पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सवाई माधोपुर संत सेवा आश्रम श्री बनखंडी बालाजी ठींगला जटवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास सवाई माधोपुर में महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास आचार्य पंडित श्री बालकृष्ण जी शास्त्री छोटी उदेई वालों ने गज ग्राह की कथा, गजराज का उद्धार, समुद्र मंथन की कथा, बलि की स्वर्ग विजय,वामन अवतार की कथा,मीन अवतार की कथा, सूर्य वंश की कथा, गंगा अवतरण की कथा,राम अवतार, भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन,सीता जी का विवाह ,राम वनवास की कथा,लंका विजय, चंद्र वंश की कथा भगवान कृष्ण का अवतार, नंदोत्सव की कथा का वर्णन किया।। पंच कुंडीय यज्ञ के यज्ञ आचार्य श्री लालचंद जी गौतम यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री रामप्रसाद जी ने बताया कि प्रधान कुंड पर श्री महेंद्र जी खंडेलवाल, सूर्य कुंड पर राजवीर जी,चन्द्र कुंड पर श्री इन्द्रेशजी चौधरी, षडस्त्र कुंड पर गोकुल जी मीना ,योनि कुंड पर श्री सुनील जी चौधरी ने वेद मंत्रों से आहुतियां दी।। महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज ने बताया कि 27 मार्च 2026 तक यज्ञ और भागवत कथा का आयोजन होगा।।
पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सवाई माधोपुर संत सेवा आश्रम श्री बनखंडी बालाजी ठींगला जटवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास सवाई माधोपुर में महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास आचार्य पंडित श्री बालकृष्ण जी शास्त्री छोटी उदेई वालों ने गज ग्राह की कथा, गजराज का उद्धार, समुद्र मंथन की कथा, बलि की स्वर्ग विजय,वामन अवतार की कथा,मीन अवतार की कथा, सूर्य वंश की कथा, गंगा अवतरण की कथा,राम अवतार, भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन,सीता जी का विवाह ,राम वनवास की कथा,लंका विजय, चंद्र वंश की कथा भगवान कृष्ण का अवतार, नंदोत्सव की कथा का वर्णन किया।। पंच कुंडीय यज्ञ के यज्ञ आचार्य श्री लालचंद जी गौतम यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री रामप्रसाद जी ने बताया कि प्रधान कुंड पर श्री महेंद्र जी खंडेलवाल, सूर्य कुंड पर राजवीर जी,चन्द्र कुंड पर श्री इन्द्रेशजी चौधरी, षडस्त्र कुंड पर गोकुल जी मीना ,योनि कुंड पर श्री सुनील जी चौधरी ने वेद मंत्रों से आहुतियां दी।। महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज ने बताया कि 27 मार्च 2026 तक यज्ञ और भागवत कथा का आयोजन होगा।।
- पचाला (टोंक)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पचाला में आज उस वक्त मातम छा गया जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पचाला गांव के एक ही परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पचाला निवासी धारा सिंह मीणा का परिवार लाखेरी के पास डडवाडा गांव में अपनी बुआ के घर विवाह समारोह से वापस घर लौट रहा था। हादसे का कारण: बताया जा रहा है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा कोटा की तरफ से चालू है, जबकि दूसरी दिशा का मार्ग अभी पूर्ण रूप से शुरू नहीं हुआ है। रात के अंधेरे में एक्सप्रेसवे पर रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए मिट्टी के ऊंचे ढेर और बैरिकेडिंग का समय पर आभास नहीं हो पाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हताहतों का विवरण: इस हृदयविदारक हादसे में धारा सिंह के पिता रामफूल मीणा (उम्र 60 वर्ष) और उनके पुत्र आकाश (उम्र 16 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, धारा सिंह की पत्नी कमलेश और एक अन्य बुजुर्ग परिजन रामफूल (उम्र 70 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत जयपुर रेफर कर दिया गया है, जहाँ वे उपचाराधीन हैं। गांव में शोक की लहर: एक ही परिवार के दादा और पोते की एक साथ मृत्यु की खबर जैसे ही पचाला गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है और निर्माणाधीन रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर रोष व्यक्त किया है।1
- Post by राजन सवाई माधोपुर1
- एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा संचालित कामगार महिला अधिकार अभियान के अंतर्गत बुनकर बस्ती एवं माचेड़ा क्षेत्र में महिला श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य क्रियान्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के दौरान रामराज बैरवा एवं हेमराज भील द्वारा कामगार महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में वे कैसे शिकायत दर्ज कर सकती हैं और उन्हें कानूनी रूप से क्या संरक्षण प्राप्त है। इसके अलावा, महिलाओं को उनके श्रम अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं—जैसे श्रमिक पंजीकरण, मातृत्व लाभ, पेंशन एवं स्वास्थ्य योजनाओं—की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपने सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। एक्शनएड के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महिला श्रमिकों को जागरूक बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सशक्त करना बेहद आवश्यक है, ताकि वे सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भाग लिया।1
- फलोदी। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय फलोदी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहीदों की याद में समाज में सेवा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। हेल्पिंग हैंड्स टीम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान दें। 📞 संपर्क: 9799817729 शहीदों की याद में सेवा का जज्बा—फलोदी बना मिसाल!1
- उनियारा. उपखण्ड के पचाला गांव निवासी धारा सिंह मीणा का परिवार जब लाखेरी में एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माण कार्य के लिए लगाए गए मिट्टी के ढेर और बैरिकेडिंग से टकरा गई। रात के अंधेरे में सड़क अवरोधों का सही अंदाजा न होने के कारण हुई इस भीषण टक्कर में रामफूल मीणा (60 वर्ष) और उनके पोते आकाश (16 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य, कमलेश और एक अन्य बुजुर्ग रामफूल (70 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जयपुर रेफर किया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे पचाला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है।3
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- नैनवाँ पालिका में ठेकों पर सवाल, पारदर्शिता पर गंभीर आरोप,#rajasthan #bundi #nainwanews #latestnews1
- सवाई माधोपुर संत सेवा आश्रम श्री बनखंडी बालाजी ठींगला जटवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास सवाई माधोपुर में महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज जी के पावन सानिध्य में आयोजित पंच कुंडीय श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास आचार्य पंडित श्री बालकृष्ण जी शास्त्री छोटी उदेई वालों ने गज ग्राह की कथा, गजराज का उद्धार, समुद्र मंथन की कथा, बलि की स्वर्ग विजय,वामन अवतार की कथा,मीन अवतार की कथा, सूर्य वंश की कथा, गंगा अवतरण की कथा,राम अवतार, भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन,सीता जी का विवाह ,राम वनवास की कथा,लंका विजय, चंद्र वंश की कथा भगवान कृष्ण का अवतार, नंदोत्सव की कथा का वर्णन किया।। पंच कुंडीय यज्ञ के यज्ञ आचार्य श्री लालचंद जी गौतम यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री रामप्रसाद जी ने बताया कि प्रधान कुंड पर श्री महेंद्र जी खंडेलवाल, सूर्य कुंड पर राजवीर जी,चन्द्र कुंड पर श्री इन्द्रेशजी चौधरी, षडस्त्र कुंड पर गोकुल जी मीना ,योनि कुंड पर श्री सुनील जी चौधरी ने वेद मंत्रों से आहुतियां दी।। महन्त श्री राम बालक दास जी महाराज ने बताया कि 27 मार्च 2026 तक यज्ञ और भागवत कथा का आयोजन होगा।।1