Shuru
Apke Nagar Ki App…
👉 शहर को मिली नई सब्जी मंडी! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया भव्य लोकार्पण, हितग्राहियों को पट्टे वितरित। 👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें 👇 📢 हर खबर, आपके साथ 👉 पेज को फॉलो करें और शेयर जरूर करें
हर खबर आपके साथ
👉 शहर को मिली नई सब्जी मंडी! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया भव्य लोकार्पण, हितग्राहियों को पट्टे वितरित। 👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें 👇 📢 हर खबर, आपके साथ 👉 पेज को फॉलो करें और शेयर जरूर करें
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by हर खबर आपके साथ1
- Post by Manoj Kumar1
- Post by Sarvan Savita1
- Post by Arif Khan1
- पिडावा में हुआ विवाह सम्मेलन जो 17 जोड़ों ने लिया आप बाग सम्मेलन हुआ संपन्न 11-3-20264
- दतिया:दतिया के दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले पुलिस ने संभाला मोर्चा दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।1
- रायपुर 11 मार्च, भारतीय किसान संघ जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण समीक्षा योजना बैठक शनिवार को प्रतापगढ़ स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई। बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए संगठन के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने वैश्विक कृषि परिदृश्य और भारतीय किसानों की चुनौतियों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान में वैश्विक शक्तियों के बीच चल रहे युद्धों का एक छिपा हुआ कारण खेती पर कब्जा करना और अपने रद्दी उत्पादों को विकासशील देशों में डंप करना है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भारतीय किसान संघ किसी भी कीमत पर देश में जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को प्रवेश नहीं करने देगा। महामंत्री मिश्रा ने मूल्य निर्धारण प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दुनिया की हर वस्तु 'अधिकतम' खुदरा मूल्य पर बिकती है, तो किसान की उपज को 'न्यूनतम' समर्थन मूल्य की बैसाखी पर क्यों रखा जाता है? उन्होंने इसे किसान के स्वाभिमान और आर्थिक स्वतंत्रता का मुद्दा बताया। संगठन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के निरंतर संघर्षों का ही परिणाम है कि आज केसीसी की ब्याज दरों में कमी आई है, कृषि आदानों पर जीएसटी का बोझ कम हुआ है और फसल बीमा को ऐच्छिक बनाकर किसानों को राहत दी गई है। उन्होंने जोर दिया कि बीज किसी फैक्ट्री में नहीं, किसान के खेत में बनता है। कॉर्पोरेट जगत केवल हमारे बीजों को पैक करके हमें ही महंगे दामों पर बेच रहा है। प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा ने गत वर्षों के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान अखिल भारतीय जनजातीय प्रमुख मणिलाल लबाना सीमा क्षेत्र प्रमुख कैलाश गेंदोलिया , अखिल भारतीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष राम मूर्ति मीना, प्रदेश महिला प्रमुख रमा शर्मा, राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी, प्रांत मंत्री जगदीश खाती, अफीम प्रमुख बद्रीलाल जाट, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया, परमानंद, उपाध्यक्ष सोहनलाल माली, कोष प्रमुख प्रकाश मेहता, महिला प्रमुख रजनी धाकड़, प्रचार प्रमुख आशीष मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे *प्लास्टिक फ्री बैठक* यह पूरी बैठक प्लास्टिक मुक्त रखी गई है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए यहाँ 'बर्तन बैंक' स्थापित किया गया है। जहाँ स्टील के बर्तनों का उपयोग हो रहा है। बैठक के दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देने और संगठन की मजबूती पर भी गहन मंथन हुआ। कैलाश गेंदोलिया ने ग्राम समिति की सक्रियता पर प्रकाश डाला। जबकि मणिलाल लबाना ने संगठन के सांगठनिक विकास के रोडमैप को साझा किया। इस समीक्षा बैठक में चित्तौड़ प्रांत के सभी 16 जिलों और चार संभागों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में आगामी लक्ष्यों को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें वर्ष 2027 को 'सदस्यता वर्ष' के रूप में मनाने और वर्ष 2029 में संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 'स्वर्ण जयंती समारोह' को भव्य स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। *विशाल जनजातीय किसान सम्मेलन* प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि रविवार को प्रातः 10 बजे विशाल जनजातीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसान मानव श्रृंखला बनाकर मुख्य बाजारों से निकलेंगे। इस दौरान किसान हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर माही और जाखम बांध के पानी की मुख्य मांग को प्रमुखता से उठाएंगे। 1
- Post by हर खबर आपके साथ1