भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विश्व ब्राह्मण परिषद का भव्य आयोजन, निकली भव्य रैली मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व ब्राह्मण परिषद परिवार की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हैरिंग्टनगंज स्थित पुराने एसबीआई बैंक के सभागार में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आस्था और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी “रवि” ने की, जबकि मंच संचालन दयाशंकर तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानस मणि त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ल, देवकांत तिवारी एवं गौरीशंकर ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, उनके त्याग, पराक्रम और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कारों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में रामसागर दुबे (बीकापुर), सत्येंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, रिंकू पांडे, अनिल तिवारी, अशोक तिवारी, सुनील उपाध्याय, लवलेश मिश्रा, विनय पांडे, अमित तिवारी (लाडेसर), रवि शंकर गोस्वामी, आदर्श पांडे, डॉ. आर. वाई. पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी ने सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में लोगों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विश्व ब्राह्मण परिषद का भव्य आयोजन, निकली भव्य रैली मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व ब्राह्मण परिषद परिवार की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हैरिंग्टनगंज स्थित पुराने एसबीआई बैंक के सभागार में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के
दौरान क्षेत्र में भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आस्था और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी “रवि” ने की, जबकि मंच संचालन दयाशंकर तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानस मणि त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ल, देवकांत तिवारी एवं गौरीशंकर ने अपने संबोधन
में भगवान परशुराम के जीवन, उनके त्याग, पराक्रम और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कारों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में रामसागर दुबे (बीकापुर), सत्येंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, रिंकू पांडे, अनिल तिवारी, अशोक तिवारी, सुनील उपाध्याय, लवलेश मिश्रा, विनय पांडे, अमित तिवारी (लाडेसर), रवि शंकर गोस्वामी, आदर्श पांडे,
डॉ. आर. वाई. पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी ने सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में लोगों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
- आज भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव पर समाजवादी पार्टी ने प्रमुखता से विज्ञापन सभी खबरों में प्रकाशित किया भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव पर समाजवादी पार्टी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए1
- Post by Gajendra Pandey1
- अयोध्या जिले में बीकापुर तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसानों मजदूरों को १२सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया,किसान पंचायत में जिला अध्यक्ष राम गणेश,तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा,मंशा राम वर्मा,शिवराम शर्मा सहित कई महिला पुरुष किसान व मजदूर मौजूद रहे,प्रमुख मांगों में गेहूं क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा बोरा उपलब्ध नहीं कराए जाने से गेहूं बेचने वाले किसानों को अपनी तरफ से बोरा खरीदकर देना पड़ रहा है बोरा उपलब्ध कराया जाय,किसानों के गेहूं की कीमत नकद दिलाया जाय, नलकूपों पर स्मार्ट मीटर न लगवाया जाय आदि कई अन्य प्रमुख मांगे शामिल रहीं,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उपजिलाधिकारी बीकापुर को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार रामखेलावन को सौपा गया और उनके द्वारा समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया इस आश्वासन के बाद हम लोग अपनी पंचायत समाप्त करते हैं थाना अध्यक्ष तारुन द्वारा किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है इसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराकर थाना तारुन घेराव करने का कार्य भी किया जाएगा।1
- *दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा चोरी की घटना की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद 🔷* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बन्धुआकला पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।* आज दिनांक 19.04.2026 को उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हामिद ट्रेडर्स, ग्राम हसनपुर से महाराजगंज रोड–ढाहा फिरोजपुर संपर्क मार्ग के पास से 03 अभियुक्तों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे चोरी की घटना कारित करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 अदद छेनी, 01 अदद हथौड़ा, 01 अदद आरी ब्लेड, 01 अदद पाना रॉड व 01 अदद पेचकस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण:* सना उल्ला उर्फ सनवर पुत्र मो0 सब्बीर, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष महताब अहमद पुत्र अब्दुल हफीज, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष अकील उर्फ बब्बू पुत्र खलील, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 46 वर्ष *आपराधिक इतिहास:* *1. सना उल्ला उर्फ सनवर* 1.मु0अ0सं0 303/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना कुड़वार 2.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कुड़वार 3.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *2. महताब अहमद* 1.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *3. अकील उर्फ बब्बू* 1.मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बन्धुआकला 2.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *बरामदगी:* 03 अदद देशी तमंचा .315 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद छेनी 01 अदद हथौड़ा 01 अदद आरी ब्लेड 01 अदद पाना रॉड 01 अदद पेचकस *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सरोज का0 शैलेन्द्र यादव का0 ईशू यादव का0 रवि प्रताप का0 सद्दाम हुसैन1
- सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत की बाइट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है। ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔔2
- संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।3
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विश्व ब्राह्मण परिषद परिवार की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हैरिंग्टनगंज स्थित पुराने एसबीआई बैंक के सभागार में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आस्था और एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी “रवि” ने की, जबकि मंच संचालन दयाशंकर तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानस मणि त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ल, देवकांत तिवारी एवं गौरीशंकर ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के जीवन, उनके त्याग, पराक्रम और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कारों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में रामसागर दुबे (बीकापुर), सत्येंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, रिंकू पांडे, अनिल तिवारी, अशोक तिवारी, सुनील उपाध्याय, लवलेश मिश्रा, विनय पांडे, अमित तिवारी (लाडेसर), रवि शंकर गोस्वामी, आदर्श पांडे, डॉ. आर. वाई. पांडे सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी ने सभी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन में लोगों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।4
- आज भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव पर समाजवादी पार्टी ने प्रमुखता से विज्ञापन सभी खबरों में प्रकाशित किया भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव पर समाजवादी पार्टी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए1
- Post by Gajendra Pandey1