Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sevaram Kashyap
More news from Harnathpur Nauli 83 Palei and nearby areas
- Post by Sevaram Kashyap1
- इस्लामनगर ब्लॉक परिसर मैं सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड अध्यक्ष प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध हुए। रामवीर शर्मा विजयी प्रमाण पत्र लेते हुए।1
- संभल में प्रभारी मंत्री ने ली सलामी सलामी के बाद दिया बयान में कहा केंद्रीय बजट 2026-27 विकास को देगा नई रफ्तार, यूपी को मिलेगा बड़ा लाभ1
- चोरी की दो बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, साथी फरार "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया। लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।2
- स्थान: फतेहपुर सिकरी, आगरा, उत्तर प्रदेश बब्बी चौधरी एक मुस्लिम व्यक्ति की चिकन की दुकान पर उसे बंद करवाने के लिए दबाव बनाने गए। जब दुकानदार ने मना कर दिया, तो बब्बी ने बजरंग दल को बुलाने की धमकी दी, जिसका उस मुस्लिम व्यक्ति और एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बहादुरी और दृढ़ता से विरोध किया।1
- बरेली पुलिस ने किया ढाबे पर देह व्यापार का भंडाफोड़। 3 पुरुष, 3 महिला व ढाबा संचालक सहित 7 गिरफ्तार।1
- एंकर:जनपद संभल की चंदौसी में प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी का बड़ा बयान, नकल कराते पकड़े जाने पर एनएसए के तहत होगी कार्रवाई साथ ही लगेगा एक करोड़ का जुर्माना। वी/ओ: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी जिसको लेकर सरकार की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जनपद संभल की चंदौसी में प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि 18 तारीख से जो बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है हमारी तैयारी जैसे पहले थी उससे भी अच्छी है किसी प्रकार की प्रदेश भर में नकल नहीं होगी अगर किसी ने हिम्मत की जरा सी भी नकल करवाने के बारे में सोचा भी और वो पकड़ा गया तो उस पर एनएसए लगेगी और एक करोड़ का जुर्माना होगा और जेल जाएगा। वही इस बार परीक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए कक्ष निरीक्षकों के आई-कार्ड पर क्यूआर कोड लगाए जाने से सम्बंधित सवाल पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि हर कक्ष निरीक्षक की अलग पहचान होगी और उसी पहचान के आधार पर उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी, जिससे परीक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। सरकार के इन कड़े कदमों से साफ है कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। बाइट:गुलाब देवी,माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री यूपी1
- Post by Thakur Sobran singh ptrkar1