सरकारी मंच से पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को कृषि मंत्री ने लगाई जबर्दस्त फटकार। समस्तीपुर खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने सरकारी मंच से पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को लगाई जबर्दस्त फटकार। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने गुरुवार को समस्तीपुर के कोठिया में केंद्र सरकार की योजना' खेत बचाओ'कार्यक्रम के सरकारी मंच से ही देश भर के कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार काफी योजनाएं चला रही है और इसपर काफी खर्च भी हो रहे है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका सही फायदा किसानों को अभी तक नही मिल रहा है, और आप सभी लोग एसी कमरे में बैठकर सिर्फ आंकड़े जुटाने में लगे है। किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नही ।प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी कोशिश कर रही है। मिट्टी जांच की व्यवस्था सरकारी स्तर पर हर पंचायत में नही उपलब्ध होने पर भी मंत्री ने पूसा के मिट्टी जांच पदाधिकारी को भी लताड़ लगाई। गौरतलब है 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक खेत बचाओ योजना की राष्ट्र व्यापी शुरुआत की गई है। बिहार में इसकी शुरुआत पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा समस्तीपुर के कोठिया पंचायत सरकार भवन पर किया गया है । जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने की।
सरकारी मंच से पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को कृषि मंत्री ने लगाई जबर्दस्त फटकार। समस्तीपुर खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने सरकारी मंच से पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों को लगाई जबर्दस्त फटकार। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने गुरुवार को समस्तीपुर के कोठिया में केंद्र सरकार की योजना' खेत बचाओ'कार्यक्रम के सरकारी मंच से ही देश भर के कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार काफी योजनाएं चला रही है और इसपर काफी खर्च भी हो रहे है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका सही फायदा किसानों को अभी तक नही मिल रहा है, और आप सभी लोग एसी कमरे में बैठकर सिर्फ आंकड़े जुटाने में लगे है। किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नही ।प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी कोशिश कर रही है। मिट्टी जांच की व्यवस्था सरकारी स्तर पर हर पंचायत में नही उपलब्ध होने पर भी मंत्री ने पूसा के मिट्टी जांच पदाधिकारी को भी लताड़ लगाई। गौरतलब है 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक खेत बचाओ योजना की राष्ट्र व्यापी शुरुआत की गई है। बिहार में इसकी शुरुआत पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा समस्तीपुर के कोठिया पंचायत सरकार भवन पर किया गया है । जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने की।
- बिहार विधान परिषद् 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच वार्ता के दौरान दिए गए निर्देश बिहार विधान परिषद् 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग संपन्न* *समस्तीपुर, 22 अक्टूबर 2026* बिहार विधान परिषद् के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज विधि महाविद्यालय, समस्तीपुर में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। *ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु :* 1. मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। 2. सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सामग्री समय से पहुंचे . 3. शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की पहचान हेतु निर्धारित वैध दस्तावेजों की ही मान्यता होगी। 4. कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। 5. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने का निर्देश। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।1
- पटोरी उत्पाद पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार मोहिउद्दीन नगर के चकला से हुई गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा गया जेल समस्तीपुर जिले में शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के चकला गांव से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान चकला गांव निवासी सूरज राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- बाढ़ के बरियारपुर गांव में महिला को मारी गोली, जांघ में लगी गोली; हालत खतरे से बाहर बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक द्वारा चलाई गई गोली एक महिला की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल महिला 50 वर्षीय बबली देवी के पति सुरेन्द्र कुमार ने उमेश यादव उर्फ छोटे यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने गोली चला दी, जो उनकी पत्नी की जांघ में जा लगी। पति ने बताया कि घटनास्थल पर उनका बेटा भी मौजूद था। गोली उसे भी लग सकती थी। उन्होंने आरोपी के साथ किसी तरह का विवाद होने से भी इनकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। महिला की जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।1
- बख्तियारपुर फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 12 घायल, दो पटना रेफर।। पटना/बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के सामने मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 25 मजदूर सवार थे, जो मोकामा के कन्हाईपुर से रेलवे में काम करने पटना जा रहे थे। वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- हाजीपुर के साहु होटल में तड़का में कॉकरोच मिलने पर खाद्द लाइसेंस रद्द #shorts1
- 🚩🔥 मोरवा प्रखंड के गुनाई बसही भिंडी में रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब! 🔥🚩 समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुनाई बसही भिंडी में विजयादशमी के पावन अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 🎉🙏 इस दौरान पूरा माहौल उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। 🚩 जय श्री राम! जय सनातन संस्कृति! 🙏 #RavanDahan #Vijayadashami #HappyDussehra #Morwa #Samastipur #Bihar #जयश्रीराम #बुराईपरअच्छाईकीजीत1
- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के पीछे दुर्गा स्थान में महादंगल महासंग्राम कुश्ती का आयोजन समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के पीछे दुर्गा स्थान में महादंगल महासंग्राम कुश्ती का आयोजन .सभी पहलवानो ने जबरदस्त करतब दिखाए .इस दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी दूर दूर से दर्शक आए .1
- मोहिउद्दीन नगर में होने वाला अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता के विजेता बने UP के पहलवान । भाई जीतू ने किया ऐलान। मोहिउद्दीन नगर में होने वाला अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता के विजेता बने UP के पहलवान । भाई जीतू ने किया ऐलान। जी हां यह कुश्ती दंगल प्रतियोगिता खेल का आयोजन आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतसीया पश्चिम के सुल्तानपुर पूरब गांव की है जहां दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा समिति के ओर से 4 दिवसीय अंतर्राज्यीय कुश्ती दंगल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे अलग अलग राज्यों के पहलवान जिसमें पंजाब, मेरठ, बनारस व सीमावर्ती नेपाल, एवं बिहार के अन्य कई जिलों के पहलवान भी शामिल थे । यह बातें सुल्तानपुर पूरब में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता के फाइनल के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान रासपुर पतसीया पूरब के पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र सिंह उर्फ भाई जीतू ने कही । आपको बतादूं की यह कुश्ती का खेल आज से नहीं बल्कि बीते कई वर्षों से हमारी परंपरा के अनुसार चली आ रही है, और आज भी यह कुश्ती खेल दंगल प्रतियोगिता जारी है। इससे सिर्फ न शारीरिक सौष्ठव का विकास होता है बल्कि मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. कुश्ती की पारंपरिक कला को सहेजने के लिए वर्तमान परिवेश में युवाओं को आगे आने की जरूरत है ताकि आने वाले समय तक जीवंत रखा जा सकें। खेल के दौरान पहलवानों ने अपनी अपनी दांवपेंच व दमखम दिखाकर कुश्ती खेल प्रेमियों को रोमांचित करते हुए दिखाई पड़े। वहीं खेल समापन के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आए कई पहलवानों को मात देते हुए बलिया के सुमित पहलवान व गोरखपुर के भान पहवान के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों पहलवानों ने शानदार कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए अंततः सुमित पहलवान ने भान पहलवान को पटखनी देते हुए दंगल प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया। इस मौके पर समिति की ओर से विजेता एवं उपविजेता को प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को ट्रॉफी, नकद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । इस मौके पर संतोष सिंह, संदीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमर सिंह, केतन सिंह सहित सैकडों कुश्ती प्रेमी मौजूद थे ।1