Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और सरकार से मांग करते हैं जन्मोत्सव पर पूरे देश में छुट्टी हो।
Gajendra Pandey
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और सरकार से मांग करते हैं जन्मोत्सव पर पूरे देश में छुट्टी हो।
More news from Ayodhya and nearby areas
- Post by Gajendra Pandey1
- अयोध्या जिले में बीकापुर तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसानों मजदूरों को १२सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया,किसान पंचायत में जिला अध्यक्ष राम गणेश,तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा,मंशा राम वर्मा,शिवराम शर्मा सहित कई महिला पुरुष किसान व मजदूर मौजूद रहे,प्रमुख मांगों में गेहूं क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा बोरा उपलब्ध नहीं कराए जाने से गेहूं बेचने वाले किसानों को अपनी तरफ से बोरा खरीदकर देना पड़ रहा है बोरा उपलब्ध कराया जाय,किसानों के गेहूं की कीमत नकद दिलाया जाय, नलकूपों पर स्मार्ट मीटर न लगवाया जाय आदि कई अन्य प्रमुख मांगे शामिल रहीं,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उपजिलाधिकारी बीकापुर को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार रामखेलावन को सौपा गया और उनके द्वारा समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया इस आश्वासन के बाद हम लोग अपनी पंचायत समाप्त करते हैं थाना अध्यक्ष तारुन द्वारा किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है इसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराकर थाना तारुन घेराव करने का कार्य भी किया जाएगा।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के हरदोईया गांव में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान–2026” के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम एवं ग्रामसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पति अमर कुमार पासवान व बृजेश पांडे के नेतृत्व में पंचायत भवन मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लू सिंह (सांसद) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रभानु पासवान (विधायक, मिल्कीपुर) उपस्थित रहे। अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंच संचालन बृजेश पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र माणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जिला पंचायत सदस्य बबलू पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अंबेडकर जी के विचारों को दर्शाते आकर्षक बैनर लगाए गए थे। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की भी तैनाती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनार्दन मौर्य, डॉ. विनोद रावत, अभिषेक पाठक, राहुल सिंह, जयप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- इटियाथोक/गोंडा। चाणक्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में ग्राम पंचायत पूरे महा के ढोंगही गांव में भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से बनाई गई कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए धूप दीप किया गया इसी के साथ-साथ हवन पूजन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से रामानंद तिवारी ने भगवान परशुराम के बारे में जानकारी दी और उनके द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों पर सभी ब्राह्मणों को चलने का आवाहन किया वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए सभी ब्राह्मणों को अपने आचार विचार को सही करते हुए संस्कार युक्त जीवन जीना होगा कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें इसी के साथ-साथ चाणक्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने आए हुए सभी विप्र बंधुओ का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया और सभी से अनुरोध किया कि सभी लोग संगठन से जुड़े वही चाणक्य सेवा संस्थान के संस्थापक ध्रुव नारायण शुक्ला ने उपस्थित सभी लोगों व विप्रो का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सुरेश दत्त शुक्ला, लाल जी त्रिपाठी, नान बाबू शुक्ला, भगवती प्रसाद तिवारी, लालजी तिवारी, आकाश शुक्ला, राम कैलाश द्विवेदी, पत्रकार पवन कुमार द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति विप्र बंधु उपस्थित रहे।3
- *पब्लिक का भी ग़ज़ब हाल है!* *हापुड में रेलवे लाइन के पास पालीथीन में महिला की हेयर विग पड़ी थीं।* *किसी ने पुलिस को सूचना सरका दी,रेलवे लाइन के पास "महिला का सिर कटा पड़ा है"।* *पुलिस पहुंची,जांच की तो कटे सर का रहस्य पुलिस की समझ में आ गया।* *मौके पर बरामद स्टाइलिश हेयर विग को देखकर पुलिस भी हंसी नहीं रोक पाई।*1
- Post by हरिशंकर पांडेय1
- आज बाराबंकी जिला में भगवान परशुराम जी का जयंती मनाई गई देश वासियों को भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।।।।।।1
- अयोध्या जिले में राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से किशोरियों में होने वाले गर्भाशय कैंसर से बचाव हेतु सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया गया है जो चौदह व पंद्रह वर्ष की किशोरियों को लगाया जाना है,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त डाक्टर नेहा चौधरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि टीकाकरण कराए जाने के समय किशोरियों के आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र दिखाया जाना आवश्यक है सभी से अनुरोध है कि निःशुल्क योजना का लाभ लेते हुए टीकाकरण अवश्य कराएं।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व ब्राह्मण परिषद परिवार की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हैरिंग्टनगंज स्थित पुराने एसबीआई बैंक के सभागार में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आस्था और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी “रवि” ने की, जबकि मंच संचालन दयाशंकर तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानस मणि त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ल, देवकांत तिवारी एवं गौरीशंकर ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, उनके त्याग, पराक्रम और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कारों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में रामसागर दुबे (बीकापुर), सत्येंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, रिंकू पांडे, अनिल तिवारी, अशोक तिवारी, सुनील उपाध्याय, लवलेश मिश्रा, विनय पांडे, अमित तिवारी (लाडेसर), रवि शंकर गोस्वामी, आदर्श पांडे, डॉ. आर. वाई. पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी ने सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में लोगों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।4