Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाबुआ के राणापुर में दो पक्ष आमने सामने जमकर झड़प और पत्थरबाजी
जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला
झाबुआ के राणापुर में दो पक्ष आमने सामने जमकर झड़प और पत्थरबाजी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- झाबुआ के राणापुर में दो पक्ष आमने सामने जमकर झड़प और पत्थरबाजी1
- पोषण ट्रैकर ऐप को बंद करने की मांग अब और तेज हो गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है और अब यह एक बड़े रूप में सामने आ रहा है।1
- अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव के बीच 50 महिलाओं ने 12 घंटे में 36हजार बार अखंड जाप किए, विश्व शांति की कामना दुनिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका–इजरायल–ईरान संघर्ष के चलते बन रहे विश्व युद्ध जैसे हालातों के बीच राजगढ़ की महिलाओं ने शांति और अहिंसा का अनूठा संदेश दिया। शहर की राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी मंदिर परिसर में राजेंद्र सूरी सामायिक मंडल की 50 महिलाओं ने शनिवार को विश्व शांति के लिए 12 घंटे में 36हजार मंत्रों का अखंड जाप कर आध्यात्मिक पहल की। महिलाओं ने भगवान शांतिनाथ का चित्र एवं भगवान महावीर स्वामी की चांदी की फोटो फ्रेम स्थापित कर अखंड दीप प्रज्वलित किया और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर जाप किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा। “सभी जीवों के कल्याण की भावना से किया जाप” सामायिक मंडल की सदस्य सोनू लोढ़ा एवं मीना बाफना ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर बन रही अशांति और युद्ध की स्थिति को देखते हुए महिलाओं से विशेष जाप के लिए आव्हान किया गया था। सभी महिलाओं ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए एकजुट होकर यह आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस जाप का उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और समस्त जीवों के कल्याण की भावना को मजबूत करना है। जाप करने वाले महिलाओं को सम्मान स्वरूप 65रुपए की प्रभावना दी जिसमें शोभा लोढ़ा 20 रुपए ,लीला बाफना 10 रुपए, विजया बाफ़ना 10रुपए, मीना बाफ़ना 5 रुपए, चंचला बाफ़ना 5 रुपए,किरण डांगी 5 रुपए,किरण बाफना 5 बाफना ,मीना पगारिया 5 रुपए की प्रभावना देने की घोषणा की । अखंड दीप के साथ 12 घंटे गूंजता रहा मंत्र कार्यक्रम गुरु राजेंद्र सूरी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर निरंतर जाप किया। जाप के दौरान यह मंत्र लगातार गूंजता रहा— “शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो” भक्तिभाव से किए गए इस जाप में महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई। विश्व शांति के लिए दिया आध्यात्मिक संदेश इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जब विश्व अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा हो, तब आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी *पंचाल समाज चौदह चौखरा का भव्य गाइडेंस शिविर संपन्न, उत्कर्ष टीम ने दिया करियर का मार्गदर्शन* राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा उपखंड के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर स्थित होल में पंचाल समाज चौदह चौखरा द्वारा आयोजित गाइडेंस शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्कर्ष टीम के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन प्रबंधन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात जितेंद्र सालिया द्वारा ईश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंदर पंचाल ने बताया की उत्कर्ष टीम के प्रताप राजपूत, रविकांत एवं अशोक सर का ट्रस्ट मंडल की ओर से धूलजी भाई एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं अपर्णा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। धूलजी भाई ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य वक्ता प्रताप राजपूत ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि “दसवीं और बारहवीं के बाद विषय का चयन जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ होता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।” उन्होंने आर्ट्स, विज्ञान एवं कॉमर्स के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के साथ-साथ राजकीय सेवाओं में जाने के विभिन्न मार्गों की भी विस्तार से जानकारी दी। रविकांत सर ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सफलता केवल अंकों से तय नहीं होती, बल्कि लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से मिलती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदार, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और बताया कि स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता का आधार होता है। अशोक सर ने आधुनिक समय में वर्चुअल शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि “डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आत्मअनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति आवश्यक है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आलस्य त्यागकर नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का संदेश दिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी तरीके से समाधान किया। इस इंटरएक्टिव सत्र ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में मेहुल, ललित, प्रकाश, पंकज, विजेंद्र सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिविर में चौदह चौखरा के बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजेंद्र घाटोल, दिनेश बावलवाड़ा, अशोक बड़ोदिया, महामंत्री नटवर लिखी बड़ी, नानूराम बोरी, कन्हैयालाल, भगवती, किशोर, अरुण, नटवर सुंदनी, चिराग, घनश्याम, पंकज टेमेडा, रामचंद्र भारतीय,सहित समस्त केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं चौखरा अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गोपीनाथ का गढ़ा आभार व्यक्त प्रवक्ता नटवर सुंदनी ने किया कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पंचाल, छोटा डूंगरा द्वारा दी गई।*पंचाल समाज चौदह चौखरा का भव्य गाइडेंस शिविर संपन्न, उत्कर्ष टीम ने दिया करियर का मार्गदर्शन* तलवाड़ा उपखंड के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर स्थित होल में पंचाल समाज चौदह चौखरा द्वारा आयोजित गाइडेंस शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्कर्ष टीम के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन प्रबंधन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात जितेंद्र सालिया द्वारा ईश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंदर पंचाल ने बताया की उत्कर्ष टीम के प्रताप राजपूत, रविकांत एवं अशोक सर का ट्रस्ट मंडल की ओर से धूलजी भाई एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं अपर्णा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। धूलजी भाई ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य वक्ता प्रताप राजपूत ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि “दसवीं और बारहवीं के बाद विषय का चयन जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ होता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।” उन्होंने आर्ट्स, विज्ञान एवं कॉमर्स के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के साथ-साथ राजकीय सेवाओं में जाने के विभिन्न मार्गों की भी विस्तार से जानकारी दी। रविकांत सर ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सफलता केवल अंकों से तय नहीं होती, बल्कि लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से मिलती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदार, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और बताया कि स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता का आधार होता है। अशोक सर ने आधुनिक समय में वर्चुअल शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि “डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आत्मअनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति आवश्यक है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आलस्य त्यागकर नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का संदेश दिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी तरीके से समाधान किया। इस इंटरएक्टिव सत्र ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में मेहुल, ललित, प्रकाश, पंकज, विजेंद्र सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिविर में चौदह चौखरा के बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजेंद्र घाटोल, दिनेश बावलवाड़ा, अशोक बड़ोदिया, महामंत्री नटवर लिखी बड़ी, नानूराम बोरी, कन्हैयालाल, भगवती, किशोर, अरुण, नटवर सुंदनी, चिराग, घनश्याम, पंकज टेमेडा, रामचंद्र भारतीय,सहित समस्त केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं चौखरा अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गोपीनाथ का गढ़ा आभार व्यक्त प्रवक्ता नटवर सुंदनी ने किया कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पंचाल, छोटा डूंगरा द्वारा दी गई।4
- ram ram ram1
- *मैहर विधायक के प्रयासों से भदनपुर पहाड़ में 24 घंटे में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार* मैहर जिले के भदनपुर पहाड़ उत्तर पट्टी स्थित हनुमान मंदिर रोड पर लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले लगभग एक सप्ताह से जला पड़ा था, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों घर अंधेरे में डूबे हुए थे। इसके साथ ही हनुमान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समस्या की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री शिवदयाल प्रजापति और सांसद प्रतिनिधि पुष्पराज शुक्ला को दी गई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्काल संबंधित अधिकारियों (जेई व डीई) से संपर्क किया, लेकिन प्रारंभ में तीन दिन की देरी की बात कही गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामला मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी तक पहुंचाया गया। विधायक चतुर्वेदी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की, जिसके परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस त्वरित कार्रवाई के लिए शिवदयाल प्रजापति और पुष्पराज शुक्ला ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर हुई इस पहल से न केवल उनकी दैनिक दिनचर्या सामान्य हुई, बल्कि विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिली है।2
- मांडू दौरे पर आए राज्यपाल, संतोष चौहान के द्वारा बनी हैंडलूम साड़ी देखकर हुए प्रभावित... *राज्यपाल ने कहा- मैं भी तुम्हारी उम्र में "पावर हैंडलूम का कार्य करता था..!* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ - धार जिले मे मांडू में राज्यपाल मंगू भाई पटेल दौरे पर पहुंचे मांडू की प्राचीन विरासतो का किया भ्रमण। वही धार जिले के मांडू में हाथकरघा विभाग के कौशल एवं तकनीकी विकास योजना अंतर्गत जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरीश वाघमारे के मार्गदर्शन में विभागीय योजनाओं में स्वीकृत नवाचार कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटन स्थल मांडव स्थित आदिवासी समूह को जिले के प्रसिद्ध हाथकरघा बुनकर संतोष सिंह चौहान द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विवो 1 -महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा मांडव हथकरघा बालीपुर हैंडलूम साड़ी निर्माण स्थान पर पहुंचे जहां कार्य देख रहे,संतोष चौहान ने राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल को साड़ी बनाने की बारकी से जानकारी दी,राज्यपाल द्वारा संतोष से कहा कि मैं आपकी उम्र में भी पावर हैंडलूम का काम करता था आज मुझे खुशी हुई की हैंडलूम देखने का सौभाग्य हुआ। विवो 02 संतोष चौहान ने राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल को साड़ी के बने के बारकी से जानकारी दी तो राज्यपाल महोदय नाम संतोष से कहा कि मैं आपकी उम्र में भी पावर हैंडलूम का काम करता था आज मुझे खुशी हुई की हैंडलूम देखने का सौभाग्य हुआ* विवो 03 धार जिले के छोटे से गांव बालीपुर बुजुर्ग का रहने वाला संतोष चौहान आज महेश्वर की कला आकृति सीख कर पहाड़ी क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं को महेश्वर साड़ी की कला आकृति सिखा कर रोजगार प्रदान कर पूरे क्षेत्र में गांव का नाम रोशन कर रहा है। विवो 3 मांडव क्लस्टर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नेहा जायसवाल द्वारा ब्लॉक प्रिंटिंग के शिल्पियों को कच्चा माल उपलब्धि हेतु क्लस्टर योजना में विकसित भवन में उमरबन के हथकरघा शिल्पियों की सहायता से हथकरघा प्रशिक्षण हेतु स्थान उपलब्ध कराया गया है । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण तथा उपकरण प्रदाय हेतु 90% की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । मुख्य प्रशिक्षक जिला धार के सुप्रसिद्ध व प्रतिष्ठित हथकरघा मास्टर बुनकर श्री संतोष सिंह चौहान की देखरेख में दो सत्रों मेंशिल्पियों द्वारा बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है । इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र, विभागीय अधिकारी, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।4
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,पशु चिकित्सा मोबाईल वैन 1962को आखीर अन्यत्र जगह क्यों लगाया जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन) एक और राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में धरती पुत्रों गरीब पशु पालकों के लिए बजट आवंटन करती है ताकी दुर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में मुक बधिर पशुओं को होने वाली बिमारियों का सही तरीके से नि शुल्क ईलाज मुहैय्या हो वही राजस्थान सरकार ने नव गठित छोटी सरवा पंचायत समिति में पशु वैन 1962 सरकार ने उपलब्ध कराई थी हम आपको बतादे की छोटी सरवा पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 23ग्राम पंचायतें व अनेक राज्स्व गांव मजरा ढाणी आते हे समय समय पर पशुओं में बीमारी होती रहती है छत ईलाज हेतु पशु वैन 1962को छोटी सरवा ब्लॉग से हटाकर दुसरी जगह लगादी है, जिसके चलते जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में नाराजगी है, वहीं खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर 1962वैन को तुरंत प्रभाव से छोटी सरवा ब्लाक में लगाया जावे इस बारे में मुकेश वडखिया छोटी सरवा ने भी 1962वैन को वापस लगाने की मांग की है,दो देखना यह होगा कि क्या सरकार व प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!2