाबाद स्टेशन वाली सड़क पर नाला बनने से रोड पर भरा हुआ है गंदा पानी आने जाने वाले लोग हैं परेशान संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट3
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- गाजियाबाद:- आकाश नगर कॉलोनी के मैन रोड पर अवैध तरीकों से यही के रहने वालो ने बिल्डिंग मटेरियल का bussiness कर रहे है इसमें कोई बुराई भी नही है लेकिन आये दिन इससे होने वाली परेशानियों को भी नज़र अंदाज नही किया जा सकता जैसे मटेरियल को ढोने के लिए बड़े बड़े ट्रक इसी रास्ते से गुजरते है जिससे आये दिन यहाँ underground वॉटर pipe भी damage होता है और फिर रास्तो मे पानी भरने से कॉलोनी वासियों को आने जाने मे दिक्कत होती है बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोग अवैध तरीके से मटेरियल रोड पर ही गिरवाते है जिससे रास्ते मे जाम लगा रहता है जिसका लगातार कॉलोनी वाले विरोध कर रहे है पूर्व मे कई बार कॉलोनी वालो की झड़प हो चुकी है इसका प्रशासन समाधान निकलवाने की कृपया करे ताकि बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोग अपना व्यापार भी करे व कॉलोनी वालो को दिक्कत न हो धीरेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट आकाश नगर कॉलोनी गाजियाबाद से live4