पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने लिया भाग* *21 जून से विद्यालय खोलने का किया विरोध* *प्रदेशभर में महासदस्यता अभियान का ऐलान* सवाईमाधोपुर -राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक होटल गणगौर, जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना सहित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, बैठक में संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने और भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना ने किया। प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में होती है, और हमारा उद्देश्य प्रत्येक शिक्षक की आवाज़ को मजबूती देना है। प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने कहा कि 15 अक्टूबर को शिक्षा संकुल जयपुर में शिक्षक संगठनों की बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा व प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा द्वारा 1 अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू करने तथा ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन सहित किसी भी अवकाश में कटौती नहीं करने के बारे में सभी शिक्षक संगठनों को आश्वस्त किया गया लेकिन 6 मार्च को शिक्षक संगठनों की बैठक में 21 जून से विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया जिसका संगठन विरोध करता है तथा राजस्थान की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने का निर्णय ही उचित है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा कहा कि एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया जिनमें मुख्य रूप से 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शुरू करने, 6 वर्ष से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदोन्नत प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करने, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शीघ्र स्टाफिंग पैटर्न करवाने, पंचायत शिक्षक ,विद्यालय सहायक, संविदा शिक्षक, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर को स्थाई कर्मचारी घोषित करने,विद्यालयों को कम्पोजिट ग्रांट, ईको क्लब राशि , खेलकूद सामग्री, कक्षा एक से आठवीं में अध्ययरत छात्रों हेतु निःशुल्क पोशाक उपलब्ध करवाने, दो से अधिक संतान वाले सभी कर्मचारियों को पदोन्नति एवं एसीपी के लाभ अन्य कर्मचारियों की तरह दिलवाने, शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 में पदस्थापित शारीरिक शिक्षको के शीघ्र स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण करने, सीधी भर्ती 2007-08 में नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति को दूर करने, शिक्षकों को टेट की बाध्यता से मुक्त करवाने आदि मांगों का शीघ्र समाधन हेतु एक सशक्त मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परिवाद समिति इंद्राज जाखड़, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीणा, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा, प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरी लाल प्रजापत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर यादव, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष गोपी कुमावत, प्रदेश सलाहकार विजय शर्मा, दशरथ सोलंकी एवं भंवराराम जाखड़ सहित प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, अधिकाधिक शिक्षकों को जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया।

- सवाई माधोपुर परिमंडल कार्यालय जयपुर द्वारा दिए लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में डाक अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में सवाई माधोपुर उपखण्ड में आज शाखा डाकघर कुस्तला ने "शाखा डाकघर शतकवीर" अभियान में एक दिन में 143 खाते खोले गए । शाखा डाकपाल मुरारी लाल मीना ने सवाई माधोपुर उपखंड में एक साथ इतने खाते खोलकर इतिहास रच दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक विश्वेंद्र दुबे ने बीपीएम मुरारी लाल मीना को साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेलोसियर रमाकांत शर्मा ,शेरसिंह मीना, सुमित शर्मा, नीरज कुमार मीना, राहुल कुमार सहित सभी शाखा डाकपाल व ग्रामीण मोजूद रहे।1
- Post by राजन सवाई माधोपुर1
- एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा संचालित कामगार महिला अधिकार अभियान के अंतर्गत बुनकर बस्ती एवं माचेड़ा क्षेत्र में महिला श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य क्रियान्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के दौरान रामराज बैरवा एवं हेमराज भील द्वारा कामगार महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में वे कैसे शिकायत दर्ज कर सकती हैं और उन्हें कानूनी रूप से क्या संरक्षण प्राप्त है। इसके अलावा, महिलाओं को उनके श्रम अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं—जैसे श्रमिक पंजीकरण, मातृत्व लाभ, पेंशन एवं स्वास्थ्य योजनाओं—की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपने सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। एक्शनएड के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिला श्रमिकों को जागरूक बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सशक्त करना बेहद आवश्यक है, ताकि वे सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भाग लिया।1
- फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!1
- उनियारा. उपखण्ड के पचाला गांव निवासी धारा सिंह मीणा का परिवार जब लाखेरी में एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माण कार्य के लिए लगाए गए मिट्टी के ढेर और बैरिकेडिंग से टकरा गई। रात के अंधेरे में सड़क अवरोधों का सही अंदाजा न होने के कारण हुई इस भीषण टक्कर में रामफूल मीणा (60 वर्ष) और उनके पोते आकाश (16 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य, कमलेश और एक अन्य बुजुर्ग रामफूल (70 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जयपुर रेफर किया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे पचाला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है।3
- Post by Jitendra Prajapati1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- सवाई माधोपुर जिले के खण्डार शहर स्थित घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है जब छापर कॉलोनी में आज दो कुत्तों ने भटककर छापर कॉलोनी में आए हिरण के बच्चे का शिकार कर उसे घायल कर दिया जिसे वन विभाग विभाग रूम पर सूचना मिलने पर वन विभाग के गश्ती दल ने सवरे आठ बजे रेस्क्यू किया। फोरेस्टर अमरसिंह से जानकारी करने के बाद उन्होने बताया कि जब घायल हिरण को रेस्क्यू कर लाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रेस्क्यू टीम में गिर्राज सैनी वन रक्षक मुकेश जाट फोरेस्टर हनुमान होम गार्ड व होम गार्ड स्टाफ मौजूद था । प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि कुत्ते पालतू थे। फोरेस्टर अमरसिंह ने बताया कि कुत्ते पालतू थे और आप उनके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जायेगा तो उन्होने बताया कि यदि ऐसा हे तो हम जांच करेगे और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।1