उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 सकुशल संपन्न, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गया। जिले में कुल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के 40.75 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रातः 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चली। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बुजुर्ग स्नातक और शिक्षक मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवा स्नातकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 सकुशल संपन्न, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गया। जिले में कुल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के 40.75 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रातः 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चली। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बुजुर्ग स्नातक और शिक्षक मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवा स्नातकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
- उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड /शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 सकुशल संपन्न, जिले में स्नातक के 40.75% एवं शिक्षक के 77.40% प्रतिशत मतदान* *उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड /शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 सकुशल संपन्न, जिले में स्नातक के 40.75% एवं शिक्षक के 77.40% प्रतिशत मतदान* *जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर लिया जायजा, कानून व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* *संत रविदासनगर भदोही 23 अक्टूबर 2026*:- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गया। जिले में कुल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के 40.75 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रातः 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चली। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बुजुर्ग स्नातक और शिक्षक मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवा स्नातकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। *जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण* 74-क्षेत्र पंचायत कार्यालय अभोली, 75-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सुरियावां, 75-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सुरियावां, 76-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही, 76अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही, 77-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही, 78-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 78अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 79-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 79अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 80-तहसील कार्यालय ज्ञानुपर, 81-क्षेत्र पंचायत कार्यालय डीघ, 81अ-क्षेत्र पंचायत कार्यालय डीघ, 82-नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज, 83-नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज, 22-क्षेत्र पंचायत कार्यालय सुरियावां, 23-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भदोही कक्ष, 24-क्षेत्र पंचायत कार्यालय औराई, 25-क्षेत्र पंचायत कार्यालय डीघ, 26-नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज का निरीक्षण किया गया। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने सुबह से ही भ्रमण पर रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। विकास खंड भदोही में अधिक कतर कतारबद्ध मतदाताओं को देख मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। *अपर जिलाधिकारी भी रहे भ्रमणशील* शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शुभांगी शुक्ला सहित सभी उप जिला मजिस्ट्रेटगण भी अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। इसके अतिरिक्त सभी मतदान केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहे। जनपद में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान में लगे सभी कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और मतदाताओं का सहयोग सराहनीय रहा, जिसके चलते चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। मतगणना वाराणसी में निर्धारित तिथि को होगी।1
- उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 सकुशल संपन्न, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में आज शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो गया। जिले में कुल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 77.40 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक के 40.75 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रातः 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चली। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। बुजुर्ग स्नातक और शिक्षक मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवा स्नातकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।1
- गोपीगंज के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में श्री बालाजी टेक्सटाइल्स का रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत से झूम उठे दर्शक गोपीगंज के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में श्री बालाजी टेक्सटाइल्स का रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत से झूम उठे दर्शक1
- मिर्ज़ापुर: विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह का लोहंदी रोड पर स्वागत।1
- ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के उद्घाटन में भारी अव्यवस्था: सड़क पर रंगारंग कार्यक्रम, 2 घंटे तक जाम में फंसा शहर, कोतवाली की गाड़ी भी फंसी बिना परमिशन सड़क और नगर पालिका की पटरी पर आयोजन, प्राइवेट वालंटियर लगाकर कराया जाम ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के उद्घाटन में भारी अव्यवस्था: सड़क पर रंगारंग कार्यक्रम, 2 घंटे तक जाम में फंसा शहर, कोतवाली की गाड़ी भी फंसी बिना परमिशन सड़क और नगर पालिका की पटरी पर आयोजन, प्राइवेट वालंटियर लगाकर कराया जाम मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर में गुरूवार को ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के नए शोरूम के उद्घाटन के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। शोरूम के अंदर होने वाला कार्यक्रम सड़क किनारे और नगर पालिका की पटरी पर किया गया। अभिनेत्री आयशा खान के कार्यक्रम को देखने के लिए भीड़ उमड़ी और प्राइवेट वालंटियर एजेंसी द्वारा सड़क पर ही बैरिकेडिंग कर जाम लगवा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 2 घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, बाइक सवार और आम राहगीर परेशान होते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल लाइव वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कोतवाली कटरा पुलिस की गाड़ी भी इसी जाम में फंसी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वालंटियर एजेंसी का काम शोरूम के भीतर व्यवस्था संभालना था, लेकिन कर्मचारियों द्वारा सड़क पर खड़े होकर जाम लगवाया गया। गोरखपुर में 1940 में स्थापित ऐश्प्रा ब्रांड ने एक ही दिन मिर्जापुर, लखनऊ, बहराइच और बिहार के बेतिया में 4 नए स्टोर खोले हैं। कंपनी के डायरेक्टर सौमिक सराफ और फ्रेंचाइज ओनर्स रेनू मिश्रा व सदानन्द त्रिपाठी ने इसे विस्तार बताया, लेकिन आयोजन की लापरवाही ने भव्य उद्घाटन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता की मांग - 1. शोरूम जैसे व्यावसायिक कार्यक्रम शोरूम परिसर में ही हों, सड़क पर नहीं। 2. सड़क पर जाम लगवाने वाली प्राइवेट वालंटियर एजेंसी की भूमिका की जांच हो। 3. बिना परमिशन सड़क घेरकर होने वाले आयोजनों पर रोक लगे और नियमानुसार कार्रवाई हो। यदि प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं की तो ऐसी घटनाएं दोबारा होंगी। @Mirzapur Police @District Magistrate Mirzapur @Nagar Palika Parishad Mirzapur @Chief Minister Office Uttar Pradesh #Mirzapur #MirzapurNews #AishpraJewels #Beltar #KatraKotwali #MirzapurPolice #DMMirzapur #NagarPalikaMirzapur #TrafficJam #PublicIssue #RudraKiAwaaz @सभी @1
- मिर्जापुर : वाराणसी खण्ड स्नातक के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की वोट वाराणसी खंड के एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है एनडीए के शिक्षक और स्नातक के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए हैट्रिक लगाने जा रहा अभी सीटों की लेकर कोई बात नहीं हुए है संगठन को लेकर धार देने में लगे हैं चुनाव की मजबूती के लिए पांच दल जुटे हुए हैं पांच दल है सभी मिलकर सीटों को तय करेंगे जनता में उत्साह है और उसमें आशा है एनडीए को लेकर सदर तहसील के मतदान केंद्र तीन पर किया वोट1
- *जिगना पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की दो बाइक और तमंचे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार* *बिहसड़ा नहर के पास चेकिंग में दबोचा गया वाहन चोर, 11 मुकदमों का है इतिहास* मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने आज दिनांक 23.10.2026 को सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिहसड़ा नहर के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 2 मोटर साइकिल व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ मिश्रा पुत्र हृदय शंकर मिश्रा निवासी ग्राम चडैचा, थाना जिगना, जनपद मीरजापुर उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है, जिसके विरुद्ध जनपद मीरजापुर, प्रयागराज और भदोही में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0- 258/2026 धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक गोविन्द राम व उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मय पुलिस टीम थाना जिगना शामिल रहे।2
- गोपीगंज नगर का सुप्रशिद्ध भरत मिलाप सम्पन्न,रही भारी भीड़ संत रविदास नगर (भदोही) के गोपीगंज नगर में वृहस्पतिवार की देर रात नवयुवक दल एवं बघेल परिवार के नेतृत्व में ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया गया। इस दौरान गोपीगंज के बड़ी चौराहा पर भगवान श्रीराम और भरत का मिलन देख उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न मोहल्लों—पश्चिम मोहाल, सदर मोहाल, अंजहि मोहाल और बाबा कबूतर नाथ क्षेत्र से भव्य झांकियां निकाली गईं, जिनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।त्योहार और भीड़भाड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिनकी देखरेख में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।1