व्यू के लिए बनाया गया छेड़खानी का फर्जी वीडियो वायरल, जांच में सामने आई सच्चाई आजकल सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक पाने की होड़ में लोग ऐसे-ऐसे रील बना रहे हैं, जिन्हें देखकर कई लोग भ्रमित हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मोतिहारी जिले के चकिया एनएच किनारे का तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ऑटो पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसे छेड़ते हुए नजर आता है। पहली नजर में देखने पर मामला किसी दूसरे समुदाय के युवक द्वारा लड़की से छेड़खानी का प्रतीत होता है। हालांकि जब इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया था। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक चकिया का रहने वाला है, जबकि लड़की साहेबगंज की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया के लिए यह वीडियो शूट कर रहे थे। इस तरह के वीडियो को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि बिना सत्यापन के किसी भी वायरल कंटेंट पर भरोसा न करें।
व्यू के लिए बनाया गया छेड़खानी का फर्जी वीडियो वायरल, जांच में सामने आई सच्चाई आजकल सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक पाने की होड़ में लोग ऐसे-ऐसे रील बना रहे हैं, जिन्हें देखकर कई लोग भ्रमित हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मोतिहारी जिले के चकिया एनएच किनारे का तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ऑटो पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसे छेड़ते हुए नजर आता है। पहली नजर में देखने पर मामला किसी दूसरे समुदाय के युवक द्वारा लड़की से छेड़खानी का प्रतीत होता है। हालांकि जब इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया था। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक चकिया का रहने वाला है, जबकि लड़की साहेबगंज की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया के लिए यह वीडियो शूट कर रहे थे। इस तरह के वीडियो को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि बिना सत्यापन के किसी भी वायरल कंटेंट पर भरोसा न करें।
- तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात ठिकानों को निशाना बनाकर की गई। सरकार ने इसे हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में “इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन” बताया है और दावा किया है कि हमलों की साजिश अफगानिस्तान की जमीन से संचालित नेटवर्क ने रची थी।1
- ईमानदार पुलिस को घोषित कर दिया गया गोपालगंज में और यह पुलिस अति पिछड़ा से आता है या नहीं बैकवर्ड1
- कटिहार में नैतिक शक्तियों का विशाल प्रदर्शन, प्राउटिस्ट सर्व समाज व अंगिका समाज की रैली में उमड़ा जनसैलाब। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) कटिहार 22 फरवरी 2026 कटिहार:-प्राउटिस्ट सर्व समाज एवं अंगिका समाज के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को आयोजित “नैतिक शक्तियों के महासमागम” के तहत शहर में भव्य रैली निकाली गई। सुबह से ही जिले व बाहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं का आगमन शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक सभी को व्यवस्थित कर व्यापक रूप से रैली का शुभारंभ किया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा।रैली मनिहारी मोड़ से प्रारंभ होकर जीआरपी चौक, जगरनाथ मंदिर रोड होते हुए पीएनजी चौक पहुँची और पुनः निर्धारित मार्ग से वापस लौटी। हाथों में नैतिक संदेशों से लिखे बैनर, विभिन्न समाजों के झंडे और नारों के साथ निकली यह रैली अनुशासन व संगठन की मिसाल बनी। अंगिका समाज की वाहिनी ने रैली को सुदृढ़ व व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। रैली में प्राउटिस्ट सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य दिलीप सिंह सागर,महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद, सुशील रंजन, अजय देव, सकलदेव, राजेश सिंह, इंजीनियर विजय प्रभात, डॉक्टर ए.के. भास्कर सहित देश के विभिन्न कोनों से आए करीब 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। रैली के दौरान “मानव-मानव एक है”, “एक चूल्हा-एक चौका, एक है मानव समाज”, “विश्व के नैतिकवादियों एक हो” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।मीडिया से बातचीत में आचार्य दिलीप सिंह सागर ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में बिखरी नैतिक शक्तियों को एक मंच पर लाने की दिशा में निर्णायक कदम है। जब सभी नैतिकवादी एक सोच और संकल्प के साथ कार्य करेंगे, तब समाज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और एक सभ्य व न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण होगा। वहीं महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्राउटवादी व्यवस्था को अपनाना आवश्यक है। इससे सरकार से लेकर आम नागरिक तक को खुशहाल जीवन मिलेगा और समाज में समरसता व खुशहाली स्थापित होगी।नैतिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और मानव-एकता के संदेश के साथ निकली यह रैली शहर में चर्चा का विषय बनी रही और महासमागम के उद्देश्य को मजबूती से सामने रखा।1
- खेत बचाने के नाम पर नीलगाय और जंगली सूअर मारने की अनुमति दी गई है — लेकिन इलाके में चर्चा है कि इनका मांस ₹100–150 किलो तक बिक रहा है। अगर नियम कहता है दफनाना अनिवार्य है, तो ये बाज़ार तक कैसे पहुँच रहा है? 👉 यह अफ़वाह है या सच्चाई — इसकी निष्पक्ष जाँच ज़रूरी है। जनता जवाब चाहती है — सच क्या है? वीडियो देखें, अपनी राय दें और शेयर करें ताकि सच सामने आए। #Nilgai #JungliSuar #GroundReport #LocalIssue #BiharNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- nale ka Pani khet mein jakar nuksan Kar Raha Hai ismein Koi sunai nahin mara Sugauli prakhand ward number 11 fulvariya panchayat1
- मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया। सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित छापेमारी शुरू की और संदिग्धों की घेराबंदी कर दी। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया शिव मंदिर के पास स्थित आर.के. ज्वेलर्स के समीप से अक्षय कुमार और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से दो देसी कट्टा, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार एंड्रॉयड मोबाइल सहित सिम बरामद किए गए। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सामने आया कि इस वारदात की योजना में राजा ठाकुर और चंकी पांडेय भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी थी। जांच में यह भी पता चला कि बरामद हथियार पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर निवासी अवनीश कुमार सिंह उर्फ देवा द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। उसे मोतिहारी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर विजय कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित धर्मेंद्र कुमार, इंद्रजीत पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, पुरुषोत्तम पांडेय, विश्वनाथ सिंह, निलेश कुमार ,रामदुलार सिंह , राजेश शर्मा, आनंद कुमार आदि शामिल थे। इस मामले में कांड संख्या 192/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।3
- मनोज भारती बोले जैसे-जैसे लोग हमसे जुड़ने गए वैसे-वैसे ही इस बार भी लोग हमसे जुड़ेंगे और इस बार कोई गलती नहीं होगी1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) किशनगंज 21 फरवरी 2026-माननीय सांसद डॉ. मो. जावेद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, माननीय मंत्री, उद्योग विभाग एवं पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में जिले के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ICDS, बुडको, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, खनन विभाग, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, विद्युत विभाग, जिला योजना, नगर निकाय, PHED, पथ निर्माण विभाग, BCD, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई प्रमंडल, सहकारिता विभाग,अल्पसंख्यक विभाग सहित अन्य विभागों की स्थिति पर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सभी माननीय विधायकों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को रखा गया। इसमें सड़कों की जर्जर स्थिति, ठेकेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने एवं जांच कर कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। ICDS पोठिया से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जांच, किशनगंज में निगरानी विभाग की कार्रवाई, छतरगाछ में निर्माणाधीन अस्पताल में प्रयुक्त स्थानीय बालू की गुणवत्ता जांच, नशा एवं कैंसर से बचाव हेतु जन-जागरूकता, अल्पसंख्यक छात्रावासों के रखरखाव तथा बिना मान्यता के CBSE/ICSE विद्यालयों की जांच जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किशनगंज जिले में व्यापक कार्य हुए हैं, अतः कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता से जिले की छवि प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ICDS पोठिया से संबंधित विषय पर उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए प्रकरण की जांच की आवश्यकता बताई तथा इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखने हेतु सभी विधायकों से आग्रह किया।माननीय सांसद महोदय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित योजनाओं की नियमित जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए, ताकि उनके सहयोग से कार्यों में तेजी लाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में रिक्त चिकित्सक पदों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। टप्पू-दिघलबैंक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास निजी अस्पतालों द्वारा अवैध रेफरल की शिकायत पर जिला पदाधिकारी ने अवगत कराया कि आकस्मिक निरीक्षण हेतु टीम गठित कर जांच की जा रही है।किशनगंज जिले में बढ़ते कैंसर मामलों पर गंभीर चर्चा करते हुए माननीय सांसद महोदय ने बताया कि प्रधान सचिव स्तर से समन्वय स्थापित कर जांच टीम भेजी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं PHED की संयुक्त जिला स्तरीय टीम गठित कर जिले के विभिन्न स्थानों से पेयजल के नमूने लेने का निर्देश दिया गया। अवैध खनन में संलिप्त पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, कटावरोधी कार्य, बॉर्डर पिचिंग एवं बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। रमजान नदी के सुंदरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई तथा भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में माननीय सांसद महोदय ने कहा कि दिशा की बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने जिले के औद्योगिक विकास, इंडस्ट्रियल हब में स्थानीय लोगों को रोजगार, भूमि के दुरुपयोग पर रोक एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए संतुलित एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिन विषयों पर इस बैठक में चर्चा नहीं हो सकी, उन्हें आगामी बैठक में शामिल करने की बात कही गई। माननीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाए। ICDS की समीक्षा में उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब तक 86 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।बुडको, शिक्षा विभाग, NHAI, PHED (नल-जल योजना) एवं पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री महोदय ने विभिन्न समितियों के गठन, स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध सुधार तथा अभियंताओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। नल-जल योजना में पीले पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में कारण स्पष्ट करने एवं एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक के समापन पर माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि बैठक अत्यंत लाभकारी रही। पदाधिकारियों की तैयारी, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं टीम भावना सराहनीय रही, जिसका प्रत्यक्ष लाभ जिले के विकास में परिलक्षित हो रहा है।बैठक में एडीएम श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीडीसी श्री प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी - सह - जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।3
- मझौलिया प्रखंड के जौकटिया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार पटेल को अध्यक्ष तथा व्यास पटेल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं उपाध्यक्ष व्यास पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रखंड में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी ने एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी अरसद अली,सत्यनारायण ठाकुर, दूधनाथ सिंह, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, नागेंद्र पांडे, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व सरपंच मनोज पटेल, मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ साह, निक्कू पटेल, रवि भूषण पटेल समिति सदस्य राजकुमार चौधरी ,प्रमोद सिंह, राजू कुमार ,विकास कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।3