Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा/ *साइड ना देने को लेकर दबंगों ने कार सवार पर बरपाया कहर, दबंगों ने कार के ऊपर बरसाए ईंट पत्थर, कई किलोमीटर तक दबंगई दिखाते हुए पीछा करते रहे दबंग, कार सवार जीजा साले ने भाग कर बचाई अपनी जान, दोस्त को घर छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे कार सवार, दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन की है पूरी घटना....*
Kanhaiya lal
इटावा/ *साइड ना देने को लेकर दबंगों ने कार सवार पर बरपाया कहर, दबंगों ने कार के ऊपर बरसाए ईंट पत्थर, कई किलोमीटर तक दबंगई दिखाते हुए पीछा करते रहे दबंग, कार सवार जीजा साले ने भाग कर बचाई अपनी जान, दोस्त को घर छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे कार सवार, दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन की है पूरी घटना....*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by PK Crime Story1
- इटावा जनपद के तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा ऊसराहार में विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आर. के. फार्म हाउस, सरसई तिराहा, ऊसराहार, में प्रातः 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में संगठन में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष पियूष गुप्ता उर्फ़ नितिन गुप्ता ने बताया यह बैठक विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष (गौ रक्षा प्रकोष्ठ) संदीप कुशवाह तथा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कठेरिया के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में जनपद इटावा में किसी एक चौराहे का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। साथ ही संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुत्व हमारी संस्कृति और परंपरा का मूल आधार है। समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना, जातिवाद और छुआछूत जैसी बुराइयों को खत्म करना समय की आवश्यकता है। संगठन मानवता, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भी सराहना की। हमारे जनपद इटावा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में आज गौमाता की रक्षा करने के लिए हमारे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने मॉडल गौशालाएं बनवाकर उनको समय से चारा पानी मिल रहा है और यह भी कहा हमारे जनपद में कुछ ऐसी भी गौशालाएं हैं जहां पर अधिकारी अपनी मनमानी और भ्रष्टाचार फैलाने का प्रयास करते हैं और समय से चारा पानी और गायों की देखरेख नहीं करते हैं उनकी जांच करवाकर कार्रवाई करवाने का काम करेंगे वहीं गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। गौ रक्षा केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण से जुड़ा हुआ दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि संगठन गौ सेवा और संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करता रहूंगा। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज में एकता, मानवता और संस्कारों को मजबूत करने तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित यतेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, रजनीश गुप्ता जिलासचिव, अनिकेत चक्रवर्ती जिला सचिव, गौरव गुप्ता जिला महासचिव,निखिल कुमार तहसील अध्यक्ष, सचिन गुप्ता तहसील उपाध्यक्ष,सौरभ कुमार तहसील मंत्री,अंश गुप्ता तहसील महा सचिव, हिमांशु तहसील उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार धनुषवंशी ब्लाक अध्यक्ष, अभिषेक शाक्य, संजय वर्मा, पदाधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे2
- Post by LBK supar fast live News TV1
- बदायूं:होटल में प्रेमी जोड़ों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार,कोतवाली दातागंज क्षेत्र बदायूं रोड स्थित होटल में चल रहा था गंदा खेल प्रेमी जोड़ों को किराए पर कमरा देकर चोरी से बनाते थे अश्लील वीडियो,वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डरा धमकाकर ऐंठते थे मोटी रकम, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जांच शुरू की।2
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थाना जसवंतनगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने फौजी ढाबा पर हुई लूट और मारपीट की घटना से जुड़ी एक लाइसेंसी रायफल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से रायफल (AB 037687) बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को राजीव कुमार निवासी ग्राम भिखन, थाना जसवंतनगर ने तहरीर देकर बताया था कि 10 मार्च की रात करीब 9 बजे उनके आगरा-कानपुर हाईवे स्थित फौजी ढाबे पर चार लोग आए। खाना पैक कराने के बाद जब उनसे पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने तलवार, फरसा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और गद्दी से नगदी, एक मोबाइल फोन तथा लाइसेंसी रायफल और कारतूस छीनकर स्कार्पियो कार से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिनके पास से 16 हजार रुपये नकद, क्षतिग्रस्त मोबाइल, कुल्हाड़ी, 7 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार बरामद हुई थी। इसी क्रम में 15 मार्च को चेकिंग के दौरान पुलिस ने चादनपुरा रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से इदरीश उर्फ गिरीश (45) निवासी भिडौरा, थाना करहल जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त रायफल बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।1
- समाजवादी पार्टी ने मा॰ कांशीराम की 92 वें जन्मदिन के अवसर पर आज शहर के साईं कृष्णा गार्डन में बहुजन समाज दिवस ( पीडीए दिवस ) पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने मा॰ कांशीराम के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें सम्मान देते हुए कहा कि मा॰ कांशीराम जी व मा॰ नेता जी मुलायम सिंह जी ने मिलकर हमेशा गरीब, शोषित, पिछड़ा व दलितों के लिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी व समाज में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी हैं। आज भाजपा सरकार इनके अधिकारों को छीन कर संविधान को बदलना चाहती है। सपा सरकार हमेशा इनकी लड़ाई लड़ती रहेगी और इस भ्रष्ट सरकार को बदलने का प्रयास करेंगी। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम अमर रहे के नारे लगाए। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा4
- Post by PK Crime Story1