चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार अहले एक दशवी की छात्रा ने कमरे के अंदर लगे पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती सुईया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की रहने वाली थी और करीब चार वर्षों से इस विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को प्रार्थना सभा के बाद सभी छात्राएं अपने-अपने कमरों में लौट गईं। मृतक युवती ने होमवर्क रिवाइज करने की बात कहकर दूसरे कमरे में चली गई और दुपट्टा पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। मृतक युवती के साथ रहने वाली सहेलियों ने बताया कि वह रविवार को सर दर्द से परेशान थी और रो रही थी। विद्यालय की वार्डेन अन्ना लकड़ा की सूचना पर चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती और पुअनि चन्द्रधारी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सेंपलिंग एकत्र की। थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है।
चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार अहले एक दशवी की छात्रा ने कमरे के अंदर लगे पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती सुईया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की रहने वाली थी और करीब चार वर्षों से इस विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को प्रार्थना सभा के बाद सभी छात्राएं अपने-अपने कमरों में लौट गईं। मृतक युवती ने होमवर्क रिवाइज करने की बात कहकर दूसरे कमरे में चली गई और दुपट्टा पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। मृतक युवती के साथ रहने वाली सहेलियों ने बताया कि वह रविवार को सर दर्द से परेशान थी और रो रही थी। विद्यालय की वार्डेन अन्ना लकड़ा की सूचना पर चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती और पुअनि चन्द्रधारी कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सेंपलिंग एकत्र की। थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है।
- बांका जिले में भीम आर्मी के भीतर एक गंभीर विवाद सामने आया है। शंभूगंज प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार दास ने जिला अध्यक्ष सूरज कुमार दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संतोष कुमार दास का दावा है कि पारिवारिक मारपीट मामले में दर्ज FIR से नाम हटवाने के नाम पर उनसे ₹22,000 की मांग की गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने ₹18,000 दिए, लेकिन न तो FIR से किसी का नाम हटाया गया और न ही बाद में पैसे वापस किए गए। इस मामले में संतोष कुमार दास ने फोन पर अपनी पूरी बात रखी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला अध्यक्ष ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और न ही उनकी मदद की। इस रिपोर्ट में संतोष कुमार दास ने विस्तार से बताया है कि आखिर उन्होंने क्या-क्या आरोप लगाए हैं। यह खबर संतोष कुमार दास द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष सूरज कुमार दास का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- बिहार के मुंगेर में श्रावणी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज और एसपी सैयद इमरान मसूद ने कमराय स्थित कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। डीएम निखिल धनराज ने बताया कि कांवरियों की सुविधा के लिए पूरे मार्ग पर सात टेंट सिटी बनाई गई हैं। इन टेंट सिटी में ठहरने, विश्राम और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मुंगेर सीमा पर एक गुफानुमा आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया गया है और रात में त्रिशूल-डमरू के आकार की विशेष लाइटें लगाई गई हैं। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 26 किमी लंबे कांवरिया पथ पर 13 पुलिस आउटपोस्ट 24 घंटे तीन शिफ्ट में काम करेंगे। पुलिस मुख्यालय से चार कंपनी अतिरिक्त बल के अलावा अन्य जिलों से भी जवान बुलाए गए हैं। इसके अलावा क्यूआरटी, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, हेड काउंट कैमरे और घुड़सवार दस्ता तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था की निगरानी ट्रैफिक डीएसपी करेंगे।1
- इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान, नरेंद्र मोदी ने बहुत विस्तार से बात की है। इस बातचीत में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मोदी जी के इस विस्तार से चर्चा करने से उनके विचारों और नीतियों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। यह बातचीत राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है और लोगों को मोदी जी के दृष्टिकोण के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करती है।1
- बिहार के मुंगेर जिले के तेतिया बंबर प्रखंड के इटवा गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची की रहस्यमय मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस घटना ने ग्रामीणों को सदमे में डाल दिया है और अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह आत्महत्या है या कोई साजिश? बच्ची का शव गांव के ही एक स्थान पर पाया गया। शव की स्थिति और आसपास के हालातों को देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे एक सुनियोजित साजिश का नतीजा बता रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि वे हर एंगल से जांच करेंगे और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और वे मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोग डरे हुए हैं।1
- अलीगंज (जमुई) के बाजार में स्थित नाज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, रैक तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान संचालक मो. बादशाह ने बताया कि रविवार रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर सभी बिजली कनेक्शन और मुख्य स्विच बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान का शटर अत्यधिक गर्म हो चुका था और खोलना संभव नहीं था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से पूरे दुकान में फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब शटर खोला गया तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रैक, काउंटर, वायरिंग और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घटना के बाद दुकान संचालक गहरे सदमे में हैं। दुकानदार मो. बादशाह ने प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से क्षति का आकलन कर उचित आपदा सहायता एवं आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से अलीगंज बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।1
- देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद मुंबई की वेसिवी पांचाल नंदन पहाड़ पहुंची हैं। दर्शन-पूजन के बाद नंदन पहाड़ पर मौजूद वेसिवी पांचाल वहां से अपनी बात और अनुभव बता रही हैं।1
- तारापुर में 28 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित अनुमंडल भ्रमण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और डीआईजी राकेश कुमार ने डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद के साथ विभिन्न प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम प्लस-टू किसान वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तावित है, जहां हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा आदर्श थाना हरपुर के नवनिर्मित भवन तथा असरगंज के रमानंद एवं परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन भी संभावित है। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- mode gee ka bhasan dp dm hmm of sm jzgbryjb fhk ek baar baat nhi ho🌹 y will get y1
- बिहार के मुंगेर क्षेत्र में बारिश न होने से किसान बुरी तरह परेशान हैं। किसानों के सामने इस समय एक साथ दो बड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं—एक तो बारिश का न होना और दूसरी बिजली की भारी किल्लत। बारिश न होने के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है, वहीं बिजली की समस्या ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है, जिससे किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।1