Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस महाशिवरात्रि पर गौरझामर Nh 44 पर आयोजित कार्यक्रम बरकोटी में मौजूद रहेगी आस्था परमार आप सभी दर्शकों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आमंत्रण -आस्था परमार
Akhlesh jain Reportar
इस महाशिवरात्रि पर गौरझामर Nh 44 पर आयोजित कार्यक्रम बरकोटी में मौजूद रहेगी आस्था परमार आप सभी दर्शकों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आमंत्रण -आस्था परमार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय कन्या विवाह महोत्सव, 51-51 हजार रुपए की सहायता की घोषणा। प छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित सप्तम सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हल्दी रस्म एवं मंडप पूजन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह की यह पहल अत्यंत सराहनीय है और समाज को सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने आगामी अबूझ मुहूर्त—बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और देवउठनी एकादशी—पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में प्रत्येक कन्या को 51-51 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन हिंदुत्व और जनकल्याण के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में 300 कन्याओं के विवाह के साथ अनाथ, दिव्यांग और अत्यंत गरीब परिवारों की बेटियों का भी विवाह संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए समाज के सक्षम वर्ग से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 242
- https://youtu.be/5b2dB8s04kM?si=6Y6u87UcbZ0md1Ut Gadarwara नया सराफा एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से पुलिस को सौंपा ज्ञापन सराफा एसोसिएशन ने दिया पुलिस को ज्ञापन सोने और चांदी की कीमत ने जैसे ही आसमान छुआ तब गिरवी रखने वालों में अपनी गिरवी उठाने की होड़ सी मच गई मामला गाडरवारा क्षेत्र का है जहां पर ग्राहकों द्वारा पैसे की आवश्यकता के लिए अपनी गिरवी के रूप में सोना या चांदी रखकर साहूकारों से पैसा उधार लिया जाता है जब उसे पैसे पर ब्याज बढ़ता है तब ग्राहक अपनी रखी हुई गिरवी को भूल जाता है लेकिन अब वक्त बदल गया है सोने और चांदी के आसमान छूते भाव को देखते हुए ग्राहकों मे अपनी रखी हुई गिरवी की अनुमानित अंतराल कीमत लगाकर साहूकारों पर अंतर की राशि या गिरवी वापिसी का दबाव बनाना शुरू कर दिया जबकि नियम 3 साल के अंदर गिरवी उठाने का रहता है लेकिन उसे समय अवधि में बढ़ते ब्याज के चलते ग्राहक साहूकार की ओर मुँह उठा कर नहीं देखते हैं लेकिन समय अवधि का ध्यान न रखते हुए लालच के चलते गाडरवारा में ही एक मामला ऐसा हुआ जहां ग्राहक ने साहूकार के विरुद्ध ही पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी जिसके चलते इस प्रकार की अनैतिक कार्रवाई के विरुद्ध नया सराफा एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस विभाग को ज्ञापन सोपा गया जिसमें उन्होंने उल्लेख किया की पुलिस बिना जांच किए किसी भी प्रकार की कार्यवाही को आगे ना बढ़ाएं और विषय की पूर्ण जांच करके ही कार्यवाही की जाए । गाडरवारा अदिति न्यूज से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- स्टेशन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने मीडिया के सामने अपना जुर्मुकुल करते हुए कहा कि पैसों की तंगी के चलते उसने आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था1
- आँखों में मिर्ची झोंककर लूट करने वाले लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले की स्टेशनगंज पुलिस ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए लूट की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश किया है। शादी समारोह में जा रहे दंपति की आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। पुलिस ने लूटा गया शत-प्रतिशत मशरूका (मंगलसूत्र) भी बरामद कर लिया है। घटना 13 फरवरी 2026 की रात लगभग 09:30 बजे की है। ग्राम करहैया खेड़ा निवासी राजेश मेहरा अपनी पत्नी के साथ ग्राम खमरिया में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।1
- गोटेगाव से बाइक से लौटते समय सुरवारी के पास फोरव्हीलर ने बाइक चालक को टक्कर मार दी जिससे एम्बुलेंस की सहायता से गोटेगांव सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया वही जानकारी के हिसाब से घायल स्टेशनगंज थाना अंतर्गत पांजरा निवासी हैं जिसका नाम सुरजीत ठाकुर हैं अकेला अपने घर बाइक से लौट रहा था उसी दौरान फोरव्हीलर की टक्कर से वह घायल हो गया जिसका उपचार शनिवार 2 बजे गोटेगांव स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा।1
- मंत्री क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2026 फाइनल मुकाबला मंडल जैसीनगर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ1
- किशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उमरिया में शादी समारोह में विवाद के दौरान आरोपी ने तलवार से कई लोगों को घायल कर दिया स्टेशन गंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया1
- करेली की ट्रीलीएग्रो कंपनी में लगी आग 4 मजदूर झुलसे निजी अस्पताल में भर्ती_ नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत सिफनी होटल के पास ट्रीलीएग्रो कंपनी मैं देर रात आग लग जाने से चार मजदूर झुलस गए जिन्हें आननफानन में नरसिंहपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहीं बताया जा रहा हैं कि ये फेक्ट्री अनमोल जैन की फक्ट्री हैं वही परिजनों ने निजी अस्पताल कर्मचारियों पर आरोप लगाए कि उन्हें अपने परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है वही मीडिया ने जब इस अस्पताल मैनेजर से बात की तब जाकर परिजनों को घायल लोगों से मिलने दिया गया1
- स्टेशनगंज थाना अंतर्गत करहैया खेड़ा निवासी राजेश मेहरा और उनकी पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे उसी दौरान खमारिया रोड़ पर दो व्यक्तियों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोककर रास्ता रोका और आंखों में मिर्ची पाऊडर डाला और महिला के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र छीन लिया पुलिस के संज्ञान में आने पर टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए महज कुछ घण्टो में आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया हैं।1