logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माधव पांडेय की पहल रंग लाई, हथियावाँ पंचायत में लगेगा जनता दरबार जिलाधिकारी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जल्द होगी तिथि की घोषणा, पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ा कदम स्थानीय स्तर पर शासन-जनता के बीच बनेगा सीधा संवाद शेखपुरा- हथियावाँ पंचायत में जनता दरबार लगाने के प्रस्ताव को जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया है। शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष माधव कुमार पांडेय ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर पंचायत की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित योजनाओं की विस्तृत सूची सौंप दी। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पांडेय द्वारा पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए हथियावाँ पंचायत में जनता दरबार लगाने की मौखिक घोषणा भी की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने माधव कुमार पांडेय के सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं पांडेय ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दरबार के आयोजन से पंचायतवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। माधव पांडेय ने बताया कि जनता दरबार की तिथि घोषित होते ही पंचायत के लोगों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। यह पहल स्थानीय स्तर पर शासन और जनता के बीच सीधे संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

2 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
2 hrs ago
0322de2c-2a6e-4476-9168-e8b20ad4fdf2

माधव पांडेय की पहल रंग लाई, हथियावाँ पंचायत में लगेगा जनता दरबार जिलाधिकारी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, जल्द होगी तिथि की घोषणा, पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ा कदम स्थानीय स्तर पर शासन-जनता के बीच बनेगा सीधा संवाद शेखपुरा- हथियावाँ पंचायत में जनता दरबार लगाने के प्रस्ताव को जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया है। शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष माधव कुमार पांडेय ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर पंचायत की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित योजनाओं की विस्तृत सूची सौंप दी। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पांडेय द्वारा पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए हथियावाँ पंचायत में जनता दरबार लगाने की मौखिक घोषणा भी की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने माधव कुमार पांडेय के सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं पांडेय ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दरबार के आयोजन से पंचायतवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। माधव पांडेय ने बताया कि जनता दरबार की तिथि घोषित होते ही पंचायत के लोगों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। यह पहल स्थानीय स्तर पर शासन और जनता के बीच सीधे संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • THE KING OF BIHAR ASHOK SAMRAT
    1
    THE KING OF BIHAR ASHOK SAMRAT
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    1
    शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • बरबीघा - 30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.
    1
    बरबीघा -  30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर करवाई की माँग को लेकर लगाया धरना आज कांग्रेस पार्टी के हलका समराला इंचार्ज रूपिंदरसिंह राजा गिल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक माछीवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर ठोस करवाई की माँग को धरना प्रदर्शन किया। आज इंसाफ की माँग को लेकर भारी संख्या में लोगों ने लुधियाना माछीवाड़ा रोड पर मालवा अड्डा को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन , सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की । उल्लेखनीय है कि परमिंदर तिवाड़ी को 29 मार्च शाम को कुल्हाड़ी मारकर क़त्ल कर दिया था। आज कांग्रेस पार्टी के पुलिस जिला खन्ना के अध्यक्ष पूर्व विधायक लखवीर सिंह लख्खा की अध्यक्षता में इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही पार्टी को कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों से भी सहयोग मिला । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख़्त करवाई की माँग करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की माँग भी की । बाइट: हलका इंचार्ज राजा गिल बाइट : पुलिस जिला खन्ना के प्रधान लखबीर सिंह लख्खा
    1
    काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर करवाई की माँग को लेकर लगाया धरना 
आज कांग्रेस पार्टी के हलका समराला इंचार्ज रूपिंदरसिंह राजा गिल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक माछीवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर ठोस करवाई की माँग को धरना प्रदर्शन किया। आज इंसाफ की माँग को लेकर भारी संख्या में लोगों ने लुधियाना माछीवाड़ा रोड पर मालवा अड्डा को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन , सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की । उल्लेखनीय है कि परमिंदर तिवाड़ी को 29 मार्च शाम को कुल्हाड़ी मारकर क़त्ल कर दिया था। आज कांग्रेस पार्टी के पुलिस जिला खन्ना के अध्यक्ष पूर्व विधायक लखवीर सिंह लख्खा की अध्यक्षता में इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही पार्टी को कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों से भी सहयोग मिला । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख़्त करवाई की माँग करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की माँग भी की । 
बाइट: हलका इंचार्ज राजा गिल 
बाइट : पुलिस जिला खन्ना के प्रधान लखबीर सिंह लख्खा
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Asthawan, Nalanda•
    16 min ago
  • "15 दिन से चूल्हा नहीं जला…” 💔 Narendra Modi जी कहते हैं “सब ठीक है”, पर सच्चाई LPG के लिए लाइनों में खड़ी मजबूर माँ 👉 जिम्मेदार कौन?
    1
    "15 दिन से चूल्हा नहीं जला…” 💔
Narendra Modi जी कहते हैं “सब ठीक है”,
पर सच्चाई LPG के लिए लाइनों में खड़ी मजबूर माँ
👉 जिम्मेदार कौन?
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    43 min ago
  • लखीसराय डीएम ने रक्तदान कर बचाई रोगी की जान, रियासत में बने मिसाल* लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल में रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई। यह पहला मौका है जब लखीसराय के किसी डीएम ने इस तरह का सराहनीय कार्य किया है। डीएम के इस कदम से अस्पताल में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बना और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया ।
    1
    लखीसराय डीएम ने रक्तदान कर बचाई रोगी की जान, रियासत में बने मिसाल*
लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल में रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई। यह पहला मौका है जब लखीसराय के किसी डीएम ने इस तरह का सराहनीय कार्य किया है। डीएम के इस कदम से अस्पताल में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बना और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया ।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोकामा प्रखंड के गोसाई गांव निवासी मजदूर के पुत्र प्रिंस कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना जिला में 7वां स्थान हासिल किया है। प्रिंस की इस उपलब्धि से पूरे गांव और इलाके में खुशी का माहौल है। साधारण परिवार से आने वाले प्रिंस कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ मोकामा बल्कि पूरे पटना जिले का नाम रोशन हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रिंस को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रिंस की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।
    1
    मोकामा प्रखंड के गोसाई गांव निवासी मजदूर के पुत्र प्रिंस कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना जिला में 7वां स्थान हासिल किया है। प्रिंस की इस उपलब्धि से पूरे गांव और इलाके में खुशी का माहौल है।
साधारण परिवार से आने वाले प्रिंस कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ मोकामा बल्कि पूरे पटना जिले का नाम रोशन हुआ है।
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रिंस को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रिंस की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।" जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    3
    'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा,  "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।"
जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.