Shuru
Apke Nagar Ki App…
घंसौर: बिछुआ में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी घंसौर: बिछुआ में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछुआ में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चिरौंजा बाई (55 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना परिजनों द्वारा घंसौर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेजा गया। आज 5 मार्च 2026, गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घंसौर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी
Umesh Srivastava
घंसौर: बिछुआ में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी घंसौर: बिछुआ में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछुआ में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चिरौंजा बाई (55 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना परिजनों द्वारा घंसौर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेजा गया। आज 5 मार्च 2026, गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घंसौर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घंसौर: बिछुआ में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिछुआ में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चिरौंजा बाई (55 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना परिजनों द्वारा घंसौर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेजा गया। आज 5 मार्च 2026, गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घंसौर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी1
- मंडला। मंडला में आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। जांच के बाद छिंदवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष **देवीराम उर्फ देवरावन भलावी**, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष **प्रवीण धुर्वे**, किसान मोर्चा अध्यक्ष **संदीप इनवाती** और सिवनी के **रावेनशाह उइके** को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। वहीं पूर्व विधायक **रामगुलाम उइके** और प्रदेश पदाधिकारी **एडवोकेट महेश वटटी** को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब देने को कहा गया है। साथ ही **शक्ति सिंह सिसौदिया** की हाल ही में की गई नियुक्ति को भी निरस्त कर दिया गया है।1
- पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में होली पर्व के अवसर पर मंडला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि सभी नागरिक शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में होली मना सकें। होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं मंडला पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं आमजन को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। मंडला पुलिस की अपील है कि सभी नागरिक होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें1
- जिले के बम्हनी बंजर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ इस पर्व का आनंद लिया। खासकर बच्चों में होली को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। बच्चे पिचकारी और रंगों के साथ सड़कों और गलियों में खेलते नजर आए, वहीं लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। गुरुवार को शाम 4:00 बजे स्थानीय निवासी अधिवक्ता मुकेश सोनी ने दी जानकारी1
- मण्डला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश कमेटी की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर कमलेश तेकाम ने कहा अनुशासन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं,चार पदाधिकारी छह माह के लिए निष्कासित और एक प्रदेश पदाधिकारी को पद मुक्त किया गया!1
- दूध के कंटेनरों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त बीजाडांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 54 पेटी अंग्रेजी शराब, दो वाहन व मोबाइल जप्त पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के विक्रेताओं तथा परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में *थाना बीजाडांडी प्रभारी निरीक्षक अनीता कुड़ापे द्वारा अपने स्टाफ के साथ दिनांक 05/03/2026 की सुबह मुखबिर सूचना पर नेशनल हाईवे-30, खूंटापड़ाव के पास घोंटा तिराहा पर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान मैजिक वाहन क्रमांक MP51ZC4766 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दूध के कंटेनरों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 54 पेटी विभिन्न प्रकार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन चालक मनमोहन झारिया निवासी ग्राम सालीवाड़ा (डिठोरी) थाना नैनपुर जिला मंडला को मौके से पकड़ा गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अवैध शराब के परिवहन को सुरक्षित बनाने तथा पुलिस से बचने के उद्देश्य से एक अन्य टोयोटा ETIOS वाहन क्रमांक WB06F9054 आगे-आगे चल रहा था। पुलिस द्वारा तत्परता व सूझबूझ से उक्त वाहन में सवार प्रिंस गुप्ता एवं संजय दोहरे उर्फ रेड निवासी मंडला को भी पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 54 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 426 लीटर), दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन तथा 15 सिल्वर कलर के दूध के कंटेनर जप्त किए गए। कुल जप्त मशरूका की कीमत अनुमानित ₹9,62,540/- आंकी गई है। इस संबंध में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी संजय दोहरे उर्फ रेड के विरुद्ध थाना कोतवाली मंडला में 04 आबकारी एवं थाना बीजाडांडी में 01 प्रकरण, प्रिंस गुप्ता के विरुद्ध थाना कोतवाली मंडला में 02 प्रकरण तथा मनमोहन झारिया के विरुद्ध 01 आबकारी प्रकरण पूर्व से दर्ज है तीनों आरोपी आदतन अपराधी पाए गए हैं। आरोपी 1=मनमोहन झारिया निवासी ग्राम सालीवाड़ा (डिठोरी), थाना नैनपुर, जिला मंडला 2= प्रिंस गुप्ता निवासी मंडला 3= संजय दोहरे उर्फ रेड निवासी मंडला1
- क्या आपके परिवार युद्ध में फँस गया है ?तुरंत इस इन नंबरों पर संपर्क करें1
- घंसौर थाना क्षेत्र में बाइक स्लिप, युवक गंभीर घायल कूडोपार (घंसौर)। घंसौर थाना अंतर्गत कूडोपार में बुधवार, 4 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल स्लिप होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूप सैयाम (19 वर्ष), पिता देव सिंह सैयाम, ग्राम कूडोपार से अपने घर सियामऊ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अनूप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जानकारी में है।1