Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी चोरी की साजिश फेल! पुलिस ने समय रहते किया खुलासा सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत की बाइट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है। ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔔
Kamalpresh Kamal tiwari
बड़ी चोरी की साजिश फेल! पुलिस ने समय रहते किया खुलासा सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत की बाइट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है। ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔔
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा चोरी की घटना की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद 🔷* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बन्धुआकला पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।* आज दिनांक 19.04.2026 को उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हामिद ट्रेडर्स, ग्राम हसनपुर से महाराजगंज रोड–ढाहा फिरोजपुर संपर्क मार्ग के पास से 03 अभियुक्तों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे चोरी की घटना कारित करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 अदद छेनी, 01 अदद हथौड़ा, 01 अदद आरी ब्लेड, 01 अदद पाना रॉड व 01 अदद पेचकस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण:* सना उल्ला उर्फ सनवर पुत्र मो0 सब्बीर, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष महताब अहमद पुत्र अब्दुल हफीज, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष अकील उर्फ बब्बू पुत्र खलील, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 46 वर्ष *आपराधिक इतिहास:* *1. सना उल्ला उर्फ सनवर* 1.मु0अ0सं0 303/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना कुड़वार 2.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कुड़वार 3.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *2. महताब अहमद* 1.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *3. अकील उर्फ बब्बू* 1.मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बन्धुआकला 2.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *बरामदगी:* 03 अदद देशी तमंचा .315 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद छेनी 01 अदद हथौड़ा 01 अदद आरी ब्लेड 01 अदद पाना रॉड 01 अदद पेचकस *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सरोज का0 शैलेन्द्र यादव का0 ईशू यादव का0 रवि प्रताप का0 सद्दाम हुसैन1
- सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत की बाइट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है। ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔔2
- संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।3
- परशुराम जयंती पर अमेठी में ब्राह्मण समाज का जुटान, विधायक महराजी प्रजापति के कार्यक्रम से पूर्व मंत्री परिवार ने दिया बड़ा सियासी संदेश1
- भगवान परशुराम की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम जयकारो से गूँज उठी नगर पंचायत अमेठी भगवान परशुराम जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए कहीं शोभायात्रा का आयोजन हुए तो कहीं शरबत हलुआ वितरित किए गए रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके पूजा अर्चना कराया इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी तथा हर्ष महाराज के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई भक्तगण गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, भारत माता की जय के उद्घोष लगाते हुए शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया विगत वर्षों की भांति यह शोभायात्रा में सर्ब समाज के लोगों के साथ निकाली गई अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला अरविंद चतुर्वेदी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला अभिजित त्रिपाठी डाक्टर देवमणि तिवारी बबलू तिवारी सहित हजारों लोग थे कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इसके पहले ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने शिवमन्दिर रामनगर से शोभायात्रा निकाली जो नगर भ्रमण करते हुए गौरीगंज गई शिव कुमार मिश्र काशी तिवारी अन्नत विक्रम सिंह आदि थे सगरा तिराहा पर शरबत वितरण धर्मेंद्र शुक्ला उनके साथियों ने किया विप्र शक्ति सेना ने किया गोष्ठी का आयोजन विप्र शक्ति सेना भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अधिवक्ता बृजेश मिश्र प्रमोद मिश्र दीपू पाण्डेय रणजीत आदि ने परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला3
- अमेठी। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर संग्रामपुर विकास खंड के तिवारीपुर गांव में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। शोभायात्रा तिवारीपुर गांव से प्रारंभ होकर करनाईपुर, रानीपुर, पहिया होते हुए पुनः तिवारीपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान परशुराम के जयघोष, भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। इस आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह के प्रतिनिधि विजय पाल उपाध्याय ने उपस्थित लोगों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें धर्म, न्याय और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अमन दुबे, लालू तिवारी, आनंद तिवारी, राज शुक्ल, हर्ष तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजकों की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।2
- सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा कदम: हिस्ट्रीशीटरों से दिलाई गई अपराध न करने की शपथ सुल्तानपुर। जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर एक अनोखी पहल करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने में बुलाकर सामूहिक शपथ दिलाई। थाना करौंदी कला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों को विभिन्न क्षेत्रों से बुलाया गया, जहां उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अपराधियों ने लिखित शपथ पत्र भरकर यह आश्वासन दिया कि वे कानून का पालन करेंगे और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इस दौरान शपथ पत्र का प्रदर्शन भी किया गया, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी ज्ञानेश दुबे ने बताया कि यह पहल अपराध की पुनरावृत्ति रोकने और अपराधियों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी हिस्ट्रीशीटर दोबारा अपराध में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल को जिले में सराहा जा रहा है।2
- *दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 🔷* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 19.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0214/2026 धारा 309(4)/308(5)/351(3)/317(2) बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम, 2021 से संबंधित वांछित अभियुक्त शाजिद अहमद उर्फ भोलू पुत्र अली हुसैन, निवासी मोहल्ला फरास टोला थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* *बरामदगी:* 02 अदद मोबाइल फोन ₹600 नकद *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 1.उ0नि0 श्री प्रदीप यादव 2.उ0नि0 श्री कृष्ण पाल सिंह 3.हे0का0 रूपेश यादव 4.का0 मोहित कुमार3