logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर डाक पार्सल वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अक्षय कुमार की दर्दनाक मौत, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया। #BreakingNews #Bind #NalandaNews #RoadAccident #AkshayKumar #NalandaPolice #BiharNews #DainikKhabarNalanda

8 hrs ago
user_दैनिक खबर नालंदा
दैनिक खबर नालंदा
Bihar Sharif, Nalanda•
8 hrs ago

बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर डाक पार्सल वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अक्षय कुमार की दर्दनाक मौत, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया। #BreakingNews #Bind #NalandaNews #RoadAccident #AkshayKumar #NalandaPolice #BiharNews #DainikKhabarNalanda

More news from Bihar and nearby areas
  • पटना में इंडिया टीवी के पत्रकार को छोट भैया नेता ने दी धमकी..... मामला थाने में हुआ दर्ज... दोषी पर जल्द हो कार्रवाई की मांग हुई तेज... #ख़बरें Tv: पटना में इंडिया टीवी के पत्रकार को छोट भैया नेता ने दी धमकी..... मामला थाने में हुआ दर्ज... दोषी पर जल्द हो कार्रवाई की मांग हुई तेज...वायरल हुआ ऑडियो....
    1
    पटना में इंडिया टीवी के पत्रकार को छोट भैया नेता ने दी धमकी..... मामला थाने में हुआ दर्ज... दोषी पर जल्द हो कार्रवाई की मांग हुई तेज...
#ख़बरें Tv: पटना में इंडिया टीवी के पत्रकार को छोट भैया नेता ने दी धमकी..... मामला थाने में हुआ दर्ज... दोषी पर जल्द हो कार्रवाई की मांग हुई तेज...वायरल हुआ ऑडियो....
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    1 hr ago
  • कतरी सराय नालंदा दुर्गा पूजा में शामिल नालंदा Police भरी मात्रा से मूर्ति विसर्जन किया कतरी सराय दुर्गा पूजा में सजावट में बहुत सुंदर लग रहीं है माता की प्रतिमा को लेकर कतरी सराय दुर्गा पूजा समिति में Jura लोग
    1
    कतरी सराय नालंदा दुर्गा पूजा में शामिल नालंदा Police भरी मात्रा से मूर्ति विसर्जन किया 
कतरी सराय दुर्गा पूजा में सजावट में बहुत सुंदर लग रहीं है माता की प्रतिमा को लेकर कतरी सराय दुर्गा पूजा समिति में Jura लोग
    user_Reporter Rehay Kumar
    Reporter Rehay Kumar
    शेखोपुर सराय, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बख्तियारपुर फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 12 घायल, दो पटना रेफर।। पटना/बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के सामने मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 25 मजदूर सवार थे, जो मोकामा के कन्हाईपुर से रेलवे में काम करने पटना जा रहे थे। वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    बख्तियारपुर फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; 12 घायल, दो पटना रेफर।।
पटना/बख्तियारपुर फोरलेन पर माधोपुर गांव के सामने मजदूरों से भरी महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि पिकअप पर करीब 25 मजदूर सवार थे, जो मोकामा के कन्हाईपुर से रेलवे में काम करने पटना जा रहे थे। वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • बरबीघा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के बाहर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बरबीघा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के बाहर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 1:50 बजे की बताई जा रही है। चोरी हुई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR52C 7302 है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के ओनामा गांव निवासी राहुल कुमार अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी कर पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक के अंदर गए थे। जब वह अपना काम समाप्त कर वापस लौटे तो निर्धारित स्थान से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। दिनदहाड़े बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की इस घटना ने वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक आने वाले ग्राहकों के लिए भी यह घटना चिंता का विषय है। पीड़ित राहुल कुमार ने आम लोगों से मोटरसाइकिल खोजने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कहीं दिखाई देती है अथवा उससे संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9572777719 पर सूचना दें। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि चोरी गई मोटरसाइकिल का जल्द पता लगाया जा सके। पीड़ित को उम्मीद है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से उनकी बाइक बरामद हो सकेगी।
    4
    बरबीघा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के बाहर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। 
बरबीघा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के बाहर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 1:50 बजे की बताई जा रही है। चोरी हुई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR52C 7302 है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के ओनामा गांव निवासी राहुल कुमार अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी कर पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक के अंदर गए थे। जब वह अपना काम समाप्त कर वापस लौटे तो निर्धारित स्थान से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
दिनदहाड़े बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की इस घटना ने वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक आने वाले ग्राहकों के लिए भी यह घटना चिंता का विषय है।
पीड़ित राहुल कुमार ने आम लोगों से मोटरसाइकिल खोजने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कहीं दिखाई देती है अथवा उससे संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9572777719 पर सूचना दें।
साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि चोरी गई मोटरसाइकिल का जल्द पता लगाया जा सके। पीड़ित को उम्मीद है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से उनकी बाइक बरामद हो सकेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • बाढ़ के बरियारपुर गांव में महिला को मारी गोली, जांघ में लगी गोली; हालत खतरे से बाहर बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक द्वारा चलाई गई गोली एक महिला की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल महिला 50 वर्षीय बबली देवी के पति सुरेन्द्र कुमार ने उमेश यादव उर्फ छोटे यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने गोली चला दी, जो उनकी पत्नी की जांघ में जा लगी। पति ने बताया कि घटनास्थल पर उनका बेटा भी मौजूद था। गोली उसे भी लग सकती थी। उन्होंने आरोपी के साथ किसी तरह का विवाद होने से भी इनकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। महिला की जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    बाढ़ के बरियारपुर गांव में महिला को मारी गोली, जांघ में लगी गोली; हालत खतरे से बाहर

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक द्वारा चलाई गई गोली एक महिला की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत खतरे से बाहर है।
घायल महिला 50 वर्षीय बबली देवी के पति सुरेन्द्र कुमार ने उमेश यादव उर्फ छोटे यादव पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने गोली चला दी, जो उनकी पत्नी की जांघ में जा लगी। पति ने बताया कि घटनास्थल पर उनका बेटा भी मौजूद था। गोली उसे भी लग सकती थी। उन्होंने आरोपी के साथ किसी तरह का विवाद होने से भी इनकार किया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। महिला की जांघ में गोली लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए शेखपुरा में सात मतदान केंद्र, प्रशासन ने कसी कमर डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की हुई ब्रीफिंग, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने का निर्देश शेखपुरा। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। जिले में मतदान के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बरबीघा अंचल कार्यालय में 995, शेखोपुरसराय अंचल कार्यालय में 338, शेखपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में 763, घाटकुसुम्भा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में 383, शेखपुरा नगर परिषद कार्यालय में 610, अरियरी अंचल कार्यालय में 748 तथा चेवाड़ा में 492 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दो जोन में बांटा गया जिला सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को दो जोन में विभाजित किया गया है। पहले जोन में मतदान केंद्र संख्या 137, 139, 140 और 141 शामिल हैं। इसकी जिम्मेदारी जोनल दंडाधिकारी लखीन्द्र पासवान, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी को सौंपी गई है। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) माधुरी कुमारी को पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। दूसरे जोन में मतदान केंद्र संख्या 135, 136 और 138 रखे गए हैं। यहां जोनल दंडाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त राकेश कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) रीषभ कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त सभी सात मतदान केंद्रों पर अलग-अलग स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर दो घंटे पर देनी होगी मतदान की रिपोर्ट ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। पीठासीन पदाधिकारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत सहित आवश्यक रिपोर्ट और आंकड़े दर्ज करने को कहा गया है, ताकि मतदान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा सके। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटिकाओं को पीठासीन पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों और पुलिस बल की सुरक्षा में जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर स्थित वज्रगृह तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय), वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, सहायक उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य मतदान को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
    4
    कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए शेखपुरा में सात मतदान केंद्र, प्रशासन ने कसी कमर

डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की हुई ब्रीफिंग, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने का निर्देश
शेखपुरा। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।
जिले में मतदान के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बरबीघा अंचल कार्यालय में 995, शेखोपुरसराय अंचल कार्यालय में 338, शेखपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में 763, घाटकुसुम्भा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में 383, शेखपुरा नगर परिषद कार्यालय में 610, अरियरी अंचल कार्यालय में 748 तथा चेवाड़ा में 492 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
दो जोन में बांटा गया जिला
सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को दो जोन में विभाजित किया गया है। पहले जोन में मतदान केंद्र संख्या 137, 139, 140 और 141 शामिल हैं। इसकी जिम्मेदारी जोनल दंडाधिकारी लखीन्द्र पासवान, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी को सौंपी गई है। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) माधुरी कुमारी को पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
दूसरे जोन में मतदान केंद्र संख्या 135, 136 और 138 रखे गए हैं। यहां जोनल दंडाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त राकेश कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) रीषभ कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त सभी सात मतदान केंद्रों पर अलग-अलग स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हर दो घंटे पर देनी होगी मतदान की रिपोर्ट
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। पीठासीन पदाधिकारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत सहित आवश्यक रिपोर्ट और आंकड़े दर्ज करने को कहा गया है, ताकि मतदान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा सके।
मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटिकाओं को पीठासीन पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों और पुलिस बल की सुरक्षा में जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर स्थित वज्रगृह तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय), वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, सहायक उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य मतदान को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    6 hrs ago
  • बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई पिता की हर्निया रोग के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन देने के बाद मौत, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.. बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई पिता की हर्निया रोग के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन देने के बाद मौत, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं..
    1
    बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई पिता की हर्निया रोग के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन देने के बाद मौत, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.. 
बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हुई पिता की हर्निया रोग के ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन देने के बाद मौत, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं..
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    7 hrs ago
  • बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर डाक पार्सल वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अक्षय कुमार की दर्दनाक मौत, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया। #BreakingNews #Bind #NalandaNews #RoadAccident #AkshayKumar #NalandaPolice #BiharNews #DainikKhabarNalanda
    1
    बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर डाक पार्सल वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक अक्षय कुमार की दर्दनाक मौत,
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया।
#BreakingNews #Bind #NalandaNews #RoadAccident #AkshayKumar #NalandaPolice #BiharNews #DainikKhabarNalanda
    user_दैनिक खबर नालंदा
    दैनिक खबर नालंदा
    Bihar Sharif, Nalanda•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.