Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूने मकान का टूटा ताला, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, मंडला जिले के ग्राम पंचायत बिंझिया क्षेत्र में चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिव्य ज्योति कॉलोनी में सूने पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह मकान आकांक्षा साहू का है, जो काफी दिनों से घर से बाहर थीं और मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पहले रेकी की और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।
Vinay Namdeo Nainpur
सूने मकान का टूटा ताला, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, मंडला जिले के ग्राम पंचायत बिंझिया क्षेत्र में चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिव्य ज्योति कॉलोनी में सूने पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह मकान आकांक्षा साहू का है, जो काफी दिनों से घर से बाहर थीं और मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पहले रेकी की और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिले के बम्हनी बंजर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में बिना अनुमति लगाए गए विद्युत पोल को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को दोपहर2:00 बजे वार्ड के नागरिकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए विद्युत पोल हटाने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर बिना उचित अनुमति एवं सहमति के बिजली पोल स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई घरों और दुकानों के सामने पोल लगाए जाने से स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन देने के बाद स्थानीय लोगों ने जानकारी दी1
- मण्डला: रसोइया उत्थान संघ समिति ने जनसुनवाई में पहुंचकर जिले के सभी स्कूलों में पानी की समस्या को जल्द खत्म कराने को लेकर मुख्य रूप से आवेदन दिया है। संगठन के संस्थापक पी. डी. खैरवार ने बताया है कि मध्यान्ह भोजन पकाकर बच्चों को समय पर खिला पाने के लिए बहुतायत स्कूल परिसरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पी. डी. खैरवार, संस्थापक, रसोइया उत्थान संघ समिति: "स्कूलों में पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। अधिकतर स्कूलों में नल जल योजना के चलते कनेक्शन लगा तो दिए गए हैं, टंकियां भी रख दी गई हैं पर अधिकतर जगह पानी की सप्लाई बंद है, कहीं पर पानी ही साफ नहीं मिलता।" रसोइया उत्थान संघ समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रसोईया की नोकरी पक्की किए जाकर बीमा, अवकाश का प्रावधान किए जाने की लंबित मांग को पूरा किए जाने, अत्यंत कम यानी चार हजार मानदेय में परिवार का गुजारा नहीं होता। जिसे बढ़ाकर सम्मानजनक वेतन दिये जाने, हर महीने निर्धारित समय पर मानदेय भुगतान किए जाने की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह मरकाम ने बताया कि रसोइया को जून महीने का मानदेय तीन चार वर्षों का भुगतान नहीं किया गया है। उनको स्कूल मर्ज होने और बच्चों की कम दर्ज संख्या बताकर काम से अलग किया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन कार्य के अलावा कुछ स्कूलों में अन्य कार्य कराए जाते हैं। रसोइया उत्थान संघ समिति ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों में पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाए और रसोइया की मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रसोइया संगठन के सदस्य उपस्थित थे।1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- आप सभी देख सकते हैं इस हैंड पंप की हालत क्या है वार्ड नंबर 2 मुक्ति मार्ग के सभी वार्ड वासी द्वारा यहां से पानी ले जाया जाता है लेकिन गंदगी देखो और रिपेयरिंग भी नहीं हुआ है। ना सफाई हुई है1
- स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित घंसौर। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जनपद पंचायत घंसौर के सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं ब्लॉक के शिक्षकों को बोस एंड व्हील पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छता, हाथ धुलाई की सही विधि, स्वच्छ व्यवहार अपनाने तथा ग्रामीण व विद्यालय स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा बोस एंड व्हील वॉश के माध्यम से स्वच्छता संदेश को व्यवहार में उतारने के तरीकों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सचिवों और शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने क्षेत्र एवं विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया, ताकि स्वच्छता अभियान को और अधिक मजबूती मिल सके।1
- extenfile mein a Gaya Modi ka naam1
- मंडला में रसोइया उत्थान संघ समिति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के स्कूलों में पानी की गंभीर समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। संगठन के संस्थापक पी. डी. खैरवार ने बताया कि अधिकांश स्कूलों में नल जल योजना के कनेक्शन और टंकियां होने के बावजूद पानी की सप्लाई बंद है या साफ पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे मध्यान्ह भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर रसोइयों की नौकरी पक्की करने, बीमा व अवकाश सुविधा देने, मानदेय बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग की। ज्ञापन में बताया कि कई रसोइयों को वर्षों से मानदेय नहीं मिला और स्कूल मर्ज होने के नाम पर काम से हटाया जा रहा है। रसोइया उत्थान संघ ने सरकार से स्कूलों में पानी की व्यवस्था सुधारने और रसोइयों की लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग की है।1