Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोपाल ,मध्यप्रदेश मंडी में गेहूं खरीदी के विशेष इंतजाम पानी, छांव और सुरक्षा की व्यवस्था
मो। शादाब पत्रकार
भोपाल ,मध्यप्रदेश मंडी में गेहूं खरीदी के विशेष इंतजाम पानी, छांव और सुरक्षा की व्यवस्था
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजधानी भोपाल के बेरसिया मंडी मैं गेहूं खरीदी को लेकर किसानों के लिए किए गए विशेष इंतजाम पीने के पानी से लेकर ठेहेर्ने एवं खाने पीने की व्यवस्थाओं का लिया सचिन में जाएगा मंडी सचिव ने बताया कि हमने किसानों के लिए रुकने के इंतजाम के साथ गर्मी तेज होने के कारण सेट भी बनवाए हैं जहां किसान आराम से छांव में बैठ सकता है वहीं सुरक्षा की बात की जाए तो मंडी प्रांगण में कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं जिस के मंडी में आने जाने वाले सभी व्यक्तियों पर नजर बनी रहती है गेहूं की खरीदी 2200 से लेकर 2700 रुपए तक का रेट जा रहा है1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- हादसे का इंतजार या प्रशासन की नींद? 🛑 भोपाल के VIP रोड से जुड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर ये गहरा गड्ढा पिछले एक महीने से 'यमराज' का दरवाजा बना हुआ है। गाड़ियाँ यहाँ से फुल स्पीड में आती हैं और अचानक इस गड्ढे की वजह से अनबैलेंस हो जाती हैं। हमने तो सुरक्षा के लिए यहाँ बैरिकेड लगा दिया है, लेकिन क्या नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध लेंगे? आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ कब तक? साझा करें ताकि जिम्मेदार लोगों तक आवाज पहुंचे! 📢 #Bhopal #RoadSafety #PublicIssue #JavedKhanAutoAmbulance #AAPBhopal #AwakeBhopal #TrafficSafety"1
- Post by मो। शादाब पत्रकार1
- Post by Malik News1
- ब्रेकिंग न्यूज़। करबला रोड चाय लीला के बाजू में स्थित अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण प्रभारी महेश गौर ने बताया अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी जिसके चलते कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने कोर्ट के स्टे ऑर्डर होने की बात की थी उसके बावजूद अतिक्रमण हटाया गया। ठीक इसी के बाजू चाय लीला काफी विवादों में रही है जो शहर की बड़ी पाइपलाइन के ऊपर निर्मित है। वैसे देखा जाए तो राजधानी के कई बड़े होटल एवं मैरिज हॉल भोपाल के तालाबों को गंदा कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते इन पर कार्रवाई नहीं होती हैं। कर्बला के अतिक्रमण के बाद अमले द्वारा हलालपुर स्थित चार फार्महाउस, लान/ गार्डन पर कार्रवाई की जा रही है. बैरागढ़ वृत्त के तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह राजस्व अमले एवं पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित हे!1
- उज्जैन ब्रेकिंग खुले बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *नवागत जनपद सीईओ एवं विकास खंड अधिकारियों के अभिनुखीकरण प्रशिक्षण का समापन* *मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नवनियुक्त अधिकारियों से किया सीधा संवाद, लक्ष्य आधारित कार्यशैली पर दिया जोर* *भोपाल*। आज भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबन्ध संस्थान में नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) एवं विकास खंड अधिकारियों के अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने नवनियुक्त अधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आगामी तीन वर्षों में ऐसा कार्य करें जिससे उन्हें स्वयं संतुष्टि प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि “आपकी आत्मसंतुष्टि ही इस बात का प्रमाण होगी कि आपने आमजन के जीवन में कितना सकारात्मक परिवर्तन लाया है।” मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र, भविष्य की योजनाओं एवं चुनौतियों पर चर्चा की तथा उन्हें निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संवाद बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है और इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता आती है। उन्होंने आगे कहा कि कई बार हम यह सोचते हैं कि हम सभी कार्य कर सकते हैं, जो सकारात्मक सोच है, लेकिन अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कार्य करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। हर कार्य को एक स्पष्ट लक्ष्य, सुदृढ़ योजना और टीम वर्क के साथ किया जाए तो सफलता सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर नवनियुक्त अधिकारियों ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया। अधिकारियों ने बताया कि विगत 45 दिनों से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने, विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन करने तथा जमीनी स्तर पर कार्य करने के व्यावहारिक पहलुओं को जानने का अवसर प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न स्थानों का भ्रमण करने का अवसर मिला, जिससे उन्होंने आने वाली चुनौतियों को समझते हुए अपने कार्य की रूपरेखा पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय मंत्री श्री पटेल द्वारा सभी नवनियुक्त अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।1