अलीगंज (जमुई) के बाजार में स्थित नाज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, रैक तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान संचालक मो. बादशाह ने बताया कि रविवार रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर सभी बिजली कनेक्शन और मुख्य स्विच बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान का शटर अत्यधिक गर्म हो चुका था और खोलना संभव नहीं था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से पूरे दुकान में फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब शटर खोला गया तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रैक, काउंटर, वायरिंग और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घटना के बाद दुकान संचालक गहरे सदमे में हैं। दुकानदार मो. बादशाह ने प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से क्षति का आकलन कर उचित आपदा सहायता एवं आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से अलीगंज बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

- 📍महिसौरी चौक पर जाम से मिलेगी राहत! मिनी बायपास और शहर के विकास पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा दावा। 📍महिसौरी चौक पर जाम से मिलेगी राहत! मिनी बायपास और शहर के विकास पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा दावा।1
- अलीगंज (जमुई) के बाजार में स्थित नाज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, रैक तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान संचालक मो. बादशाह ने बताया कि रविवार रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर सभी बिजली कनेक्शन और मुख्य स्विच बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान का शटर अत्यधिक गर्म हो चुका था और खोलना संभव नहीं था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से पूरे दुकान में फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब शटर खोला गया तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रैक, काउंटर, वायरिंग और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घटना के बाद दुकान संचालक गहरे सदमे में हैं। दुकानदार मो. बादशाह ने प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से क्षति का आकलन कर उचित आपदा सहायता एवं आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से अलीगंज बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।1
- देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद मुंबई की वेसिवी पांचाल नंदन पहाड़ पहुंची हैं। दर्शन-पूजन के बाद नंदन पहाड़ पर मौजूद वेसिवी पांचाल वहां से अपनी बात और अनुभव बता रही हैं।1
- बिहार की राजनीति में RJD को बड़ा झटका लगा है, जहाँ एक पूर्व सांसद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ, भोजपुरी स्टार पवन सिंह का भी एक भावुक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने "मां नहीं तो हम नहीं" कहा है। इसके अलावा, बिहार में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक बॉयफ्रेंड की ग्रामीणों ने जबरन शादी करवा दी। राज्यभर में दिनभर के दौरान राजनीति, अपराध, शिक्षा, प्रशासन और सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों से जुड़ी तमाम प्रमुख अपडेट्स सामने आई हैं।1
- जमुई जिले के बरहट प्रखंड में प्राकृतिक विधि से उगाया गया एक खीरा चर्चा का विषय बन गया है। इस खीरे के बड़े, स्वस्थ फल और हरे-भरे खेत ने प्राकृतिक खेती और मिट्टी की उर्वरता को प्रमाणित किया है। यह खीरा पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है, जिसमें किसी भी तरह के रासायनिक उर्वरकों या कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, खीरे के फल न केवल बड़े और स्वस्थ हैं, बल्कि खेत भी पूरी तरह से हरा-भरा नजर आ रहा है। यह उदाहरण प्राकृतिक खेती के महत्व और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।1
- लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में सोमवार को शिव शिष्या नीलम दीदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर सैकड़ों शिव शिष्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए और हाथों में पौधा लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई और शिव शिष्य पौधा हाथ में लेकर रामगढ़ चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे। इस दौरान बैनर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। रैली में 'सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम' का नारा गूंजता रहा। इस अवसर पर उपस्थित शिव शिष्य सदानंद सिंह, अवधेश मंडल, सुरेश सिंह, उपेंद्र शर्मा, दीपक कुमार साव, कालेश्वर देवी, नीलम देवी, गीत देवी, रेखा देवी, अहिल्यादेवी, श्यामा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिव शिष्य शामिल थे। अवधेश मंडल और सदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश ही नहीं पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति का असंतुलन बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक वर्षा, गर्मी और भूकंप इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। इससे बचाव के लिए अब हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि आज लगाए गए प्रत्येक पौधे की रक्षा की जाएगी और सभी शिव शिष्यों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज लोग पानी की बोतल साथ लेकर चलते हैं, वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। प्रकृति इतनी तेजी से असंतुलित हो रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी शिव शिष्यों ने प्रकृति को बचाने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने का संकल्प दोहराया।1
- देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में चमत्कार का मामला सामने आया है। मुंबई की एक डॉक्टर ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में अर्जी लगाई, और उधर अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती उनकी बहन को होश आ गया।1
- लखीसराय के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मसूदन रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के गिरिभामा गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है। नितीश करीब 15 दिन पहले हरियाणा के रोहतक गया था और वहीं से घर लौट रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सोमवार की दोपहर 1:30 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।1