logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 12 घायल, दो पटना रेफर।। पटना/बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के सामने मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 25 मजदूर सवार थे, जो मोकामा के कन्हाईपुर से रेलवे में काम करने पटना जा रहे थे। वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बख्तियारपुर फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 12 घायल, दो पटना रेफर।। पटना/बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के सामने मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 25 मजदूर सवार थे, जो मोकामा के कन्हाईपुर से रेलवे में काम करने पटना जा रहे थे। वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बख्तियारपुर फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 12 घायल, दो पटना रेफर।। पटना/बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के सामने मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 25 मजदूर सवार थे, जो मोकामा के कन्हाईपुर से रेलवे में काम करने पटना जा रहे थे। वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    बख्तियारपुर फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 12 घायल, दो पटना रेफर।।
पटना/बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के सामने मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 25 मजदूर सवार थे, जो मोकामा के कन्हाईपुर से रेलवे में काम करने पटना जा रहे थे। वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार विधान परिषद् 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच वार्ता के दौरान दिए गए निर्देश बिहार विधान परिषद् 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग संपन्न* *समस्तीपुर, 22 अक्टूबर 2026* बिहार विधान परिषद् के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज विधि महाविद्यालय, समस्तीपुर में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। *ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु :* 1. मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। 2. सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सामग्री समय से पहुंचे . 3. शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की पहचान हेतु निर्धारित वैध दस्तावेजों की ही मान्यता होगी। 4. कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। 5. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने का निर्देश। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
    1
    बिहार विधान परिषद् 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच वार्ता के दौरान दिए गए निर्देश
बिहार विधान परिषद् 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग संपन्न*
*समस्तीपुर, 22 अक्टूबर 2026*
बिहार विधान परिषद् के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज विधि महाविद्यालय, समस्तीपुर में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।
ब्रीफिंग में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। 
*ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु :*
1.  मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
2.  सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सामग्री समय से पहुंचे .
3.  शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की पहचान हेतु निर्धारित वैध दस्तावेजों की ही मान्यता होगी।
4.  कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
5.  किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने का निर्देश।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    45 min ago
  • बाढ़ के बरियारपुर गांव में महिला को मारी गोली, जांघ में लगी गोली; हालत खतरे से बाहर बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक द्वारा चलाई गई गोली एक महिला की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल महिला 50 वर्षीय बबली देवी के पति सुरेन्द्र कुमार ने उमेश यादव उर्फ छोटे यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने गोली चला दी, जो उनकी पत्नी की जांघ में जा लगी। पति ने बताया कि घटनास्थल पर उनका बेटा भी मौजूद था। गोली उसे भी लग सकती थी। उन्होंने आरोपी के साथ किसी तरह का विवाद होने से भी इनकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। महिला की जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    बाढ़ के बरियारपुर गांव में महिला को मारी गोली, जांघ में लगी गोली; हालत खतरे से बाहर

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक द्वारा चलाई गई गोली एक महिला की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है।
घायल महिला 50 वर्षीय बबली देवी के पति सुरेन्द्र कुमार ने उमेश यादव उर्फ छोटे यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने गोली चला दी, जो उनकी पत्नी की जांघ में जा लगी। पति ने बताया कि घटनास्थल पर उनका बेटा भी मौजूद था। गोली उसे भी लग सकती थी। उन्होंने आरोपी के साथ किसी तरह का विवाद होने से भी इनकार किया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। महिला की जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटोरी उत्पाद पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार मोहिउद्दीन नगर के चकला से हुई गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा गया जेल समस्तीपुर जिले में शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के चकला गांव से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान चकला गांव निवासी सूरज राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    पटोरी उत्पाद पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
मोहिउद्दीन नगर के चकला से हुई गिरफ्तारी, आरोपी को भेजा गया जेल
समस्तीपुर जिले में शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटोरी उत्पाद थाने की पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के चकला गांव से की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाने की पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान चकला गांव निवासी सूरज राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • नीतीश कुमार अचानक पहुंच गए नीरज कुमार से मिलने उनके आवास पर JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार और JDU विधायक अनंत सिंह विवाद के बीच नीतीश कुमार पहुंच गए नीरज कुमार के आवास पर चुनाव से 1 दिन पहले पहुंचे और कहा टेंशन मत लीजिए आराम कीजिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार नीरज कुमार के आवास यह वीडियो नीरज कुमार की आवास की है जहां नीरज कुमार सो रहे थे पता चला कि नीतीश कुमार आए हैं नीरज कुमार उठे प्रणाम किया का टेंशन मत लीजिए आप आराम कीजिए नीतीश कुमार ने दे दिया नीरज कुमार को कल के चुनाव के लिए आशीर्वाद
    1
    नीतीश कुमार अचानक पहुंच गए नीरज कुमार से मिलने उनके आवास पर
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार और JDU विधायक अनंत सिंह विवाद के बीच नीतीश कुमार पहुंच गए नीरज कुमार के आवास पर
चुनाव से 1 दिन पहले पहुंचे और कहा टेंशन मत लीजिए आराम कीजिए
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार नीरज कुमार के आवास 
यह वीडियो नीरज कुमार की आवास की है जहां नीरज कुमार सो रहे थे पता चला कि नीतीश कुमार आए हैं नीरज कुमार उठे प्रणाम किया का टेंशन मत लीजिए आप आराम कीजिए 
नीतीश कुमार ने दे दिया नीरज कुमार को कल के चुनाव के लिए आशीर्वाद
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • हाजीपुर के साहु होटल में तड़का में कॉकरोच मिलने पर खाद्द लाइसेंस रद्द #shorts
    1
    हाजीपुर के साहु होटल में तड़का में कॉकरोच मिलने पर खाद्द लाइसेंस रद्द #shorts
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    7 hrs ago
  • पंडाल के बाहर कमर में लोड हथियार छिपाए था मंटु: पुलिस की पैनी नजर पड़ी तो उड़ा रंग, बख्तियारपुर में दबोचा गया पंडारक का शातिर दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी पटना के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद पुलिस ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। मंगलवार को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला माधोपुर स्थित हनुमान मिल के समीप मां छिन्नमस्तिका दुर्गा क्लब पूजा पंडाल के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को लोडेड देशी कट्टे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिला प्रशासन के संयुक्तादेश के तहत त्योहार पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंडालों में कड़ा पहरा लगाया गया था। मंगलवार दोपहर पूजा पंडाल पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार और उनके दल की नजर भीड़ के बीच संदिग्ध हालत में घूम रहे एक लड़के पर पड़ी। पुलिस को अपनी ओर बढ़ता देख उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। ​पकड़े गए युवक की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला (लेमुआबाद) निवासी श्रवण यादव के 22 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ मंटु के रूप में हुई है। जब पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में हथियार मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस तुरंत उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। ​बख्तियारपुर पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 748/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस बिंदु पर गहन पूछताछ कर रही है कि युवक पूजा पंडाल में हथियार लेकर किस नीयत से पहुंचा था—क्या वह किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने आया था या दहशत फैलाने की नीयत थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पंडाल के बाहर कमर में लोड हथियार छिपाए था मंटु: पुलिस की पैनी नजर पड़ी तो उड़ा रंग, बख्तियारपुर में दबोचा गया पंडारक का शातिर
दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी पटना के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद पुलिस ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। मंगलवार को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला माधोपुर स्थित हनुमान मिल के समीप मां छिन्नमस्तिका दुर्गा क्लब पूजा पंडाल के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को लोडेड देशी कट्टे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिला प्रशासन के संयुक्तादेश के तहत त्योहार पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंडालों में कड़ा पहरा लगाया गया था। मंगलवार दोपहर पूजा पंडाल पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार और उनके दल की नजर भीड़ के बीच संदिग्ध हालत में घूम रहे एक लड़के पर पड़ी। पुलिस को अपनी ओर बढ़ता देख उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
​पकड़े गए युवक की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाही टोला (लेमुआबाद) निवासी श्रवण यादव के 22 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ मंटु के रूप में हुई है। जब पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में हथियार मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस तुरंत उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई।
​बख्तियारपुर पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 748/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस बिंदु पर गहन पूछताछ कर रही है कि युवक पूजा पंडाल में हथियार लेकर किस नीयत से पहुंचा था—क्या वह किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने आया था या दहशत फैलाने की नीयत थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर डाक पार्सल वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अक्षय कुमार की दर्दनाक मौत, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया। #BreakingNews #Bind #NalandaNews #RoadAccident #AkshayKumar #NalandaPolice #BiharNews #DainikKhabarNalanda
    1
    बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर डाक पार्सल वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अक्षय कुमार की दर्दनाक मौत,
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया।
#BreakingNews #Bind #NalandaNews #RoadAccident #AkshayKumar #NalandaPolice #BiharNews #DainikKhabarNalanda
    user_दैनिक खबर नालंदा
    दैनिक खबर नालंदा
    Bihar Sharif, Nalanda•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.