बिहार बांका -जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जिले के बसंतपुर गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे, तभी देर रात अपराधियों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक दंपति का पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसडीपीओ अमर विश्वास और थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि हत्या के सुराग जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। संवाददाता: बिकाश शर्मा, बांका

- बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग के मामले में पूर्व मुखिया सहित दो गिरफ्तार,1
- बिहार बांका- शहर के शास्त्री चौक स्थित रूकमणि गैस एजेंसी गुरुवार को बंद रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने पहुंचे कई लोग एजेंसी के बाहर खड़े नजर आए, लेकिन एजेंसी में ताला लगा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब चार दिन पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी और गुरुवार को सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे थे। लेकिन एजेंसी बंद रहने के कारण उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। गैस एजेंसी बंद रहने से खासकर घरेलू उपभोक्ताओं और महिलाओं को काफी दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि बिना किसी सूचना के एजेंसी बंद रहने से उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।1
- dsf2
- बांका बिहार अमरपुर प्रखंड1
- फतेहपुर के पास तेज रफ्तार का कहर! बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, पीरपैंती के युवक की हालत गंभीर बांका जिले के अमरपुर–बांका मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 36 वर्षीय तुषार अय्यर, निवासी पीरपैंती के रूप में की गई है।1
- गैस का दाम कम करने के लिए भाजपा का विरोध बताओ हम जैसे गरीबों का क्या हालत होगा1
- Post by N.k.choudhary1
- मंटू यादव की पत्नी सोनी कुमारी झा पिता सतनारायण झा ग्राम पंचायत हाड़हार कटोरिया बांका बिहार सेब1
- झारखंड में सभी थाना को मिलेगी नई गाड़ी बहुत जल्द आने वाली है थाना क्षेत्र में प्रमुख पहल अब अपराधी का मामला में होगा खुलासा1