Shuru
Apke Nagar Ki App…
फलोदी में शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!
जनहित आवाज
फलोदी में शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!
More news from राजस्थान and nearby areas
- फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!1
- सवाई माधोपुर। जिले की नई पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी पत्रकारों के साथ गेट टू गैदर वार्ता की और फीडबैक लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि जिले में अपराध को रोकने के लिए पुलिस पूरे प्रयास करेंगी। मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि सवाई माधोपुर पुलिस सिटीजन सेंटर, पुलिसिंग का एक सेंटर स्थापित करेंगी। जिसमें राजस्थान पुलिस की कई प्राथमिकताएं रहेगी।एसपी ने कहा कि पुलिस की मीडिया के साथ आमजन के साथ और हमारे पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग के साथ स्ट्रीक संवेदनशील ,प्रोफेशनल एक मॉडर्न के साथ पुलिस बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सवाई माधोपुर की जनता से भी अपील की है । कि किसी भी समस्या को लेकर वह सीधे पुलिस अधीक्षक से मिलकर उसकी जानकारी दे सकते हे। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने अपने नंबर भी जारी किये है। ओर उन्होंने कहा कि उसके अलावा एक नंबर ऐसा भी जारी किया जाएगा ताकि जो भी समस्या हे ओर उसमें अगर गलत पाया जाता हे तो उसके ऊपर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले की जो भी महिलाएं हे जो किसी कार्यालय में काम के लिया जा रही हो घर में हो,सड़क पर हो वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। एसपी ने कहा कि महिला के साथ अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो पुलिस तुरंत उसके ऊपर तुरंत कार्यवाही करेगी। ताकि उनका पुलिस पर विश्वास कायम रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने जिले में अवैध बजरी परिवहन,नशाखोरी ओर साइबर फ्रॉड जैसे मामलों को भी रोकथाम को लेकर मीडिया को पूर्ण विश्वास दिलाया।1
- Post by राजन सवाई माधोपुर1
- गंगापुर सिटी के पास स्थित रायसना में बिजली विभाग द्वारा निंदनीय घटना के उपरोक्त में ज्ञापन1
- उनियारा. उपखण्ड के पचाला गांव निवासी धारा सिंह मीणा का परिवार जब लाखेरी में एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माण कार्य के लिए लगाए गए मिट्टी के ढेर और बैरिकेडिंग से टकरा गई। रात के अंधेरे में सड़क अवरोधों का सही अंदाजा न होने के कारण हुई इस भीषण टक्कर में रामफूल मीणा (60 वर्ष) और उनके पोते आकाश (16 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य, कमलेश और एक अन्य बुजुर्ग रामफूल (70 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जयपुर रेफर किया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे पचाला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है।3
- गंगापुर सिटी के रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में कैलाश के दौरान महिला की मृत्यु महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने लगाई गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप और कहा कि महिला स्वास्थ थी तब भर्ती करवाई थी महिला के पेट की सफाई करवाने के लिए करवाई गई थी शाम को 7:00 बजे भारती पर डॉक्टर की लापरवाही कर लगाया परिजनों ने आरोप कहा कि 9:00 बजे तक हमें यह नहीं बताया कि महिला की हालत कैसी है1
- गंगापुर सिटी से रिपोर्ट: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही आइसक्रीम को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर मिल रही कई सस्ती आइसक्रीम में असली दूध और क्रीम की जगह पोम ऑयल (Palm Oil) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पोम ऑयल का अधिक सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों, मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों में इसका असर और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी और पाचन तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है। शहर के कई इलाकों में सस्ती आइसक्रीम खुलेआम बेची जा रही है, जिन पर न तो किसी तरह की ब्रांडिंग है और न ही सामग्री की सही जानकारी दी जाती है। यह आइसक्रीम देखने में आकर्षक और स्वाद में मीठी जरूर होती है, लेकिन अंदर से यह सेहत के लिए “धीमा जहर” साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच में ढिलाई बरती जा रही है, जिससे ऐसे उत्पाद आसानी से बाजार में बिक रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।1
- गंगापुर सिटी के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र स्थित बजरंगपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी हुई दानपेटी बाद में गांव के पीछे एक खेत में टूटी हुई अवस्था में मिली। मंदिर के पुजारी रघुवीर ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को पूजा के बाद घर चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे मंदिर पहुंचे, तो दानपेटी गायब मिली। मंदिर परिसर में तलाश के बाद, पीछे खेत में दानपेटी टूटी हुई हालत में पड़ी मिली।1