Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pawan Raj pasi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Pawan Raj pasi1
- मामला उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के गांव नूरानपुर का है। जहां पर राम जानकी ठाकुर द्वारा मढ़ी की 18 एकड़ जमीन में से 9 एकड़ जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है। और 9 एकड़ जमीन को तहसील प्रशासन की देखरेख में पुलिस ने जो जोतने से रुकवा दिया। महंतों को भी मंदिर से हटा दिया जिससे मंदिर में पूजा बंद हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से महंत रामभद्र दास उर्फ रामू को मंदिर पर बैठाया, फिर चंदा से पैसा एकत्रित कर मंदिर में पूजा पाठ शुरू कराया, महंत ने कई बार दबंगों से जमीन छुड़वाने व खाली पड़ी जमीन को जुतवाने का तहसील प्रशासन से आग्रह किया, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई डीएम को दिए शिकायती पत्र में, व्यवस्थापक रामचंद्र दास उर्फ रामू ने जमीन दबंगों से कब्जा मुक्त करा कर मंदिर को सौपे जाने की मांग की है। सुनिए बाबा रामभद्र दास ऊर्फ रामू को। रिपोर्टर देवेंद्र शर्मा शाहजहांपुर1
- Post by Rajat Ai1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- HS TV कुलदीप ठाकुर 15 को बुजुर्गों को निशुल्क कराएँगे कैला देवी यात्रा1
- खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल व फीमेल1
- शाहजहांपुर। महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलालनगर मोहल्ले में एक दूध, दही और पनीर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल शाहजहांपुर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट सदर की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। आग लगने का कारण प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।1
- के बाद उक्त खनन व्यवसाई ने गेट इंचार्ज की पिटाई लगाने के साथ-साथ उनका मोबाइल तोड़ दिया, नाराज वन कर्मियों ने लालकुआं डिवीजन से लेकर हल्द्वानी तक सभी 11 गौला निकासी गेटों को बंद कर दिया गया है, फिलहाल देवरामपुर गेट में पुलिस, वन विभाग एवं वन निगम के कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः देवरामपुर गौला निकासी गेट में कांटे में बिना तुले एक दर्जन वाहन गौला नदी में प्रवेश कर गए, जिसकी सूचना कांटे में बैठे कर्मचारियों ने गेट इंचार्ज सौरभ मराठा को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गेट इंचार्ज ने बिना तुले वाहन स्वामियों को गेट में बुलवाया, तथा पुनः गाड़ी तुलवाने को कहा, इसके बाद मौके पर पहुंचे खनन स्वामियों ने उन्हें बताया कि उनकी गाड़ियां भर चुकी हैं, गाड़ी तुलवाने की प्रक्रिया उनके द्वारा की गई, परंतु कांटे में खराबी होने से गाड़ी का तोल नहीं आ पाया है, गेट इंचार्ज द्वारा सभी को निर्देश दिए गए कि भरी गाड़ी को खाली करके दोबारा तुड़वाया जाए, जिससे एक खनन व्यवसाई नाराज हो गया, और उनकी गेट इंचार्ज से तीखी नोकझोंक हो गई, जो कि तुरंत ही मारपीट में बदल गई, खनन व्यवसाई द्वारा वीडियो बना रहे गेट इंचार्ज का मोबाइल तोड़ दिया, तथा उनके साथ मारपीट भी कर दी। जिससे नाराज वन विकास निगम के कर्मचारियों ने पहले देवरामपुर गेट बंद किया, उसके बाद लालकुआं से लेकर शीशमहल तक के सभी 11 गेटों को बंद कर दिया गया है, साथ ही मौके पर लालकुआं कोतवाली पुलिस, वन विभाग एवं वन निगम के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया गया है। इधर डीएलएम धीरेश बिष्ट का कहना है कि खनन व्यवसाई द्वारा गेट इंचार्ज के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई है, जिसकी लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही बंद गेटों को खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस वाहन स्वामी ने मारपीट की है उसकी गाड़ी को सीज करके उसका गौला नदी का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। इधर देवरामपुर गौला निकासी गेट के अध्यक्ष भगवान धामी ने बताया कि प्रकरण में मारपीट होना दुर्भाग्यपूर्ण है, परंतु मारपीट की वजह कांटे में खराबी है, कांटे की खराबी की वजह से ही गाड़ी का तोल कंप्यूटर में नहीं आया और बात बढ़ गई।1