कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू हुई एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी सवाई माधोपुर। जिले की नई पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सभी पत्रकारों के साथ गेट टू गैदर वार्ता की और फीडबैक लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि जिले में अपराध को रोकने के लिए पुलिस पूरे प्रयास करेंगी। मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि सवाई माधोपुर पुलिस सिटीजन सेंटर, पुलिसिंग का एक सेंटर स्थापित करेंगी। जिसमें राजस्थान पुलिस की कई प्राथमिकताएं रहेगी।एसपी ने कहा कि पुलिस की मीडिया के साथ आमजन के साथ और हमारे पुलिस कम्युनिटी पुलिसिंग के साथ स्ट्रीक संवेदनशील ,प्रोफेशनल एक मॉडर्न के साथ पुलिस बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सवाई माधोपुर की जनता से भी अपील की है । कि किसी भी समस्या को लेकर वह सीधे पुलिस अधीक्षक से मिलकर उसकी जानकारी दे सकते हे। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने अपने नंबर भी जारी किये है। ओर उन्होंने कहा कि उसके अलावा एक नंबर ऐसा भी जारी किया जाएगा ताकि जो भी समस्या हे ओर उसमें अगर गलत पाया जाता हे तो उसके ऊपर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक के ने कहा कि सवाई माधोपुर जिले की जो भी महिलाएं हे जो किसी कार्यालय में काम के लिया जा रही हो घर में हो,सड़क पर हो वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। एसपी ने कहा कि महिला के साथ अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो पुलिस तुरंत उसके ऊपर तुरंत कार्यवाही करेगी। ताकि उनका पुलिस पर विश्वास कायम रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने जिले में अवैध बजरी परिवहन,नशाखोरी ओर साइबर फ्रॉड जैसे मामलों को भी रोकथाम को लेकर मीडिया को पूर्ण विश्वास दिलाया।

- Kailash chand Yogiगंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थानbahut acchi soch hai aapki1 hr ago
- Kailash chand Yogiगंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान🙏1 hr ago
- Kailash chand Yogiगंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान👏1 hr ago
- Kailash chand Yogiगंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान🤝1 hr ago
- पचाला (टोंक)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पचाला में आज उस वक्त मातम छा गया जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पचाला गांव के एक ही परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचाला निवासी धारा सिंह मीणा का परिवार लाखेरी के पास डडवाडा गांव में अपनी बुआ के घर विवाह समारोह से वापस घर लौट रहा था। हादसे का कारण: बताया जा रहा है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा कोटा की तरफ से चालू है, जबकि दूसरी दिशा का मार्ग अभी पूर्ण रूप से शुरू नहीं हुआ है। रात के अंधेरे में एक्सप्रेसवे पर रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए मिट्टी के ऊंचे ढेर और बैरिकेडिंग का समय पर आभास नहीं हो पाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हताहतों का विवरण: इस हृदयविदारक हादसे में धारा सिंह के पिता रामफूल मीणा (उम्र 60 वर्ष) और उनके पुत्र आकाश (उम्र 16 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, धारा सिंह की पत्नी कमलेश और एक अन्य बुजुर्ग परिजन रामफूल (उम्र 70 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत जयपुर रेफर कर दिया गया है, जहाँ वे उपचाराधीन हैं। गांव में शोक की लहर: एक ही परिवार के दादा और पोते की एक साथ मृत्यु की खबर जैसे ही पचाला गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है और निर्माणाधीन रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर रोष व्यक्त किया है।1
- Post by राजन सवाई माधोपुर1
- खंडार। बंधन कोननगर संस्था द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक के वित्तीय सहयोग से सवाई माधोपुर जिले के खंडार ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में एनीमिया और कुपोषण की रोकथाम करना है। जिसमें संस्था के सहायक प्रबंधक गिरीश तिवारी एवं क्षेत्रीय समन्वयक प्रतीक सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों की लगभग 260 दीवारों पर स्वास्थ्य संबंधी संदेशों की डिजिटल वॉल पेंटिंग करवायी गई है। इन पेंटिंग्स के माध्यम से आमजन को सरल और प्रभावी तरीके से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।1
- फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!1
- उनियारा. उपखण्ड के पचाला गांव निवासी धारा सिंह मीणा का परिवार जब लाखेरी में एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माण कार्य के लिए लगाए गए मिट्टी के ढेर और बैरिकेडिंग से टकरा गई। रात के अंधेरे में सड़क अवरोधों का सही अंदाजा न होने के कारण हुई इस भीषण टक्कर में रामफूल मीणा (60 वर्ष) और उनके पोते आकाश (16 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य, कमलेश और एक अन्य बुजुर्ग रामफूल (70 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जयपुर रेफर किया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे पचाला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है।3
- भगत सिंह दिवस पर किसानों की हुंकार, शुगर मिल मांग,#rajasthan #kesoraypatannews #latestupdates1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- सवाई माधोपुर संत सेवा आश्रम श्री बनखंडी बालाजी ठींगला जटवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास सवाई माधोपुर में महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास आचार्य पंडित श्री बालकृष्ण जी शास्त्री छोटी उदेई वालों ने गज ग्राह की कथा, गजराज का उद्धार, समुद्र मंथन की कथा, बलि की स्वर्ग विजय,वामन अवतार की कथा,मीन अवतार की कथा, सूर्य वंश की कथा, गंगा अवतरण की कथा,राम अवतार, भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन,सीता जी का विवाह ,राम वनवास की कथा,लंका विजय, चंद्र वंश की कथा भगवान कृष्ण का अवतार, नंदोत्सव की कथा का वर्णन किया।। पंच कुंडीय यज्ञ के यज्ञ आचार्य श्री लालचंद जी गौतम यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री रामप्रसाद जी ने बताया कि प्रधान कुंड पर श्री महेंद्र जी खंडेलवाल, सूर्य कुंड पर राजवीर जी,चन्द्र कुंड पर श्री इन्द्रेशजी चौधरी, षडस्त्र कुंड पर गोकुल जी मीना ,योनि कुंड पर श्री सुनील जी चौधरी ने वेद मंत्रों से आहुतियां दी।। महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज ने बताया कि 27 मार्च 2026 तक यज्ञ और भागवत कथा का आयोजन होगा।।1